खोज

डाल्टेनगंज में क्रिज्म मिस्सा डाल्टेनगंज में क्रिज्म मिस्सा 

डाल्टनगंज धर्मप्रांत में क्रिज्मा मिस्सा समारोह

क्रिज्मा मिस्सा में राँची के धर्माध्यक्षों ने डाल्टनगंज धर्मप्रांत के पुरोहितों को उनके कार्यों के लिए धन्यवाद दिया और सभी पुरोहितों से आग्रह किया कि वे सच्चे दिल से ईश्वर एवं उसकी प्रजा की सेवा करें तथा अपने आपमें एवं सभी चीजों में ईमानदार बने रहें।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

डाल्टनगंज में राँची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एस. जे. और डाल्टनगंज धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक बिशप थियोदोर मस्करेनहास एस.एफ.एक्स ने 5 अप्रैल को डाल्टेनगंज धर्मप्रांत के पुरोहितों एवं विश्वासियों के साथ क्रिज्मा मिस्सा सम्पन्न किया।

डाल्डेनगंज धर्मप्रांत के शाँति की महारानी गिरजाघर में बुधवार को राँची के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो और डाल्टेनगंज धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक बिशप थियोदोर मस्करेनहास द्वारा क्रिज्मा मिस्सा सम्पन्न किया गया।

पवित्र मिस्सा बुधवार सुबह 9.30 शुरू हुआ। जिसमें डाल्टनगंज धर्मप्रांत के सभी 23 पल्लियों और ख्रीस्तीय विद्यालयों में कार्यरत पुरोहितों ने भाग लिया और अपनी पुरोहिताई का नवीनीकरण किया।

 पवित्र मिस्सा के दौरान उपदेश में आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने पुरोहिताई की गरिमा पर प्रकाश डाला और उन्हें एक पवित्र, कर्मठ एवं येसु के समान सही धार्मिक नेता बनकर जीने की सलाह दी। क्रिज्मा मिस्सा को हरेक साल पुण्य सप्ताह में सम्पन्न किया जाता है जिसमें पवित्र तेलों की आशीष की जाती है।

मिस्सा में तीन प्रकार के पवित्र तेलों की आशीष की गई। जिनका प्रयोग विभिन्न संस्कार के अनुष्ठान में किया जाएगा।

दीक्षार्थियों का तेल : इस तेल के अभियंजन द्वारा नवदीक्षार्थियों को बपतिस्मा संस्कार दिया जाता है।

बीमारों का तेल : इस तेल का प्रयोग रोगियों के लिए किया जाता है ताकि वे चंगा हो सकें और उन्हें ईश्वर की सांत्वना, धीरज एवं शक्ति मिल सके।

पवित्र विलेपन का तेल : इस पवित्र तेल का विलेपन पुरोहित अभिषेक और दृढ़ीकरण संस्कार के समय किया जाता है, साथ ही नये गिरजाघरों की आशीष के दौरान वेदी और पवित्र पात्रों के पवित्रीतरण के लिए किया जाता है।

मिस्सा के अंत में बिशप थियोदोर ने सभी पुरोहितों को उनके कार्यों के लिए धन्यवाद दिया और सभी पुरोहितों से आग्रह किया कि वे सच्चे दिल से ईश्वर एवं उसकी प्रजा की सेवा करें तथा अपने आपमें एवं सभी चीजों में ईमानदार बने रहें।

क्रिज्मा मिस्सा में राँची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एस जे और डाल्टेनगंज धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक बिशप थियोदोर मस्करेनहास एस. एफ. एक्स.; डाल्टेनगंज धर्मप्रांत के चांसलर फादर विजय टोप्पो; तीनों डीन: फादर जॉर्ज तिग्गा, फादर अगुस्टीन खेस्स और फादर एम्मानुएल केरकेट्टा; बिशप सेक्रेटरी फादर प्रदीप बखला और डाल्टेनगंज धर्मप्रांत के सभी पुरोहित, धर्मबहनें एवं विश्वासियों ने भाग लिया।

क्रिज्मा मिस्सा में भाग लेते डाल्टेनगंज के पुरोहित
क्रिज्मा मिस्सा में भाग लेते डाल्टेनगंज के पुरोहित

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 April 2023, 15:59