खोज

क्विनोआ प्रोजेक्ट के प्रतिभागियों को पोषण और खाना पकाने के प्रदर्शन पर एक सत्र के बाद घर ले जाने के लिए रेसिपी बुकलेट और क्विनोआ का बैग मिलता है क्विनोआ प्रोजेक्ट के प्रतिभागियों को पोषण और खाना पकाने के प्रदर्शन पर एक सत्र के बाद घर ले जाने के लिए रेसिपी बुकलेट और क्विनोआ का बैग मिलता है  (Foto Credit Catherine McWilliams) #SistersProject

'आपका भोजन आपकी औषधि बने': क्विनोआ प्रोजेक्ट द्वारा स्वस्थ जीवन को बढ़ावा

संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर एक द्वीप लॉन्ग आइलैंड पर गरीब कामकाजी अप्रवासी परिवारों के बीच भूख के खिलाफ लड़ाई ने सिस्टर मारिया येसुस को "क्विनोआ इज ए सुपरफूड" नामक एक चारिटी पोषण परियोजना बनाने के लिए प्रेरित किया। इस पहल द्वारा कई परिवार पौष्टिक आहार और अच्छा स्वास्थ्य पाने में सक्षम हो पाये। (काथरीन मैकविलियम्स और एंड्रिया मोराले द्वारा)

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

न्यूयॉर्क, शुक्रवार 2 जून 2023 (वाटिकन न्यूज) : प्रज्ञा की पुत्रियों के धर्मसमाज की सिस्टर मारिया येसुस पिनेडो एगुइलर, न्यूयॉर्क में हंटिंगटन स्टेशन, संत ह्यूग लिंकन पल्ली के अप्रवासी ख्रीस्तीय समुदाय के साथ क्विनोआ पकाने की खुशी और इस प्राचीन सुपरफूड के अद्भुत पोषण संबंधी लाभों को साझा करती हैं।

लांग आईलैंड पर कामकाजी गरीब अप्रवासी परिवारों के भूख संघर्षों को महामारी और मुद्रास्फीति की अर्थव्यवस्था ने तेज कर दिया है। सिस्टर मारिया "क्विनोआ इज सुपर फूड" नामक एक लाभकारी पोषण परियोजना के साथ इन परिवारों की सहायता कर रही हैं। प्रोटीन, खनिज, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत, क्विनोआ अपने कई स्वास्थ्य लाभों के लिए लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है।

परियोजना के पीछे प्रेरणा

पल्ली के अप्रवासी ख्रीस्तीय समुदाय की सेवा करते हुए सिस्टर मारिया ने पहली बार इस परियोजना की कल्पना की। अप्रवासियों ने सिस्टर मारिया को लंबे समय तक काम करके थके हुए घर आने के बाद अपने परिवारों को स्वस्थ भोजन प्रदान करने के संघर्ष के बारे में बताया। वे अपने प्रोजेक्ट विवरण में लिखती हैं, "अप्रवासियों के साथ बात करते हुए मुझे उनकी आशाओं, चिंताओं और कष्टों का पता चला।" सिस्टर मारिया ने पल्ली के एक सदस्य की चिंता को उद्धृत किया: “मैं काम के घंटों के बाद थक कर घर आता हूँ; मैं बस आराम करना चाहता हूँ, सोना चाहता हूँ, लेकिन मुझे भूख भी है... नहाने के बाद, मैं सस्ता खाना खरीदने जाता हूँ, लेकिन मुझे चिंता होती है क्योंकि यह पर्याप्त पौष्टिक नहीं है।”

सिस्टर मारिया को लगा कि उन्हें इस समस्या को हल करने में उनकी मदद करनी होगी ताकि अप्रवासी समुदाय को स्वस्थ भोजन मिले। प्रज्ञा की पुत्रियों के धर्मसमाज ने अप्रवासी समुदाय की सेवा करने के लिए 2015 में संत ह्यूग लिंकन पल्ली में कॉन्वेट खोला। वहाँ सिस्टर मर्लिन सोएडर, सिस्टर बर्नाडेट सैसोन सिस्टर तेरेसा दे येसुस और सिस्टर मारिया ने अप्रवासी ख्रस्तीय समुदाय को मानवीय और आध्यात्मिक सेवाएं प्रदान करना शुरु किया।

सिस्टर मारिया प्रतिभागियों के साथ विभिन्न व्यंजन नुस्खों को साझा करती हैं, जिन्हें कक्षा में उन्हें बनाने और चखने का मौका मिलता है।
सिस्टर मारिया प्रतिभागियों के साथ विभिन्न व्यंजन नुस्खों को साझा करती हैं, जिन्हें कक्षा में उन्हें बनाने और चखने का मौका मिलता है।

परियोजना के पीछे समुदाय

सिस्टर मारिया ने विचार किया कि वे पोषण की समस्या को दूर करने में कैसे मदद कर सकती हैं। उन्होंने पल्ली पुरोहित, फादर रॉबर्ट स्मिथ के साथ क्विनोआ पोषण परियोजना के बारे में बात की। सिस्टर मारिया ने अपने धर्मसमाज की मदर जनरल और उनकी सहायिकाओं से पूछा कि क्या वे परिवारों के वितरण के लिए क्विनोआ की खरीद और नुस्खा पुस्तिकाओं की छपाई में मदद कर सकती हैं। उनकी बहनों ने परियोजना के उदार समर्थन और पुष्टि के साथ उसे आगे बढ़ने को कहा। फिर सिस्टर मारिया को एक वितरक मिला जो क्विनोआ के बैग रियायती कीमत पर उपलब्ध कराने के लिए तैयार हो गया।

परियोजना के लिए लाभार्थी

इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए उदार लाभार्थी मिलने लगे और परियोजना फलने-फूलने लगी। मई 2021 से सिस्टर मारिया ने क्विनोआ के स्वास्थ्य लाभों पर एक प्रस्तुति के लिए अप्रवासी समुदाय के सदस्यों को आमंत्रित किया, उन्होंने क्विनोआ से तैयार कुछ व्यंजन और एक ताज़ा स्वस्थ फल पेय भी साझा किया। तब से, महिलाओं और पुरुषों के समूहों और पल्ली के युवा समूह के लिए प्रस्तुतियों के साथ, कार्यक्रम बड़ी सफलता के साथ जारी है। प्रार्थना प्रस्तुतियों का एक महत्वपूर्ण घटक है और सिस्टर मारिया इस बात पर ज़ोर देती हैं कि "जीवन एक उपहार है इसे ईश्वर हमें प्रेम से प्रदान करते हैं।" वे चिकित्सा के जनक हिप्पोक्रेट्स को भी उद्धृत करती हैं, "आपका भोजन आपकी औषधि बनें।"

हर सत्र की शुरुआत प्रार्थना से होती है
हर सत्र की शुरुआत प्रार्थना से होती है

परियोजना का शैक्षिक हिस्सा

"हमारा शरीर एक आदर्श मशीन है," सिस्टर मारिया ने स्पानिश बोलने वाले युवा वयस्कों के एक समूह को पोटाशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, लाभकारी वसा, फाइबर, विटामिन ए, सी, और डी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने के महत्व को बताया और दिल के स्वास्थ्य के लिए एक आहार, जिसमें रंगीन किस्म की सब्जियां, फल, बीन्स और अनाज शामिल हैं और उसने उन्हें समझाया कि क्विनोआ एक अद्भुत सुपर फूड है क्विनोआ में अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक कई पोषक तत्व हैं।

युवा दल के लीडर, जूलियो वेलास्केज़ ने कहा कि क्विनोआ के बारे में सिस्टर मारिया का शैक्षिक कार्यक्रम हिस्पैनिक अप्रवासी परिवारों की मदद कर रहा है, जो अक्सर पल्ली में आते हैं। वे अब बेहतर भोजन विकल्प बनाकर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह हमारे परिवारों को स्वस्थ रहने में मदद कर रहा है और यह भोजन के बारे में बेहतर विकल्प बनाने में मदद करता है।"

पेट्रीसिया अल्कांतारा ने कहा, "मैं वास्तव में सिस्टर मारिया के प्रति आभारी हूँ। वे हमें पोषण के बारे में सिखाती हैं। मैंने बहुत सारी चीजें उनसे सीखा। मैं पहले कभी नहीं जानती थी कि खाना भी दवा हो सकता है।"

अच्छे पोषण के बारे में सीखना प्रत्येक प्रस्तुति के लिए महत्वपूर्ण है।
अच्छे पोषण के बारे में सीखना प्रत्येक प्रस्तुति के लिए महत्वपूर्ण है।

सिस्टर मारिया येसुस

पेरू में पली-बढ़ी, सिस्टर मारिया अपनी माँ को अपने परिवार, दोस्तों और ज़रूरतमंद पड़ोसियों के लिए सुपरफूड क्विनोआ का सूप, सलाद और डेसर्ट तैयार करते हुए देखती थी। सिस्टर मारिया ने याद करते हुए कहा, "मेरी मां एंडीज क्षेत्र में पैदा हुई और पली-बढ़ी, जहां क्विनोआ उगाया जाता है। वह जानती थीं कि यह एक सुपरफूड है।  मैंने अपनी माँ को याद किया कि कैसे वह हर दिन आनंद और त्याग के साथ भोजन तैयार करती थीं। वह जानती थी कि उन्हें उनके पोषण मूल्य के अनुसार कैसे मिलाया जाए और वे बहुत स्वादिष्ट बन जाते थे।” उन्होंने कहा, "मेरी मां ने बहुत मेहनत किया और उन्होंने कई गरीबों की मदद की।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 June 2023, 15:56