खोज

कार्डिनल जॉर्ज पेल कार्डिनल जॉर्ज पेल  (ANSA)

कार्डि. ग्रेसियस : कार्डिनल पेल, कड़वाहट से रहित विश्वास के व्यक्ति थे

कार्डिनल जॉर्ज पेल, जिन्होंने सिडनी और मेलबोर्न के महाधर्माध्यक्ष होने के साथ-साथ वाटिकन के अर्थव्यवस्था विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, उनका निधन 81 वर्ष की आयु में अचानक 5 जनवरी को रोम में हुआ। मुम्बाई के महाधर्माध्यक्ष ने याद किया कि पेडोफिलिया मामले में झूठे आरोप के कारण ४०० दिनों तक जेल में रहने के बाद आस्ट्रेलिया के उच्च न्यायालय ने उनके आरोपों को पलट दिया था।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

कार्डिनल पेल और कार्डिनल ग्रेसियस की मुलाकात सितम्बर माह में भारत में हुई थी जहाँ उन्होंने परिवार पर चर्चा की थी जिनके अनुसार ख्रीस्तीय जीवन को पुनः जागृत करने के लिए परिवार पर ध्यान देना अत्यन्त आवश्यक है। वे अब भी भविष्य की बातें कर रहे थे अतीत की नहीं।  

एशिया में कई काथलिक कलीसियाएँ भावनात्मक रूप से ऑस्ट्रेलियाई कार्डिनल जॉर्ज पेल के व्यक्तित्व को याद कर रहे हैं, जो वाटिकन में अर्थव्यवस्था के लिए सचिवालय के पूर्व अध्यक्ष थे।

5 जनवरी को बेनेडिक्ट १६वें के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद कूल्हा प्रतिरोपन के बाद जटिलताओं से मरनेवाले कार्डिनल ने 2001 से 2014 तक सिडनी के महाधर्माध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

वे पहले मेलबोर्न के सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए, फिर महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये, उन्होंने कारितास ऑस्ट्रेलिया का भी नेतृत्व किया। इन सभी भूमिकाओं के बीच भी उन्हें एशिया के विश्वासियों की यात्रा पर ध्यान रहा।

पोप फ्राँसिस के द्वारा रोम बुलाये जाने के बाद उन्हें वाटिकन के अर्थव्यवस्था सचिवालय के सुधार की जिम्मेदारी मिली, लेकिन उन्हें इस कार्य को बीच में ही छोड़ना पड़ा जब उनपर पेडोफिलिया के झूठे आरोप लगाये गये जो उस समय के थे जब वे अपने गृहनगर बलारत में पल्ली पुरोहित थे।

इस आरोप का सामना करने एवं अपनी निर्दोषता सिद्ध करने के लिए वे वाटिकन के कार्यालय को छोड़कर अपनी भूमि लौट गये थे।   

2018 में, विक्टोरिया राज्य की जिला अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया और उन्हें छह साल की जेल की सजा सुनाई। सलाखों के पीछे 400 से अधिक दिनों के बाद ही ऑस्ट्रेलिया के उच्च न्यायालय (देश की अपील की अंतिम अदालत) ने अप्रैल 2020 में एक सर्वसम्मत निर्णय से उसे दोषमुक्त कर दिया।

कार्डिनल पेल ने प्रिजन जर्नल: द हाई कोर्ट फ्रीज़ एन इनोसेंट मैन नामक एक संस्मरण में दुखद मामलों का वर्णन किया। इस गवाही के लिए पोप फ्राँसिस ने सार्वजनिक रूप से उन्हें धन्यवाद दिया था।

मुंबई से, कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसियस उन्हें याद करते हैं, दोनों ने लंबे समय तक कार्डिनल परिषद में एक साथ काम किया था, और इससे पहले, उन्होंने वोक्स क्लारा आयोग में काम किया था, जिसकी अध्यक्षता पेल ने की थी, जिसने 2000 और 2002 के बीच मिस्सा ग्रंथ का अंग्रेजी में नवीनतम अनुवाद तैयार किया था। और ।

कार्डिनल पेल कार्डिनल ग्रेसियस के एक अच्छे दोस्त थे। उन्होंने कहा कि वे "एक दूरदर्शी, अपने लोगों के लिए समर्पित व्यक्ति थे।" "मैं व्यक्तिगत रूप से आश्वस्त था, उसे जानकर, कि [उसके खिलाफ] आरोप झूठे हैं।"

कार्डिनल पेल ने पिछले सितंबर, मुंबई में ऑस्टिन इंस्टीट्यूट द्वारा प्रायोजित एशिया में परिवार और विवाह के भविष्य पर एक सभा में भाग लिया था, जो परिवार और संस्कृति के अध्ययन के लिए समर्पित है।

उन्होंने कहा, "पेल परम्परा को मजबूत करना चाहते थे। उनका पूरा दर्शनशास्त्र, ईशशास्त्र और आध्यात्मिकता यही था। वे हमेशा मूल में जाने पर जोर देते थे।” उन्होंने ख्रीस्तीय जीवन में जागृति लाने के लिए परिवार के अत्याधिक महत्व पर भी बल दिया था। उन्होंने कहा कि वे डरने वाले व्यक्ति नहीं थे। जब वे मुम्बई आये थे तब उन्होंने अपनी समस्या के बारे बातें नहीं कीं वे उससे ऊपर उठ चुके थे। वे भविष्य के बारे एवं कलीसिया के कार्यों के बारे बातें कर रहे थे। उन सबसे बढ़कर अपने इन सभी अनुभवों के लिए उनमें कड़वाहट नहीं थी। वे एक ईश्वर के व्यक्ति थे, प्रार्थना के व्यक्ति और विश्वास के व्यक्ति।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 January 2023, 17:17