खोज

2019.06.11श्री डेल रेसिनेला अपनी पत्नी सुसान को साथ 2019.06.11श्री डेल रेसिनेला अपनी पत्नी सुसान को साथ  कहानी

जहां हर दिन ‘मदर्स डे’ होता है

वाटिकन मीडिया वॉल स्ट्रीट के एक पूर्व वित्त वकील श्री डेल रेसिनेला की एक कहानी प्रस्तुत करता है, जो अपनी पत्नी सुसान के साथ फ्लोरिडा में कैदियों के लिए चैपलिन के रूप में काम करते हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

फ्लोरिडा, शुक्रवार 21 अप्रैल 2023 (वाटिकन न्यूज) : श्री डेल रेसिनेला कहते हैं, “मेरी पत्नी सुसान अपने बालों को ठीक करती है और अपने कॉलर को सीधा करती है। रविवार की सुबह है। हमारे लिए, फ्लोरिडा में मैकक्लेनी के दयामयी माता मरिया काथलिक गिरजाघर जाने का समय है।

हम 1998 की गर्मियों में रोम, इटली से इस शहर के इस पल्ली में चले आए। यह गिरजाघर जोर्जिया सीमा के मुश्किल से तीन मील दक्षिण में है और फ्लोरिडा के रायफोर्ड, फ्लोरिडा के मौत के घर से सिर्फ 15 मील उत्तर में है।”

सुबह की धुंध में माता मरिया का गिरजाघर की सफेद दीवार खूबसूरत लगती है, जो तीर्थालय को सूर्योदय के खिलाफ एक पारलौकिक छाया के साथ गले लगाती है।

वेदी के पीछे कांच की खिड़की में: माता मरिया खुली बाहों से हमारा स्वागत कर रही है जबकि सर्प सुरक्षित रूप से पैरों के नीचे है। जैसे ही गिरजाघर के चारों ओर धुंध और सूरज की किरणें नृत्य करती हैं, माता मरिया की रंगीन कांच की छवि जीवित लगती है, जो प्रकाश से अंधेरे में और फिर प्रकाश में वापस आ जाती है।

फ्लोरिडा स्थित मैकक्लेनी का दयामयी माता मरिया काथलिक गिरजाघर में माता मरिया की छवि
फ्लोरिडा स्थित मैकक्लेनी का दयामयी माता मरिया काथलिक गिरजाघर में माता मरिया की छवि

सुसान और मैं गिरजाघर की अग्रिम पंक्ति में प्रार्थना में घुटने टेकते हैं, येसु का एक आदमकद मूर्ति है, येसु अपने पवित्र हृदय को इंगित करते हैं, उनका छिदा हुआ और खून बहने वाला पवित्र हृदय जो कांटों में लिपटा हुआ है। फिर, मैं पवित्र स्थान की सीढ़ियाँ चढ़कर पवित्र संदूक खोलता हूँ और बंदियों के लिए पवित्र परमप्रसाद को अपनी छोटी डिब्बिया में भरता हूँ। उसे अब मेरी शर्ट की जेब में रखता हूँ। हम अपनी तैयारी की प्रार्थना समाप्त करते हैं, गिरजाघर को बंद करते हैं और अपनी कार की ओर बढ़ते हैं।

ठीक उसी क्षण, हमारे ग्रामीण पल्ली के पाँच देशों में माताएँ अपने बच्चों को रविवार के नाश्ते के लिए बुला रही हैं और उन्हें अपने चर्च के कपड़े पहनने की याद दिला रही हैं। सुसान और मैं उन महिलाओं के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जो सिर्फ पांच मिनट की दूरी पर जेल की कोठरियों में कपड़े पहन रही हैं, वे माताएं जो स्थानीय काउंटी जेल की कोठरियों में श्रृंगार कर रही हैं और अपने बालों को कंघी कर रही हैं।

सुसान और मैं कभी भी बेकर काउंटी जेल में महिलाओं के लिए सुबह की प्रार्थना और परमप्रसाद देने के लिए नहीं पूछे गये थे।

यह सब इसलिए शुरू हुआ क्योंकि उत्तर की ओर से एक युवती, "यांकी" जैसा कि दक्षिण में कुछ लोग उसे बुलाते हैं, उसे अपने घर से एक हजार मील दूर ग्रामीण दक्षिण में संघीय जेल भेजा गया। यह असामान्य नहीं है। संघीय जेल प्रणाली के साथ ग्रामीण दक्षिण के कई छोटे काउंटियों को उनके लिए कैदियों को तब तक रखने का अनुबंध होता है जब तक कि संघीय जेलों में बिस्तर भर नहीं जाते।

काथलिक यांकी ने अपने विश्वास के आधार पर प्रार्थना और पूजा अर्चना की मांग की थी। वह जानती थी कि फ्लोरिडा और अमेरिकी संविधान के तहत यह उसका कानूनी अधिकार था।

उसने हमें बताया कि छह महीने पहले उसने जेल के चैपलिनों के माध्यम से हमारे स्थानीय पल्लीपुरोहित और संत अगुस्टीन में हमारे धर्माध्यक्ष को पत्र लिखा था। यह मुझे रहस्यमय लग रहा था क्योंकि वे पत्र कभी किसी को नहीं मिले थे।

अंत में, वह मैकक्लेनी के एक बॉपटिस्ट पास्टर से मिलीं जो हमें व्यक्तिगत रूप से जानते थे। उसने मुझे बुलाया और उस लड़की का नाम बताते हुए कहा, "भाई डेल, यह लड़की काथलिक है और अपने विश्वास के आधार पर प्रार्थना और पूजा अर्चना करना चाहती है।"

मैं जेल के चैपलिन को टेलीफोन करता हूँ। वे क्षमा चाहते हैं कि रविवार की प्रार्थना के लिए सभी स्लॉट पहले से ही अन्य समूहों के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह मददगार बनना चाहता है लेकिन कहता है कि हमें लचीला होना होगा। इस तरह सुसान और मैं इस सामान्य रविवार को सूर्योदय के समय बेकर काउंटी जेल की महिला इकाई में आते हैं।

आज सुबह स्थानीय जेल में हमारी प्रार्थना और परमप्रसाद वितरण के लिए उपलब्ध एकमात्र स्थान केवल बुकिंग रूम है - वह छोटा संकरा स्थान जहाँ संदिग्धों को पहली बार गिरफ्तार करने और जेल पहुँचाने पर उंगलियों के निशान लिए जाते हैं। मैं हरे रंग की टेबल की सतह जिस पर छिटपुट स्याही लगी है, साफ टिश्यू पेपर बिछा देता हूँ।

हम टेबल के उपर प्रार्थना की किताब और परमप्रसाद की छोटी डिबिया रख देते हैं। हमारे सामने जेल के साफ कपड़ों में पांच महिलाएँ खड़ी हैं। मेकअप एकदम सही। यह उनके लिए रविवार का पवित्र मिस्सा है। केवल एक चीज की कमी है, उनके बच्चे।

परमप्रसाद ग्रहण करने से पहले हमने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और उन्होंने अपने दिल की गहराई से अपनी जरुरतों को व्यक्त किया और अपने बच्चों के लिए प्रार्थना की।

ग्रामीण मिडवेस्ट में उसकी बुजुर्ग मां द्वारा तीन बच्चों की परवरिश की जा रही है। वह प्रार्थना करती है कि वे उन तरीकों में न पड़ें जो उसे जेल ले आए। एक अन्य के दो बच्चे हैं जिनका लालन-पालन फ़्लोरिडा में एक आंटी द्वारा किया जा रहा है। उसकी तीन साल की बेटी बीमार है। परिवार ने लड़की को यह नहीं बताने का फैसला किया है कि उसकी मां जेल में है। वह सुसान का हाथ पकड़ती है क्योंकि वे छोटी लड़की के दिल को भय और परित्याग की आत्माओं से बचाने के लिए येसु से प्रार्थना करे।

एक तीसरी महिला के बच्चे एक बड़े शहर में परिवार के सदस्य के साथ रहते हैं। वह अपनी प्रार्थना को मुखर भी नहीं कर सकती, उसकी आंखों में आंसू और सिसकियां हैं।

जेल प्रहरी दरवाजे पर दस्तक देता है। यह हमारे जाने का समय है।

कैदी अपने डॉर्म विंग में लौटने के लिए फाइल करते हैं। हम प्रार्थना पुस्तक और पवित्र परमप्रसाद की डिबिया उठाते हैं और टिशू पेपर को उठाते हैं। हमारी फिर से तलाशी ली जाती है और जेल प्रहरियों द्वारा दरवाज़े से पार्किंग स्थल तक ले जाया जाता है।

सुसान और मैं लौटने से पहले एक मिनट के लिए जेल की पार्किंग में चुपचाप बैठते हैं। यह मैकक्लेनी शहर के केंद्र से दूर कुछ ही मिनटों की ड्राइव है। गिरजाघर पहले की तरह शांत है, लेकिन अब सूरज सीधे सिर के ऊपर है।

सालों पहले, सुसान ने मदर्स डे पर राज्य की जेल में महिलाओं की सेवा की थी। लेकिन आज मदर्स डे नहीं है।

"मुझे लगा कि उस दिन अपने बच्चों से अलग होने का दर्द विशेष रूप से बुरा था," वह गहरी आह भरती है। “मुझे एहसास नहीं हुआ कि जेल में एक माँ के लिए, वह दर्द हरेक दिन होता है। हर दिन मदर्स डे है।"

सुसान और मेरे लिए वह गहरा अनुभव 20 साल से भी पहले का था। हमें कम ही पता था कि हम अपनी अमेरिकी आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़े पैमाने पर बदलाव की शुरुआत कर रहे हैं।

"1980 और 2021 के बीच, जेल में बंद महिलाओं की संख्या में 525% से अधिक की वृद्धि हुई, जो 1980 में कुल 26,326 से बढ़कर 2021 में 168,449 हो गई।"

हमारे यू.एस. काथलिक धर्माध्यक्ष ने वर्ष 2000 की शुरुआत में इस प्रवृत्ति पर चेतावनी दी थी।

"वृद्धि की यह दर, पुरुषों की वृद्धि दर से अधिक है। सत्तर प्रतिशत महिला कैदी अहिंसक अपराधी हैं, और 50 प्रतिशत महिलाएँ अपने बच्चों को अक्सर अपने परिचितों या अभिभावकों के पास छोड़कर जेल में प्रवेश करती हैं।"

"यू.एस. में कैद महिलाओं के लिए एक छोटा सा जेल प्रवास भी विनाशकारी हो सकता है, खासकर जब यह एक मां को उन बच्चों से अलग करता है जो उस पर निर्भर हैं।"

दक्षिण के काथलिक धर्माध्यक्षों (यू.एस.ए.) द्वारा  लिखी गई “जेल में महिलाएं” प्रेरितिक श्रृंखला का 7वां पत्र दक्षिणी राज्यों के जेलों और जेलों में कैद महिलाओं की दुर्दशा में सुधार के लिए कई सिफारिशें करता है: 

- जेल में बंद महिलाओं की भारी संख्या जेल के बजाय उनके इलाज के लिए है।

- कारावास के बजाय परिवीक्षा का उपयोग करने के लिए अधिक समर्थन।

- शैक्षिक अवसरों की सख्त जरूरत है।

- व्यावसायिक प्रशिक्षण का बहुत विस्तार किया जाना चाहिए।

अमेरिकी आपराधिक न्याय प्रणाली अभी भी हमारे अमेरिकी धर्माध्यक्षों के उन विशिष्ट प्रस्तावों को पूरा करने से दूर है। न ही हमने अपनी न्याय प्रणाली में तीन दशक से अधिक समय पहले संत पापा जॉन पॉल द्वितीय द्वारा प्रदान किए गए सामान्य मार्गदर्शन की भावना को शामिल किया है।

"जब महिलाओं को हर तरह के शोषण और वर्चस्व से मुक्त करने की बात आती है, तो सुसमाचार में एक प्रासंगिक संदेश होता है जो स्वयं ईसा मसीह के दृष्टिकोण पर वापस जाता है। अपनी संस्कृति के स्थापित मानदंडों को पार करते हुए, येसु ने महिलाओं के साथ खुलेपन, स्वीकृति, कोमलता और सम्मान के साथ व्यवहार किया, इस तरह उन्होंने उस गरिमा का सम्मान किया जो महिलाओं ने हमेशा ईश्वर की योजना के अनुसार और ईश्वर के प्रेम में धारण किया है। जैसा कि हम इस दूसरी सहस्राब्दी के अंत में मसीह को देखते हैं, खुद से पूछना स्वाभाविक है: उसका सन्देश कितना सुना गया है और उस पर अमल किया गया है?”

हम यह कहकर अपने समय के लिए उस प्रश्न को फिर से व्यक्त कर सकते हैं: जब हम इस तीसरी सहस्राब्दी की शुरुआत में मसीह को देखते हैं, तो उनके संदेश को कितना सुना गया है और उस पर अमल किया गया है?

एक संघीय जिला न्यायालय के न्यायाधीश के शब्द जिनका 2017 में निधन हो गया, प्रश्न का उत्तर प्रदान कर सकते हैं: "एक परिणाम जो विशेष रूप से क्रूर है और कई पीढ़ियों के लिए अमेरिकी जीवन पर एक भयानक प्रभाव पड़ेगा, नशीली दवाओं के उल्लंघन के लिए जेल में बंद महिलाओं की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है। [...] कई छोटे बच्चों की माताएं हैं जिन्हें बिना मातृ देखभाल, और शायद बिना किसी माता-पिता की देखभाल के छोड़ दिया जाएगा ... माताओं की दंडात्मक सजा का दंश आने वाले कई वर्षों तक इस देश को परेशान करेगा।"[vi]

[अवधारणा जोड़ा गया।]

[i] सजा परियोजना, "कैद की गई महिलाएं और लड़कियाँ," मार्च 2023।

[ii] जिम्मेदारी, पुनर्वास और बहाली: अपराध और आपराधिक न्याय पर एक काथलिक परिप्रेक्ष्य: संयुक्त राज्य अमेरिका के काथलिक धर्माध्यक्षों का एक बयान (वाशिंगटन, डीसी: यूएससीसीबी, 2000)।

[iii] जेल नीति पहल, "2022 में जेल लाखों माताओं को उनके बच्चों से अलग कर देंगे," 27 फरवरी, 2023।

[iv] जब हम जेल में येसु से मुलाकात करते हैं:काथलिक प्रेरिताई के लिए एक ए गाइड (शिकागो: एसीटीए पब्लिकेशन्स, 2016), 384 -5।

[v] महिलाओं को पत्र। (29 जून, 1995)

[vi] जेल नीति पहल।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 April 2023, 15:44