खोज

सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में एथलेतिका वातिकाना के खिलाड़ी, तस्वीरः 19.03.2023 सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में एथलेतिका वातिकाना के खिलाड़ी, तस्वीरः 19.03.2023  (Vatican Media)

एथलेटिका वाटिकाना, "विया पानिस" के धावकों की निकटता

एथलेटिका वाटिकाना तथा "विया पानिस" नामक खेल समूहों के लगभग साठ धावक रविवार 11 जून को प्रभु ख्रीस्त की देह एवं रक्त महापर्व के दिन, रोम की कैंटीनों की ओर एकजुटता की दौड़ में साथ हेकर सबसे कमजोर लोगों को मदद की पेशकश करेंगे।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

रोम, शुक्रवार, 9 जून 2023 (रेई, वाटिकन रेडियो): एथलेटिका वाटिकाना तथा "विया पानिस" नामक खेल समूहों के लगभग साठ धावक रविवार 11 जून को प्रभु ख्रीस्त की देह एवं रक्त महापर्व के दिन, रोम की कैंटीनों की ओर एकजुटता की दौड़ में साथ हेकर सबसे कमजोर लोगों को मदद की पेशकश करेंगे तथा मध्यान्ह 12 बजे  रोम के जेमेल्ली अस्पताल में भर्ती सन्त पापा फ्राँसिस के साथ देवदूत प्रार्थना में एकजुट होंगे।

शांति और एकात्मता दौड़

शांति के लिए प्रणाम मरिया प्रार्थना, सन्त पापा के स्वास्थ्यलाभ हेतु प्रार्थना तथा रोटी पर आशीर्वाद की प्रार्थना हेतु रविवार 11 जून, सुबह 9 बजे एथलेटिका वाटिकाना तथा "विया पानिस" के साठ धावक सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण से "विया पानिस" यात्रा का शुभारम्भ करेंगे तथा लगभग 10 किलो मीटर की दौड़ के बाद  मध्यान्ह 12 बजे रोम के जेमेल्ली अस्पताल पहुँचेंगे। इसका उद्देश्य खेलों को वास्तव में भ्रातृत्व प्रेम एवं एकात्मता के अनुभव रूप में प्रस्तुत करना है।  

इस दौड़ में ज़रूरतमन्दों को फ्राँसिसकन मठवासियों द्वारा बनाई गई रोटियाँ तथा सन्त पापा के विश्व पत्र फ्रातेल्ली तूती की कॉपिया अर्पित की जायेंगी।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 June 2023, 11:58