खोज

डच फूलों से सजा संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्रांगण  डच फूलों से सजा संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्रांगण  

पास्का रविवार के लिए संत पेत्रुस स्क्वायर डच फूलों से सजा है

डच फूलों की खेती करने वालों द्वारा दान किये गये फूलों से पास्का रविवार के पवित्र मिस्सा के लिए संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण को सजाया गया है। संत पापा फ्राँसिस ने पास्का रविवार को पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान किया। 1985 में डच कार्मेलाइट संत टाइटस ब्रैंडस्मा की धन्य घोषणा के साथ शुरू हुई संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण को फूल सजाने की परंपरा को जारी रखा गया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 10 अप्रैल 2023 (वाटिकन न्यूज) : "हम इन खूबसूरत पौधों और फूलों के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हैं और हम सुरक्षित यात्रा के लिए परिवहन और ड्राइवरों पर ईश्वर के आशीर्वाद की प्रार्थना करते हैं।" उक्त बात रॉटरडैम के डच बंदरगाह शहर के धर्माध्यक्ष हंस वैन डेन हेंडे ने कहा।

पिछले सप्ताह पास्का रविवार समारोह के लिए वाटिकन ले जाए जाने से पहले उन्होंने हजारों फूलों से भरे वाहनों पर पवित्र जल का छिड़काव किया था।

फूलों से सजा संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्रांगण
फूलों से सजा संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्रांगण

धर्माध्यक्ष हंस ने कहा: "यह बहुत अच्छी बात है कि ये रंगीन फूल रोम में पास्का पर्व के दौरान संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण की शोभा बढ़ायेगी। पास्का हम ख्रीस्तियों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, हम प्रभु येसु मसीह के मृत्यु पर उनकी जीत और पुनरुत्थान का समारोह मनाते हैं।"

इस साल रोम भेजने के लिए, डच फूलों की व्यवस्था करने वालों ने हिमस्खलन गुलाब को केंद्रीय फूल के रूप में चुना, जो शानदार सफेद और चार अन्य रंगों में देखा गया था।

अन्य पौधों और फूलों में भी हजारों डच ट्यूलिप हैं जिनका उपयोग सजावट में किया जाता है और हजारों फूलों के बल्ब संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण को वेदी से जोड़ते हैं, जो नीदरलैंड में प्रसिद्ध फूलों के खेतों की छवि के समान है।

सफेद और पीला रंग

फूलों की व्यवस्था करने वालों का कहना है कि हमेशा की तरह, वाटिकन सिटी राज्य के प्रतिनिधि रंग दिखाने के लिए पीले और सफेद प्रबल होते हैं।

 श्री एलेक्स वैन डेर स्लॉट सालों से अपने फार्म दक्षिण हॉलैंड में डच बल्ब उगाने वाले क्षेत्र से वाटिकन तक फूलों के वार्षिक परिवहन में शामिल है। उन्होंने कहा कि "यह बोलेनस्ट्रीक (बल्ब-ग्रोइंग रीजन) के कैथोलिक भागों के दोस्तों द्वारा एक पहल के साथ शुरू हुआ, जिसमें नूर्डविजकरहौट और पास के लीडेन के शहर शामिल हैं।"

फूलों से सजा संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्रांगण
फूलों से सजा संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्रांगण

वैन डेर स्लॉट ने कहा, यह एक सम्मान की बात है कि हर साल उन्हें संत पापा के लिए फूल लाने की अनुमति दी जाती है।"

यह 38वीं बार है जब वे उन्हें वाटिकन लाए हैं, जहां डच लोग संत पापा के प्रसिद्ध शब्दों का बेसब्री से इंतजार करते हैं: "बेदंकट वूर डे ब्लोमेन" या "फूलों के लिए धन्यवाद।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 April 2023, 15:09