खोज

कीव के बाहर एक रूसी सैन्य हमले के बाद धराशायी इलाका कीव के बाहर एक रूसी सैन्य हमले के बाद धराशायी इलाका 

यूरोपीय संघ के धर्माध्यक्षों ने यूक्रेन में युद्ध, यूरोप की कलीसिया पर चर्चा की

यूरोपीय आयोग द्वारा आयोजित यूरोपीय संघ और धार्मिक नेताओं की हाल की उच्च-स्तरीय बैठक में सीओएमईसीई के सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें यूरोपीय संघ में यूक्रेन के युद्ध के व्यापक परिणामों और राज्य एवं कलीसिया के बीच उचित संतुलन बनाए रखने के यूरोपीय संघ की नीतियों की आवश्यकता के बारे में चर्चा हुई।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 28 जनवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : यूरोपीय धर्माध्यक्ष यूरोपीय संघ के संस्थानों और कलीसियाओं के बीच संबंधों और सहयोग पर चर्चा करने के अवसरों में वृद्धि का आह्वान कर रहे हैं। यूरोपीय संघ और धार्मिक नेताओं के बीच शुक्रवार को वार्षिक उच्च-स्तरीय बैठक ने यूरोपीय संघ के कामकाज पर संधि (टीएफईयू) के अनुच्छेद 17 के आधार पर आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान किया और इस बात पर विचार करने का अवसर दिया कि ब्लॉक और आस्था-आधारित संगठन यूक्रेन के संकट पर किस तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वाटिकन रेडियो के साथ साक्षात्कार में यूरोपीय संघ के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीओएमईसीई) के सामाजिक मामलों के आयोग के अध्यक्ष दिजोन, फ्रांस के महाधर्माध्यक्ष अंतोनी हेरोर्ड और कोशिचे, स्लोवाकिया के ग्रीक-काथलिक महाधर्माध्यक्ष सिरिल वासिल एस.जे., दोनों ने कलीसिया और राज्य के बीच अधिक समन्वय और अनुवर्ती कार्रवाई की इच्छा व्यक्त की और युद्ध से उत्पन्न आर्थिक संकट से प्रभावित लोगों के लिए सहायता प्रदान करने में कलीसिया की भूमिका पर प्रकाश डाला।

युद्ध के आर्थिक और सामाजिक परिणाम

सीओएमईसीई के सामाजिक मामलों के आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपने परिप्रेक्ष्य में महाधर्माध्यक्ष हेरोर्ड ने यूरोप में पूरी आबादी के लिए यूक्रेन में युद्ध के आर्थिक और सामाजिक परिणामों पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, “आज, हमारे पास बहुत से लोग हैं जो ऊर्जा की कीमतों, मुद्रास्फीति और उनके दूरगामी परिणामों के कारण कठिनाई में हैं, यहां तक कि उन लोगों पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है जो नियमित रूप से कार्यरत हैं और मजदूरी प्राप्त करते हैं, वे "सामान्य जीवन व्यतीत" करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।” महाधर्माध्यक्ष हेरोर्ड ने ठोस एकजुटता का आह्वान किया, साथ ही इस बात पर भी प्रकाश डाला कि यूक्रेन में युद्ध के परिणाम यूरोप की सीमाओं से परे महसूस किए जा रहे हैं, और विशेष रूप से कई विकासशील देश खुद को संकट में पाते हैं।

उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों का उदाहरण दिया जो ऊर्जा संकट से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। उन्होंने खाद्य और कृषि पर युद्ध के परिणामों का उल्लेख किया, जिसके परिणामस्वरूप कई देशों को अनाज या अन्य खाद्य पदार्थ नहीं मिल रहे हैं जो जनसंख्या को जीवित रखने के लिए आवश्यक हैं।

यूरोपीय संघ और धार्मिक नेताओं की उच्च स्तरीय बैठक
यूरोपीय संघ और धार्मिक नेताओं की उच्च स्तरीय बैठक

अधिक संवाद की आवश्यकता

अनुच्छेद 17 के टीएफईयू के संबंध में महाधर्माध्यक्ष हेरोर्ड ने इसके महत्व को बरकरार रखा। उन्होंने कहा, कि यह कलीसियाओं के बीच और यूरोप में मौजूद विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों के बीच नियमित और खुले संवाद की स्थिति बनाता है।

"हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह संवाद केवल एक औपचारिक अभ्यास न रह जाए," उन्होंने कहा, आज की बैठक "वास्तव में दिलचस्प थी क्योंकि विभिन्न धार्मिक नेताओं ने अपने दृष्टिकोण और विभिन्न दृष्टिकोण व्यक्त किए।"

अनुच्छेद 17 पर चर्चा के संबंध में महाधर्माध्यक्ष सिरिल वासिल ने सहमति व्यक्त की कि "सामान्य समाज, नागरिक संरचनाओं और कलीसिया के नेताओं" के बीच अधिक बैठकें और नियमित संवाद होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, ये महत्वपूर्ण हैं, जब यूक्रेन के संकट का सामना करने की बात आती है, तो सर्वोत्तम मानवीय प्रतिक्रिया का समन्वय और अनुकूलन करने में सक्षम होना चाहिए।

महाधर्माध्यक्ष वासिल ने यूक्रेनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अपने निमंत्रण को दोहराया, जिनके बारे में उन्होंने कहा, वे "बहुत कठिन, पुराने जमाने के युद्ध" का खामियाजा भुगत रहे हैं, जो "तीसरी सहस्राब्दी की आधुनिक यूरोपीय मानसिकता" से पूरी तरह से अलग होना चाहिए।"

यूरोपीय संघ और धार्मिक नेताओं की उच्च स्तरीय बैठक
यूरोपीय संघ और धार्मिक नेताओं की उच्च स्तरीय बैठक

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 January 2023, 15:51