खोज

2023.05.05दूत संवाद दोमिनिकन धर्मबहनों के धर्मसमाज की फिलीपीनी सिस्टर नेली लैम्सिस 2023.05.05दूत संवाद दोमिनिकन धर्मबहनों के धर्मसमाज की फिलीपीनी सिस्टर नेली लैम्सिस 

समाज में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी को आगे बढाना

सिस्टर नेली लैम्सिस समाज में सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को पढ़ाती और कलीसिया में उनका नेतृत्व करती हैं। (सिस्टर रेचिल्डा एस्टोर्स द्वारा)

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

सिस्टर नेली सार्थक बदलाव लाने के लिए अपना प्रेरितिक कार्य जारी रखती हैं जो समुदायों में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाएगी।

"मैं ऐसी बहुत सी महिलाओं के योगदान को प्रोत्साहित करता हूँ जो परिवार के भीतर काम करती हैं, विश्वास प्रशिक्षण,  प्रेरितिक कार्य, स्कूली शिक्षा और सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संरचनाओं में भी। आप महिलाएं ईश्वर के कोमल चेहरे, उनकी दया को मूर्त रूप देना जानती हैं जो लेने की बजाय देने और बाहर करने के बजाय स्वागत करना की इच्छा में अनुवादित है।” संत पापा फ्राँसिस

धर्मसमाज का कारिस्मा

सिस्टर नेली लैम्सिस, दूतसंवाद की दोमिनिकन धर्मबहन है और वह सैन कार्लोस सिटी, पंगासिनन, फिलीपींस में धर्मबहनों के माध्यम से अपने धर्मसमाज के करिस्मा को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही हैं।

उन्होंने वाटिकन न्यूज़ को बताया, ''हमारा मिशन युवाओं की शिक्षा और प्रशिक्षण है। हम इसे प्रार्थना करके बच्चों, युवाओं और माता-पिता पर लागू करके संरक्षित करते हैं।"

महिलाओं के लिए शिक्षा के अवसरों की कमी ने संस्थापक को दूतसंवाद की दोमिनिकन धर्मबहनों के धर्मसमाज की स्थापना करने के लिए संस्थापक को प्रेरित किया।

सिस्टर नेली ने कहा, “हमारे संस्थापक द्वारा धर्मसमाज की स्थापना करने के मुख्य कारणों में से एक महिला सशक्तिकरण है। उनके समय में महिलाएं शिक्षित नहीं थीं।”

शिक्षा देने के अलावा, धर्मबहनें महिलाओं, बच्चों और माताओं का भी समर्थन करती हैं।

उसने खुलासा किया, "फादर कोल ने अन्य महिलाओं और बच्चों की मदद करने के लिए धर्मबहनों को प्रशिक्षण दिया। मुझे माताओं को धर्मशिक्षा देने का काम सौंपा गया।"

विश्वास में नम्रता और सजनता

अपनी सेवा के दौरान, उन्होंने विश्वास में सज्जनता और विनम्रता के महत्व को महसूस किया है।

उसने कहा, ''धर्मसमाजी जीवन में प्रवेश करने से मेरा हृदय कोमल हो जाता है। यह मेरे घमंड को तोड़ता है और मुझे विनम्र बनाता है जो हमारे विश्वास में महत्वपूर्ण है।"

साथ ही, सिस्टर नेली का मानना है कि दूसरों को सुनने से हमारे आत्मसात करने की क्षमता में और अधिक वृद्धि होती है।

उसने कहा, "सौम्यता और विनम्रता हमें अधिक सुनने में मदद करती है क्योंकि जब हम सुनते हैं तो हमारा मन स्पष्ट हो जाता है, जब हमारा मन स्पष्ट होता है तो हम अपने कार्यों के प्रति अधिक निर्णायक और आश्वस्त हो जाते हैं।" उन्होंने कहा कि महिलाओं को कमजोरियों से डरना नहीं चाहिए, और वह हमेशा उन्हें प्रोत्साहित करती हैं कि वे प्रभु के साथ जुड़े रहना जारी रखें।

उन्होंने कहा, "मैं युवाओं, प्रचारकों और बेसिक कलीसियल समुदाय (बीईसी) के साथ अधिक समय बिताती हूँ जो ज्यादातर महिलाओं से बना है। मैं सुसमाचार प्रचार पर केंद्रित हूँ, महिला सशक्तिकरण भी सुसमाचार प्रचार है।"

सिस्टर नेली ने उन महिलाओं के बारे में प्रकाश डाला जिनके पास ये विशेषताएं विश्वास में बंधी हुई हैं। उन्होंने कहा, "सशक्त महिलाएं जोर से नहीं बोलती हैं; वे संकट के बीच शांत हो सकती हैं क्योंकि वे जमीन से जुड़ी हैं; वे जानती हैं कि क्या बोलना है और क्या नहीं; वे खुद को जानती हैं। इसके लिए नम्रता और विनम्रता की आवश्यकता होती है।"

समाज और परिवार में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी

विश्वास की महिलाओं के रूप में, सिस्टर नेली और अन्य दोमिनिकन धर्मबहनें समुदाय में महिलाओं की भागीदारी को महत्व देती हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ''ऐतिहासिक रूप से पितृसत्तात्मक रहे समाज में महिलाओं की भूमिका को उजागर करना महत्वपूर्ण है।'' उनका यह भी मानना है कि परिवार में महिलाओं की भूमिका से फर्क पड़ता है।

''मनोवैज्ञानिक और शारीरिक रूप से, महिलाएं और पुरुष अलग-अलग होते हैं जो उन्हें एक परिवार में अलग-अलग भूमिकाएं निभाने के लिए प्रेरित करता है। अगर महिलाएं परिवार में एक मां, बहन की तरह अपनी भूमिका निभाती हैं, तो हम समाज में एक प्रभावी भूमिका निभाते हैं। साथ ही, समाज में महिलाएं अनसुने और गरीबों की आवाज बन जाती हैं।"

महिला सशक्तिकरण

सिस्टर नेली महिलाओं के विश्वास और ज्ञान का पोषण करती हैं जो उन्हें सशक्त बनाने में मदद करेगा। ''मैं अपने करिश्मे के जरिए महिला सशक्तिकरण का प्रसार करती हूँ।

उन्होंने यह भी बताया कि कई महिला समूह शिक्षा तक सीमित पहुंच के कारण चुनौतियों का सामना करती हैं। "शिक्षा की कमी ही है जो महिलाओं के आत्म-सम्मान को कम करती है । यह भी निर्भर करता है कि समाज आज महिलाओं को कैसे देखता है। उम्मीद है कि उन्हें शिक्षित करने से महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार से लड़ने में मदद मिलेगी और जो अंततः इसे मिटा देगी।"

उन्होंने व्यक्त किया कि वह अपने धर्मसमाज के कारिस्मे के अनुसार एक सुसंगत जीवन जीने की कोशिश करके और सुसमाचार का प्रसार करना जारी रखने की कोशिश करके कलीसिया और महिला सशक्तिकरण के कारिस्मे को लगातार बढ़ावा देगी।"

युवाओं के साथ सिस्टर नेली
युवाओं के साथ सिस्टर नेली

सिस्टर नेली ने अपने दृढ़ विश्वास को व्यक्त करते हुए साक्षात्कार समाप्त किया कि समाज में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दुनिया भर में काथलिक विश्वास को फैलाने में सकारात्मक बदलाव लाता है।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 May 2023, 15:28