खोज

नाईजेरिया के सुरक्षा सैनिक नाईजेरिया के सुरक्षा सैनिक  (AFP or licensors)

नाइजीरिया में एक और पुरोहित का अपहरण

नाइजीरिया में इमो राज्य के ओकिग्वे धर्मप्रांत के फादर जूड किंग्सले मदुका का कथित तौर पर 19 मई को अपहरण कर लिया गया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

अबुजा, मंगलवार 23 मई 2023 (वाटिकन न्यूज) : एड टू द चर्च इन नीड (एसीएन) और फीदेस एजेंसी ने नाइजीरिया में एक और काथलिक पुरोहित के अपहरण की सूचना दी है।

ओकिग्वे धर्मप्रांत के चांसलर ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी इमो राज्य में एज़िन्नाची-उगवाकु, ओकिग्वे एल.जी.ए. के ख्रीस्त राजा पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर जूड किंग्सले मदुका का 19 मई को उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वे ओकिग्वे के ओगी गांव के नवनिर्मित गिरजाघर में यूखारिस्तिक आराधना के लिए जा रहे थे।

एक लंबी श्रृंखला में नवीनतम अपहरण

आबादी वाले पश्चिम-अफ्रीकी राष्ट्र में एक लंबी श्रृंखला का नवीनतम अपहरण है जहां डाकुओं द्वारा पल्लियों के पुरोहितों के साथ-साथ नाइजीरियाई नागरिकों को निशाना बनाना एक सामान्य घटना बन गई है।

नाइजीरिया में कलीसिया द्वारा फीदेस एजेंसी को रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2021 और 2022 के बीच अकेले ओकिग्वे के धर्मप्रांत में पांच पुरोहितों का अपहरण कर लिया गया था।

इस वर्ष 15 अप्रैल को, ओकिग्वे धर्मप्रांत के एक अन्य पुरोहित, फादर माइकल इफेनी असोमुघा को डाकुओं द्वारा उस समय पकड़ लिया गया था जब वे एक उपयाजकीय अभिषेक समारोह में भाग लेने के बाद वापस लौटते हुए ओरियागु-ओबोवो राजमार्ग पर गाड़ी चला रहे थे। कुछ दिनों बाद उन्हें उनके परिवार की बदौलत रिहा कर दिया गया।

 बढ़ते अपहरणों से एसीएन की चिंता

एड टू द चर्च इन नीड ने आज जारी एक बयान में कहा, "इस आपराधिक घटना के लिए गहन चिंता व्यक्त करता है, अधिकारियों से आश्वासन के बावजूद, इसे रोकने के लिए कोई गंभीर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण अपहरण जारी है।

अपहरण नाइजीरिया में एक बड़ा खतरा और सुरक्षा चुनौती बन गया है, जो दस वर्षों से बोको हराम विद्रोह का सामना कर रहा है, गिरजाघरों, ख्रीस्तियों, मुस्लिम आलोचकों के साथ-साथ राज्य संस्थानों को लक्षित कर रहा है।

आतंकवादी समूह का उद्देश्य नाइजीरिया की धर्मनिरपेक्ष सरकार को उखाड़ फेंकना और इस्लामिक राज्य की स्थापना करना है। चूंकि इसे 2009 में लॉन्च किया गया था, उत्तरी नाइजीरिया में 35,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग 2 मिलियन विस्थापित हुए हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 May 2023, 16:39