खोज

2022.07.01 नाइजीरिया के कडुना में डाकुओं द्वारा मारे गए फादर विटस बोरोगो का अंतिम संस्कार में उपस्थित विश्वासी 2022.07.01 नाइजीरिया के कडुना में डाकुओं द्वारा मारे गए फादर विटस बोरोगो का अंतिम संस्कार में उपस्थित विश्वासी 

नाइजीरिया में एक और पुरोहित का अपहरण

बेन्यू स्टेट के ओक्पोगा में संत मेरी अस्पताल के चैपलिन फादर मार्क ओजोटू का कथित तौर पर 22 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

नाइजेरिया, बेन्यू, शनिवार 24 दिसम्बर 2022 (वाटिकन न्यूज) : फीदेस  समाचार एजेंसी ने नाइजीरिया में एक और काथलिक पुरोहित के अपहरण की सूचना दी है। ओटुक्पो धर्मप्रांत द्वारा फीदेस को भेजे गए एक बयान के अनुसार, संत मेरी अस्पताल, ओक्पोगा के चैपलिन पुरोहित, फादर मार्क ओजोटू का गुरुवार दोपहर, 22 दिसंबर को बेन्यू के पूर्वी राज्य में ओकोपोगा-ओजापो रोड से अपहरण कर लिया गया।

स्थानीय धर्माध्यक्ष माइकल एकोय अपोची ने विश्वासियों से अपहरणकर्ताओं के हाथों से "पुरोहित और में उन सभी की शीघ्र रिहाई के लिए प्रार्थना करने" की अपील की।

पांच दिन में तीसरे पुरोहित का अपहरण

नाइजीरिया में पांच दिनों में तीसरे पुरोहित का अपहरण किया गया है। इसके पहले फादर क्रिस्टोफर ओगाइड को 17 दिसंबर को दक्षिणी राज्य अबिया में उमुओपारा के मारिया असुन्ता पल्ली में अपहरण किया गया। मुस्लिम-बहुल उत्तरी राज्य कडुना में कफनचन के धर्मप्रांत के फादर सिल्वेस्टर ओकेचुकवु का हथियारबंद लोगों ने मंगलवार को अपहरण कर लिया और उन्हें 23 दिसंबर सुबह के शुरुआती घंटों में रिहा कर दिया गया।

नाइजीरिया में हिंसा और असुरक्षा

पुरोहितों के साथ-साथ नाइजीरियाई नागरिकों को निशाना बनाना नाइजीरिया में एक सामान्य घटना बन गई है, जो 2019 से फिरौती के लिए अपहरण से लेकर हत्या, डकैती और बलात्कार तक की डकैती से जूझ रहा है। दस वर्षों से अधिक समय से अफ्रीकी राष्ट्र बोको हराम विद्रोह का सामना कर रहा है, जो गिरजाघरों, ख्रीस्तियों, मुस्लिम आलोचकों के साथ-साथ राज्य संस्थानों को भी निशाना बना रहा है।

आतंकवादी समूह का उद्देश्य नाइजीरिया की धर्मनिरपेक्ष सरकार को उखाड़ फेंकना और इस्लामिक राज्य की स्थापना करना है। चूंकि इसे 2009 में स्थापित किया गया था, उत्तरी नाइजीरिया में 35,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग 2 मिलियन विस्थापित हुए हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 December 2022, 15:44