खोज

2022.07.09 कीव-हेलिक के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष, सिवातोस्लाव शेवचुक 2022.07.09 कीव-हेलिक के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष, सिवातोस्लाव शेवचुक 

कीव के महाधर्माध्यक्ष ने यातना के शिकार दो पुरोहितों की रिहाई की अपील की

कीव-हेलिक के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष ने राजनयिक प्रतिनिधियों और मानवाधिकार संगठनों से 16 नवंबर को रूसी कब्जेदारों द्वारा घर में हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो रेडेम्टोरिस्ट पुरोहितों जीवन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

कीव, शनिवार 03 दिसम्बर 2022 (वाटिकन न्यूज) : कीव-हेलिक के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष, सिवातोस्लाव शेवचुक, अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों से दो यूक्रेनी ग्रीक-काथलिक पुरोहितों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील है, जिनका पिछले 16 नवंबर को बर्डियांस्क शहर में अपहरण कर लिया गया था। मारियुपोल के पश्चिम में, रूसी कब्जेदारों द्वारा, जो उन पर आरोप लगाया गया है कि जहाँ वे रहते हैं वहाँ  हथियार छिपाये हुए हैं।

 यूक्रेनी ग्रीक-काथलिक कलीसिया के प्रमुख ने आज एक विज्ञप्ति में कहा, दो रिडेम्प्टोरिस्ट फादर इवान लेविट्स्की और फादर बोहदान हेलेटा का एकमात्र दोष "अपने लोगों, अपने गिरजाघर, उन्हें सौंपे गए समुदाय से प्यार करना" है। महाधर्माध्यक्ष शेवचुक सीधे अंतरराष्ट्रीय समुदाय, राजनयिक प्रतिनिधियों और मानवाधिकार संगठनों को "दो पुरोहितों की तत्काल रिहाई" के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील करते है। पुरोहितों को बार-बार और क्रूर कष्ट दिया जा रहा है।

लोगों के करीब

महाधर्माध्यक्ष शेवचुक लिखते हैं कि फादर लेवित्स्की और फादर हेलेटा ने "कब्जे वाले इलाकों में भी अपने लोगों के साथ रहने का फैसला किया था। उन्होंने ग्रीक-काथलिक समुदायों और लैटिन रीति के काथलिक दोनों समुदायों की सेवा की। लोगों को आशा की किरण देते हुए खुद रूसी कब्जे में पड़ जाते हैं। बाद में, हथियारों के अवैध कब्जे का आरोप लगाने के लिए कुछ सैन्य वस्तुओं को गिरजाघर में रखा गया था।"

धमकी और यातना

महाधर्माध्यक्ष शेवचुक कहते हैं: "हमें दुखद समाचार मिला है कि हमारे पुरोहितों को बिना दया के प्रताड़ित किया जा रहा है।" उन अपराधों का कबूलनामा जो उन्होंने नहीं किया, दो पुरोहितों से जबरजस्त कराया जाता है। वास्तव में, हमारे दो वीर चरवाहों को रोजाना प्रताड़ित कर मौत की धमकी दी जाती है।"

इसलिए अनुरोध "तत्काल रिहाई" के लिए है और दो चरवाहों के "जीवन को बचाने" के लिए एक संयुक्त कार्रवाई है। महाधर्माध्यक्ष ने "यूक्रेन के सभी विश्वासियों से इन दो पुरोहितों की रिहाई के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।"

एक और पुरोहित पकड़ा गया

इस बीच, रूसी सेना द्वारा पकड़े गए एक और पुरोहित की खबर आती है, उसे जबरन गिरजाघऱ से, भयभीत विश्वासियों के सामने से ले जाया गया। मेलिटोपोल के युवा पल्ली पुरोहित फादर ऑलेक्ज़ेंडर बोगोमाज़ को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। भले ही, नवीनतम पुनर्निर्माण के अनुसार, उसे कब्जे वाले क्षेत्रों से निष्कासित कर दिया गया हो और अब वह ज़ापोरिज़्ज़िया में है। डोनेस्क के एक्सार्चेट के नए सहायक, फादर मैक्सिम रियाबुखा टीवी 2000 पर बताते हैं: "पवित्र मिस्सा समारोह के बाद, कुछ रूसी सैनिकों ने पल्ली में प्रवेश किया और काथलिकों का तिरस्कार करने के बाद, और उनके एक साथ जमा होने के कारण, उन्होंने डॉन ऑलेक्ज़ेंडर को पकड़ लिया और एक अज्ञात स्थान पर ले गए।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 December 2022, 15:53