खोज

विकलांग लोगों के उपचार हेतु यमन का एक केन्द्र, प्रतीकात्मक तस्वीर विकलांग लोगों के उपचार हेतु यमन का एक केन्द्र, प्रतीकात्मक तस्वीर   (ANSA)

पूर्णरूपेण सम्पूर्ण विश्वास, विकलांगता पर तीसरा वीडियो

विकलांगता एवं नाज़ुकता की प्रेरिताई को समर्पित विश्व धर्माध्यक्षीय धर्मसभा का तीसरा विडियो गुरुवार को प्रकाशित किया गया, जो कलीसिया के प्रति विकलांग लोगों के महान योगदान को समर्पित है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (रेई, वाटिकन रेडियो): विकलांगता एवं नाज़ुकता की प्रेरिताई को समर्पित विश्व धर्माध्यक्षीय धर्मसभा का तीसरा विडियो गुरुवार को प्रकाशित किया गया। येसु धर्मसमाज के पुरोहित फादर जस्टिन ग्लिन ने वाटिकन न्यूज़ से बातचीत में कहा कि विकलांग लोगों को समर्पित धर्मसभा का विशेष श्रवण सत्र विकलांगता एवं नाज़ुकता की प्रेरिताई तथा कलीसिया के प्रति उनके महान योगदान को समर्पित है। उन्होंने कहा कि उक्त सत्र, वास्तव में, कलीसिया के भीतर विकलांग और कमज़ोर लोगों की उपस्थिति का अर्थ क्या है,  इस पर विचार करने का अवसर है।

"नाजुकता की धर्मशिक्षा"

विडियो के विषय में फादर ग्लिन ने कहा कि यह विडियो वास्तव में "नाजुकता की धर्मशिक्षा" का विवरण करता है। उन्होंने कहा कि उक्त विडियो विकलांग एवं कमज़ोर लोगों के योगदान तथा उनके प्रति प्रदर्शित सन्त पापा फ्राँसिस की उत्कंठा को आवाज़ देता है, जो कहते हैं,  "नाजुकता की धर्मशिक्षा और प्रेरिताई एक करिश्मा है जिसके द्वारा आप - विकलांग बहनों और भाइयों – कलीसिया को समृद्ध कर सकते हैं। आपकी उपस्थिति उन वास्तविक स्थितियों को बदलने में मदद कर सकती है जिनमें हम रहते हैं, उन्हें अधिक मानवीय और अधिक स्वागत योग्य बना सकती है। भेद्यता के बिना, सीमाओं के बिना, दूर करने के लिए बाधाओं के बिना, सच्ची मानवता नहीं हो सकती" (विकलांग व्यक्तियों को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय दिवस, 3 दिसंबर, 2022 हेतु संत पापा फ्राँसिस का संदेश)।

विश्वास में नवजीवन

फादर ग्लिन ने कहा कि यह विश्वपत्रों या दस्तावेज़ों पर आधारित धर्मशिक्षा नहीं है, बल्कि यह जीवित अनुभव की धर्मशिक्षा एवं प्रेरिताई है। यह महामारी के दौरान देखा गया विकलांग व्यक्तियों का अनुभव है, जो ग़रीब से ग़रीब व्यक्ति की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि विकलांग लोग आश्चर्य और विस्मय का सामना करते हुए कमज़ोर अवस्था में जिये गये आनंदित विश्वास के अर्थ पर मनन-चिन्तन करते हैं, जो सीमाओं के बावजूद जीवन शक्ति और आशा प्रदान करता है।" यह उनके लिये सुसमाचार प्रचार का एक सुअवसर है, "ऐसे समय में आप उनसे येसु के बारे में बात करें और आप उन्हें येसु ख्रीस्त की कलीसिया के बारे में बताएं। मैं अपने विश्वास को पूरी तरह से जी रहा हूं क्योंकि कलीसिया में मैंने एक नया जीवन पाया है।"

दिव्यांग और सिनॉड पर तीसरा वीडियो

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 January 2023, 11:45