खोज

यूक्रेन का एक गिरजाघर यूक्रेन का एक गिरजाघर  

यूक्रेन में युद्ध के बीच लोगों का हौसला बढ़ाते महाधर्माध्यक्ष शेवचुक

यूक्रेन में ग्रीक काथलिक कलीसिया के शीर्घ अधिकारी महाधर्माध्यक्ष स्वीस्तोलाव शेवचुक ने २६ दिसम्बर के वीडियो संदेश में यूक्रेन की स्थिति की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन में युद्ध के ३०६ दिन हो चुके हैं। उन्होंने लोगों का हौसला बढ़ाया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटकिन सिटी

महाधर्माध्यक्ष ने वीडियो संदेश में कहा, “दुर्भाग्य से, विगत अंतिम दिनों में भी रूसी आक्रमण के हथियार हमारी भूमि में गिरना बंद नहीं हुए। सभी अग्रिम पंक्तियों में भारी लड़ाई चल रही है। लुहांस्क और डोनेस्क क्षेत्र में सबसे गंभीर युद्ध जारी है। कल (२५ दिसम्बर) एक बार फिर, दुश्मन ने हमारे सुमी क्षेत्र की सीमा पर लगातार गोलाबारी की। हमारा खार्किव क्षेत्र रूसी गोलाबारी से पीड़ित है। दक्षिणी मोर्चे पर, हमारा ज़ापोरिज़्ज़िया लगातार आग की चपेट में है। लेकिन सबसे खतरनाक, निप्रो नदी के किनारे गोलाबारी हो रही है।“

उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पूरे क्षेत्र में, हमारे साहसी ऊर्जा कार्यकर्ता यूक्रेन की ऊर्जा प्रणालियों पर रूसी हमलों के परिणामों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हम अभी भी बत्ती और घर गर्म करने की भारी कमी महसूस करते हैं, हालांकि हम वास्तव में अपने बचावकर्ताओं के वीरतापूर्ण कार्यों से चकित हैं जो हमारे शहरों और गांवों के नष्ट बुनियादी ढांचों की बहाली में मदद कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, विशेष रूप से इस सप्ताह, रूसी हमलावरों द्वारा बड़े पैमाने पर मिसाइल हमलों का एक बड़ा खतरा है।

उन्होंने लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “लेकिन सब कुछ के बावजूद, यूक्रेन खड़ा है! यूक्रेन लड़ रहा है! यूक्रेन प्रार्थना कर रहा है। आज सुबह, हम ईश्वर और यूक्रेन की सशस्त्र सेना को इस तथ्य के लिए धन्यवाद देते हैं कि हम जीवित हैं।”

हमारे शांतिपूर्ण क्षेत्र में हम अपने लोगों की भलाई के लिए काम करना जारी रख सकते हैं। हम प्रार्थना कर सकते हैं, हम सपने देख सकते हैं। हम यूक्रेन की जीत के बारे सपने देख सकते हैं। हम उस जीत को दिन-ब-दिन और करीब लाने का काम कर सकते हैं।

उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा है आज, एक बार फिर, मैं आप सभी को आमंत्रित करना चाहता हूँ, यूक्रेन के भविष्य के बारे में सपने देखने के लिए, हमारे यूक्रेनी युवाओं को सुनने के लिए। क्योंकि भविष्य आज हमसे युवाओं की आवाज के माध्यम से बात करता है। यूक्रेनी युवा जो सपने देखते हैं और जिस पर काम करते हैं, वह हमारे समाज और हमारी कलीसिया दोनों में सकारात्मक बदलाव की प्रेरक शक्ति है।

उन्होंने सभी लोगों पर ईश्वर के आशीष की याचना की है तथा फादर इवन एवं बोहडन की रिहाई के लिए प्रार्थना की है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 December 2022, 16:39