खोज

सिनॉडालिटी पर सिनॉड का प्रतीक चिन्ह सिनॉडालिटी पर सिनॉड का प्रतीक चिन्ह 

सिनॉड : यूरोप महादेश की सभा प्राग में शुरू

पूरे यूरोप से करीब 200 प्रतिनिधि चेक की राजधानी प्राग में एकत्रित हैं ताकि स्थानीय स्तर पर सिनॉडल कार्य के फलों पर विचार किया जा सके। यूरोप महादेश के लिए सिनॉडालिटी (एक साथ चलने) पर सिनॉड का तीसरा चरण 5-12 फरवरी तक आयोजित की गई है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

अफ्रीका में अपनी प्रेरितिक यात्रा के दौरान संत पापा फ्राँसिस ने सिनॉडल कार्य के एक परमआवश्यक आयाम पर प्रकाश डाला था – कि धर्माध्यक्ष “पवित्र नौकरशाही” नहीं हैं, न ही प्रबंधक हैं या आदिवासी नेता, बल्कि वे अपने लोगों के बीच चरवाहे हैं, ऐसे चरवाहे जो अपने हाथों को गंदा करते हैं।   

संत पापा का यह आह्वान महादेशीय स्तर पर सिनॉडल प्रक्रिया हेतु यूरोपीय सभा शुरू होने के ठीक पहले आया, जो इस सप्ताह चेक की राजधानी प्राग में चल रही है।

सात महादेशों की सभा

सिनॉडल प्रक्रिया को विभिन्न चरणों में सम्पन्न किया जा रहा है जिसको इस समय महादेशीय स्तर पर सम्पन्न होना है। इसकी विषयवस्तु है, “सिनॉडल कलीसिया के लिए – समन्वय, सहभागिता, मिशन।”

महादेशीय चरण के पूर्व स्थानीय कलीसियाओं (धर्मप्रांतीय स्तर) में परामर्श किया गया।

उनके परिणामों को राष्ट्रीय स्तर पर संक्षेपण किया गया। अक्टूबर 2022 में महाद्वीपीय चरण के लिए कार्य दस्तावेज के प्रकाशन के बाद से अब तीसरा चरण चल रहा है।

सिनॉडल प्रक्रिया का महाद्वीपीय चरण, जो इस प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग हैं, आने वाले सप्ताहों में सम्पन्न होगा। ओशिनिया के लिए यह चरण 5 फरवरी को फिजी की राजधानी सुवा में शुरू हो चुका है; मध्यपूर्व में सिनॉडल सभा 12 से 18 फरवरी को वेबनान के बेरूत में; उत्तरी अमरीका के लिए 13 से 17 फरवरी को अमरीका के ऑलांदो में; एशिया के लिए 23 से 27 फरवरी को थाईलैंड के बैंकॉक में; अफ्रीका के लिए 1 से 6 मार्च को इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में और लातीनी अमरीका के लिए 17 से 23 मार्च को कोलोम्बिया के बोगोटा में सम्पन्न किया जाएगा।

पूरे यूरोप से दो सौ प्रतिनिधि

यूरोप के लिए सभा रविवार संख्या को ख्रीस्तयाग के साथ शुरू हुई। प्राग के महाधर्माध्यक्ष जान गौबनर ने ख्रीस्तयाग का अनुष्ठान किया। सभा की शुरूआत संत जॉन पौल द्वितीय के सिनॉड के उपरांत प्रेरितिक प्रबोधन “एक्लेसिया इन यूरोपा” के प्रकाशन की 20वीं वर्षगाँठ के अवसर पर की गई जो दो भागों में विभाजित है।  

पहले भाग में करीब 200 (156 धर्माध्यक्ष 39 धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों से और 44 धर्माध्यक्ष सीसीईई द्वारा व्यक्तिगत रूप से निमंत्रित) सिनॉड की चुनौतियों और संभावनाओं की रूपरेखा तैयार करने के लिए सभा में भाग लेंगे।

दूसरा भाग 11 से 12 फरवरी को सम्पन्न होगा, जिसमें 39 अध्यक्ष विचार-विमर्श के परिणामों का मूल्यांकन करने और मार्च तक सिनॉड के जनरल सचिवालय को भेजे जानेवाले संश्लेषण को निर्धारित करने के लिए मिलेंगे। सात महादेशों की सभा में अंतिम दस्तावेज का अवलोकन करने के बाद उसे इंस्त्रूमेंतुम लावोरिस की ओर भेजा जाएगा जिसको जून 2023 को अंतिम रूप दिया जाएगा।

स्थानीय स्तर पर आत्मपरख का फल इकट्ठा करना

सिनॉडल प्रक्रिया के इस चरण को महाद्वीपीय चरण के लिए वर्किंग डॉक्यूमेंट के प्रकाशन द्वारा तैयार किया गया था, जिसका उद्देश्य स्थानीय कलीसियाओं के पहले से ही "एक साथ चलने" की बेहतर समझ प्रदान करना था।

दस्तावेज ने स्थानीय स्तर पर परामर्श के परिणामों को एकत्र किया और उन्हें स्थानीय कलीसियाओं को वापस कर दिया। गहन विचार-विमर्श के लिए एक साधन प्रदान करने के उद्देश्य से, दस्तावेज तीन प्रश्नों पर आधारित था: स्थानीय परामर्शों से कौन सी अंतर्दृष्टि सबसे अधिक दृढ़ता से प्रतिध्वनित हुई; किन मुद्दों को अगले चरण में संबोधित किया जाना चाहिए; अक्टूबर 2023 में सिनॉडल सभा के पहले सत्र में किन प्राथमिकताओं, आवर्ती विषयों और कार्रवाई के आह्वान पर चर्चा की जानी चाहिए।

प्रतिनिधियों में विभिन्न प्रकार की ईश प्रजा शामिल है

इस प्रकार महाद्वीपीय चरण प्रत्येक धर्मप्रांतीय धर्माध्यक्ष की अपनी धर्मसभा टीम के साथ भागीदारी के परिणाम को एक साथ लाता है। सभा का उद्देश्य है ईश प्रजा के सभी सदस्यों को प्रस्तुत किया जाए : धर्माध्यक्ष, पुरोहित, उपयाजक, समर्पित पुरूष और महिलाएँ, लोकधर्मी, महिलाओं एवं युवाओं के विचार। साइट पर प्रतिभागियों की सूची के अलावा, लगभग 400 ऑनलाइन प्रतिनिधि भी हैं।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 February 2023, 17:03