खोज

पुरोहिताभिषेक की धर्मविधि पुरोहिताभिषेक की धर्मविधि 

रोम धर्मप्रांत के 11 उपयाजकों का पुरोहित अभिषेक 29 अप्रैल को

अगले शनिवार को रोम के संत जॉन लातेरन महागरिजाघर में रोम धर्मप्रांत के 11 नये पुरोहितों का अभिषेक सम्पन्न होगा।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

रोम, शनिवार, 22 अप्रैल 2023 (रेई) : रोम धर्मप्रांत ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि 29 अप्रैल को शाम 6.00 बजे रोम स्थित संत जॉन लातेरन महागिरजाघर में कार्डिनल विकर अंजेलो दी दोनातिस, 10 उपयाजकों का पावन पुरोहिताभिषेक सम्पन्न करेंगे। और उसी दिन 29 अप्रैल को दिव्य प्रेम (दिविनो अमोरे) मरियम तीर्थस्थल में पूर्वाहन 10.30 बजे एक स्थायी उपयाजक भी पुरोहिताभिषेक ग्रहण करेंगे, जो एक विधुर और एक पिता हैं। उनका पुरोहिताभिषेक धर्माध्यक्ष दारियो जेरवासी के करकमलों से सम्पन्न होगा। 28 अप्रैल को सभी उपयाजक बुलाहट के लिए जागरण प्रार्थना में भाग लेंगे।

10 उपयाजकों के नाम हैं – जोरदानो फ्लावियो मरिया बरानी, फ्रांचेस्को बारबेरियो, रोबेरतो बौत्तिनी, सिमोने कताना, चिरो देल ओवा, मारियो लोसितो, अंतोनयो पनिको, भिंचेंसो पेर्रोने, अंद्रेया सिलवेस्त्री, तुमोहिरो उगावा। 11 वें उपयाजक का नाम है – पाऊलो वेरदेरामे।

संत जॉन लातेरन महागिरजाघर में पुरोहिताभिषेक का अनुष्ठान कार्डिनल विकर अंजेलो दी दोनातिस करेंगे, उनके साथ परमधर्मपीठीय रोमन मेजर सेमिनरी और रेडेम्पटोरिस मातेर धर्मप्रांतीय कॉलेज के रेक्टर, तथा उन पल्लियों के पल्ली पुरोहित भी भाग लेंगे जिनमें उपयाजकों ने मिनिस्ट्री की है। समारोह के दौरान संगीत का भार रोम धर्मप्रांत के गायक दल को दिया गया है जिसका नेतृत्व मोनसिन्योर मार्को फ्रिसिना करेंगे।

सभी उपयाजकों की बुलाहट की कहानी अपनी-अपनी है लेकिन वे सभी अपने आपको प्रभु एवं लोगों की सेवा के लिए समर्पित करना चाहते हैं।

उपयाजक फ्रंचेस्को बारबेरियो 27 साल के हैं। वे लामेत्सिया तेरमे के मूल निवासी हैं। वे सात भाइयों में से पाँचवें हैं। उनके लिए विश्वास की आदर्श थीं अपनी माँ और दादी। उन्हें 13 साल की उम्र में कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ा, जब कैंसर के कारण उनकी माँ का निधन हो गया। उनकी माँ के निधन के बाद उनके पिताजी और पिताजी की बहन ने उस क्षेत्र में कैंसर की बीमारी से प्रभावित लोगों की मदद हेतु “अक्मो”, कैंसर के मरीजों के लिए कलाब्रिया संघ की स्थापना की।

दिविनो अमोरे में अभिषेक प्राप्त करनेवाले उपयाजक पाउलो वेरदेरामे की कहानी कुछ अलग है। यह प्रभु को उनकी दूसरी “हाँ” है। पहली बार उन्होंने 2015 में “हाँ” कहा था जब वे एक स्थायी उपयाजक के रूप में अभिषिक्त हुए थे। उन्होंने कहा, “मैं 55 साल का हूँ और विवाह में तीस साल बिताया। मेरी एक बेटी है जो 28 साल की है और मनोचिकित्सक है। अब तक मैंने जेमेली अस्पताल में एक नर्स के रूप में काम किया है।” उन्होंने बतलाया कि पुरोहित बनने की बुलाहट की प्रेरणा उन्हें उनकी पत्नी और डॉन दारियो से मिली।

शुक्रवार को जागरण प्रार्थना की शुरूआत शाम 8.30 बजे होगी जिसमें बुलाहट के लिए प्रार्थना की जायेगी। प्रार्थना का संचालन कार्डिनल दी दोनातिस करेंगे और प्रार्थना की विषयवस्तु होगी, “तालिथा कुम, ओ लड़की मैं तुमसे कहता हूँ उठो।”

उपयाजकों, पुरोहितों एवं धर्मसमाजियों की देखभाल के लिए उत्तरदायी धर्माध्यक्ष पाओलो रिकारदी ने कहा, "इसका इरादा विशेष रूप से युवा लोगों के लिए एक निश्चित आध्यात्मिक और अस्तित्वगत शिथिलता से उठने का आह्वान करना है।"

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 April 2023, 15:06