खोज

बार्सिलोना में यूरोप दिवस बार्सिलोना में यूरोप दिवस  (ANSA)

यूरोप दिवस : युद्ध पर काबू पाएं और शांति बहाल करें, मोनसिन्योर क्रोचाता

"यूरोपीय धरती पर" नाटकीय संघर्ष का सामना करते हुए, सीओएमईसीई के अध्यक्ष एकता की खोज का आग्रह करते हैं और यूरोपीय धर्माध्यक्षों की प्रतिबद्धता का आश्वासन देते हैं कि "वर्तमान समय में हम सचेत और जिम्मेदार विवेक" को बढ़ावा दें।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

इटली, मंगलवार 09 मई 2023 (वाटकन न्यूज) : "इस वर्ष यूरोप दिवस, यूक्रेन में लोगों के लिए भयानक शारीरिक, भौतिक और आध्यात्मिक पीड़ा के साथ, यूरोपीय धरती पर युद्ध के एक दुखद संदर्भ में हो रहा है," इस प्रकार "एकता और शांति की आवश्यकता" और अधिक जरूरी बन गया है। आज के यूरोप दिवस के अवसर पर यूरोपीय समुदाय के धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों के आयोग (सीओएमईसीई) के अध्यक्ष, मोनसिन्योर मारियानो क्रोचाता ने एक बयान में लिखा था, जो याद करते हैं कि कैसे, रॉबर्ट शुमान की घोषणा के 73 साल बाद, आर्थिक संघर्ष के नतीजे सबसे कमजोर वर्गों को परेशान कर रहे हैं।

शांति के कारणों की खोज

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, यूरोपीय संघ के जन्म के कारणों को "परेशान करने वाली सामयिकता" का सामना करते हुए, धर्माध्यक्ष " यूरोपीय एकता और शांति की पुनर्प्राप्ति के कारणों और नए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की इच्छा" का आह्वान करते हैं। मोनसिन्योर का कहना है कि वर्तमान समय में धर्माध्यक्षों की प्रतिबद्धता जागरूक और जिम्मेदार विवेक के प्रशिक्षण" के माध्यम से योगदान करने का इरादा होना चाहिए।

एकता के लिए सीओएमईसीई की प्रतिबद्धता

इसलिए यूरोपीय संघ के धर्माध्यक्ष, "एकता की तलाश" के लिए किए जाने वाले सभी प्रयासों को प्रोत्साहित करने और सहयोग करने का इरादा रखते हैं, संघर्ष को दूर करने और शांति की तलाश करने और यूरोपीय संघ को अपनी सीमाओं से परे "सभी के लिए विकास को संभव बनाने के लिए आवश्यक परिसर बनाना चाहिए।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 May 2023, 16:53