खोज

फादर विटस बोरोगो का अंतिम संस्कार जो नाइजीरिया के कडुना में डाकुओं द्वारा मारे गए फादर विटस बोरोगो का अंतिम संस्कार जो नाइजीरिया के कडुना में डाकुओं द्वारा मारे गए 

नाइजीरिया: उमुआहिया धर्मप्रांत के फादर ओगाइड का अपहरण

नाइजीरिया के उमुआहिया के धर्मप्रांत के एक काथलिक फादर क्रिस्टोफर ओगाइड को कथित तौर पर उसके पल्ली घर के प्रवेश द्वार पर अपहरण कर लिया गया है, स्थानीय धर्माध्यक्ष ने विश्वासियों से उनके लिए प्रार्थना की अपील की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

नाइजीरिया, मंगलवार 20 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : नाइजीरिया के उमुआहिया धर्मप्रांत के काथलिक धर्माध्यक्ष माइकेल कालू उकपोंग ने धर्मप्रांत के एक पल्ली पुरोहित क्रिस्टोफर ओगाइड के अपहरण के बाद विश्वासियों से प्रार्थना करने और शांत रहने का आह्वान किया है।

एक बयान में धर्मप्रांत के अधिकारियों ने वाटिकन न्यूज के साथ साझा किया। धर्मप्रांत के चांसलर, फादर. हेनरी मडुका ने कहा कि उमुओपारा के मारिया असुनता पल्ली घर के द्वार पर फादर क्रिस्टोफर ओगाइड का उस समय अगवा कर लिया गया जब वह ईंधन खरीदने के लिए बाहर निकल रहे थे।

अंतहीन अपहरण

धर्माध्यक्ष उकपोंग के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने अभी तक धर्मप्रांत के साथ संपर्क स्थापित नहीं किया था। उन्होंने फिर भी काथलिक विश्वासियों से फादर ओगाइड की रिहाई और सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।

नाइजीरिया में किसी की निजी सुरक्षा की चिंता एक बड़ी चिंता बन गई है। बढ़ते हमलों के लिए अक्सर धार्मिक कारणों से प्रेरित सशस्त्र समूहों, डाकुओं और अज्ञात सशस्त्र समूहों के प्रसार का उल्लेख किया जाता है। फिरौती की बड़ी रकम भी नाइजीरिया में अनिवार्य रूप से एक अपहरण उद्योग बन गई है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 December 2022, 16:27