खोज

खार्किव में एक कब्रिस्तान में मारे गए यूक्रेनी रक्षकों की कब्रें खार्किव में एक कब्रिस्तान में मारे गए यूक्रेनी रक्षकों की कब्रें 

यूक्रेन में शांति के लिए प्रार्थना करने हेतु सीसीईई के आह्वान मे सीईआई शामिल

यूक्रेन में युद्ध की पहली वर्षगांठ 24 फरवरी को ध्यान में रखते हुए, यूरोप के धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों की परिषद (सीसीईई) अपने सदस्यों को 10 मार्च को शांति की बहाली के लिए एक विशेष मिस्सा अर्पित करने के लिए आमंत्रित कर रही है। इतालवी धर्माध्यक्षों का कहना है कि प्रार्थना, उपवास और दान लोगों के दिलों को बदलने का एकमात्र वास्तविक हथियार है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

रोम, बुधवार 22 फरवरी  2023 (वाटिकन न्यूज) : रूस द्वारा यूक्रेन पर पर आक्रमण की पहली वर्षगांठ के रूप में, यूरोप और यूक्रेन की कलीसिया शांति के लिए प्रार्थना करने हेतु विश्वासियों को बुला रही है। यूरोप के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन परिषद (सीसीईई) ने 10 मार्च को पीड़ितों के लिए और शांति के लिए एक विशेष मिस्सा अर्पित करने के लिए अपने सदस्यों को आमंत्रित किया है।

यूक्रेनी लोगों के प्रति निकटता

इतालवी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीईआई) ने एक बयान में कहा कि मिस्सा समारोह "यूक्रेनी लोगों के लिए हमारी निकटता को नवीनीकृत करने और ईश्वर से शांति की याचना करने का अवसर प्रदान करेगा।"  इतालवी धर्माध्यक्षों के अनुसार, "एक अंतरराष्ट्रीय संकट को समाप्त करने के लिए एक कूटनीतिक समाधान तत्काल आवश्यक है। यह परमाणु खतरे को बढ़ा दिया है।"

"एक स्वतंत्र राज्य पर रूसी आक्रमण के एक साल बाद, हम एक बार फिर से सभी प्रकार की हिंसा और उत्पीड़न को दृढ़ता के साथ नहीं कहते हैं। 'युद्ध फिर कभी नहीं'।"

कूटनीतिक कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता

सीईआई का कहना है, "जहां एक ओर टकराव के निर्रथक तर्क को तोड़ने के लिए कूटनीतिक कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता है, वहीं दूसरी ओर सभी विश्वासियों को एक शांतिपूर्ण, न्यायपूर्ण और सहायक दुनिया के निर्माण में शामिल होना चाहिए।"

"चालिसा हमें प्रार्थना, उपवास और दान के मूल्य की याद दिलाता है, लोगों के दिलों को बदलने और हमें 'सभी भाई-भाई' बनाने में सक्षम एकमात्र वास्तविक हथियार" है। "हृदय परिवर्तन करके, शांति की एक नई संस्कृति का निर्माण किया जा सके, हम ईस्टर कलियों को दुनिया में लाएंगे जिसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं।"

24 फरवरी को यूक्रेन में प्रार्थना और उपवास का दिन

इस बीच, कलीसिया और धार्मिक संगठनों की यूक्रेनी परिषद (यूसीसीआरओ) ने 24 फरवरी को यूक्रेन में शांति के लिए उपवास और प्रार्थना के राष्ट्रीय दिवस का आह्वान किया है। बुराई जो यूक्रेन के खिलाफ उठी है, सर्वशक्तिमान और प्यार करने वाला ईश्वर हमेशा विश्वासियों की उत्कट प्रार्थना का उत्तर देंगे।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 February 2023, 16:07