खोज

यूजीसीसी के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष स्वितोस्लाव शेवचुक यूजीसीसी के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष स्वितोस्लाव शेवचुक  

यूक्रेनी ग्रीक काथलिक 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाएंगे

यूक्रेनी ग्रीक काथलिक कलीसिया के धर्मसभा ने जूलियन कैलेंडर से दूर जाने का फैसला किया है जिसमें कई निश्चित पूजन-पद्धतियों की तारीखों को बदलना शामिल होगा। हालाँकि, कुछ समय के लिए, ग्रीक काथलिक पुराने कैलेंडर के अनुसार बाद की तारीख में ईस्टर मनाते रहेंगे।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

कीव, बुधवार 8 फरवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : इस वर्ष से, यूक्रेनी ग्रीक काथलिक कलीसिया (यूजीसीसी) 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाएगी, न कि 7 जनवरी को और 19 जनवरी के बजाय 6 जनवरी को प्रभु प्रकाश पर्व मनाएगी।

तारीखों में बदलाव यूजीसीसी के धर्माध्यक्षों की धर्मसभा द्वारा पिछले सप्ताह तय किए गए एक बड़े बदलाव का हिस्सा है, जो जूलियन कैलेंडर से दूर जा रहे हैं। वर्तमान में लगभग विशेष रूप से रूसी ऑर्थोडोक्स कलीसिया और अन्य पूर्वी कलीसियाओं द्वारा मास्को के प्राधिधर्माध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र के तहत जूलियन कैलेंडर का प्रयोग किया जाता है। ।

लविव-ब्रायुखोविची में 1-2 फरवरी को सम्पन्न यूजीसीसी की बैठक में फैसला किया कि बदलाव 1 सितंबर से प्रभावी होगा, लेकिन पल्लियों को अपने धर्माध्यक्षों की अनुमति लेकर धीरे-धीरे बदलने की अनुमति दी गई।

सुधार के पक्ष में 90 प्रतिशत यूक्रेनी ग्रीक काथलिक

यूजीसीसी के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष स्वितोस्लाव शेवचुक ने सोमवार, 6 फरवरी को "लाइव टीवी" के लाइव प्रसारण में आधिकारिक तौर पर इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पुरोहितों, धर्मसंघियों और कलीसिया के नेताओं के साथ व्यापक परामर्श के बाद इसे अपनाया गया था।

24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण तक, यूक्रेनी ग्रीक काथलिक, जिनमें डायस्पोरा भी शामिल थे, इस मुद्दे पर बंटे हुए थे। इसके बजाय, महाधर्माध्यक्ष शेवचुक ने कहा, सर्वेक्षण से पता चला है कि अब 90% से अधिक यूक्रेनी ग्रीक काथलिक जूलियन कैलेंडर का समर्थन कर रहे हैं।

काथलिक और ऑर्थोडॉक्स कलीसिया अभी भी ईस्टर के लिए एक सामान्य तिथि पर चर्चा कर रहे हैं

ग्रेगोरियन कैलेंडर को प्रयोग में लाने से कई निश्चित धर्मविधियों और त्योहारों की तारीखों को बदलना शामिल होगा, लेकिन कुछ समय के लिए ग्रीक काथलिक अधिकांश काथलिक कलीसियाओं की तुलना में ईस्टर को बाद की तारीख में मनाते रहेंगे। यूजीसीसी के बयान के अनुसार, इसका कारण यह है कि कांस्टांटिनोपल के प्राधिधर्माध्यक्ष के तहत काथलिक और ऑर्थोडोक्स कलीसिया (जो वर्तमान में ईस्टर की तारीख निर्धारित करने के लिए जूलियन कैलेंडर का उपयोग करते हैं, अन्यथा इसका पालन नहीं करते हैं) अभी भी ईस्टर के लिए एक आम तारीख खोजने के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

325 ई में कलीसिया के इतिहास में पहली सामान्य परिषद, नीस की परिषद की 1700 वीं वर्षगांठ के समारोह, 2025 तक वे एक समझौते पर पहुंचने की उम्मीद करते हैं।

यूक्रेन की ऑर्थोडोक्स कलीसिया (मास्को से अलग) में भी बदलाव की उम्मीद है

यूक्रेन की ऑर्थोडोक्स कलीसिया (ओसीयू), जिसने 2019 में मॉस्को के प्रधिधर्माध्यक्ष की इच्छा के खिलाफ कॉन्स्टांटिनोपल के प्राधिध्माध्यक्ष बार्थोलोम से ऑटोसेफली प्राप्त की, ग्रेगोरियन कैलेंडर का प्रयोग करने के विचार पर भी विचार कर रहा है, और महाधर्माध्यक्ष शेवचुक ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे बहुत जल्द कदम उठाएंगे।

यूक्रेनी ग्रीक काथलिक कलीसिया के प्रमुख ने कहा, “हम एक ही लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। हालाँकि, हम अलग-अलग तरीकों से इसकी ओर बढ़ रहे होंगे। हमने कैलेंडर का प्रयोग करने का फैसला किया, जो तैयार नहीं हैं उनके लिए पुराने कैलेंडर पर बने रहने की संभावना होगी।"

उम्मीद है कि ओसीयू इस मुद्दे पर चर्चा करेगा। इस साल मई में ओसीयू के धर्माध्यक्ष एकत्रित होंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 February 2023, 15:49