खोज

मानागुआ के धर्माध्यक्ष सिल्वो जोस बेज मानागुआ के धर्माध्यक्ष सिल्वो जोस बेज   (AFP or licensors)

निकारागुआ ने धर्माध्यक्ष बेज और एक पुरोहित की नागरिकता छीन ली

निकारागुआ की सरकार ने मानागुआ के धर्माध्यक्ष और एक काथलिक पुरोहित समेत 94 लोगों की निकारागुआन नागरिकता छीन ली है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

मानागुआ बुधवार 22 फरवरी  2023 (वाटिकन न्यूज) : जिन 94 निकारागुआ वासियों की नागरिकता हटा दी गई है, उन्हें हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में भेजे गए 222 लोगों में जोड़ा गया है।

इस नवीनतम समूह में मानागुआ के धर्माध्यक्ष सिल्वो जोस बेज और माटागाल्पा के एक पुरोहित फादर उरीएल वैलेजोस शामिल हैं। नागरिकता खोने वाले लोगों में से कुछ पहले से ही निर्वासन में विदेश में रह रहे हैं।


अपील अदालत के न्यायाधीश अर्नेस्टो रोड्रिग्ज ने उन पर न्याय से भागने वाले और जन्मभूमि तक के गद्दार और भगोड़े होने का आरोप लगाया। उनकी संपत्ति जब्त कर ली गई है।

अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन?

222 जिन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में निर्वासित किया गया था, उन्हें पहले ही स्पेन द्वारा नागरिकता की पेशकश की जा चुकी है। सरकार के आलोचकों के रूप में उन पर झूठी सूचना फैलाने, साजिश रचने और संप्रभुता कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि निकारागुआ के अधिकारियों की यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करती है, विशेष रूप से 1961 की संधि जिसमें निकारागुआ भी शामिल है। संयुक्त राष्ट्र के मध्य अमेरिकी खंड का कहना है कि निकारागुआ को उत्पीड़न को रोकना चाहिए।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 February 2023, 16:20