खोज

फ्राँस लुचेरम  में बनाई गई चरनी फ्राँस लुचेरम में बनाई गई चरनी 

क्रिसमस 2022: 'हम दूसरों के लिए ईश्वर की उपस्थिति बन सकते हैं'

भय और अनिश्चितता की छाया से घिरे विश्व में येसु का जन्म आशा का सबसे शक्तिशाली संकेत और संदेश है। प्रत्येक वर्ष, वाटिकन रेडियो धार्मिक नेताओं और ख्रीस्तीय उदार संगठनों के प्रमुखों की आवाज़ लाता है, वे सुसमाचार की परिवर्तनकारी शक्ति पर चिंतन करते हैं कि "मसीह का जन्म हुआ है!" आज का संदेश वेलिंगटन के महाधर्माध्यक्ष और न्यूजीलैंड काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल जॉन एटचेर्ले ड्यू की ओर से आया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 21 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : क्रिसमस में, हम याद करते हैं कि "वचन देह बना और हमारे बीच में रहा," कार्डिनल जॉन ड्यू ने 2022 के लिए अपने क्रिसमस संदेश में कहा।

वेलिंगटन के महाधर्माध्यक्ष और न्यूजीलैंड काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल जॉन एटचेर्ले ड्यू हमें याद दिलाते हैं कि ईश्वर का वचन, स्वयं ईश्वर, हमारे जीवन और विश्वास की हमारी यात्रा के केंद्र में है। "ईश्वर हमारे साथ है, इम्मानुएल, ईश्वर, जो हमारे जीवन के बारे में चिंता करते हैं और उनमें लगे हुए हैं।", हम भी, "दूसरों के लिए ख्रीस्त की उपस्थिति बन सकते हैं," कार्डिनल कहते हैं। "जब भी आप करुणा और कोमलता दिखाते हैं, जब भी आप दूसरों की दैनिक जीवन की नीरसता को रोशन करते हैं या उनके लड़खड़ाते कदमों का समर्थन करते हैं, तो आप ईश्वर की भलाई और प्रेम दिखा रहे हैं।"

2022 के लिए कार्डिनल जॉन ड्यू का क्रिसमस संदेश

तेना कौतोउ। तेना कौतोउ। तेना कौतौ कटोआ [माओरी में अभिवादन]। न्यूजीलैंड की ओर से बधाई और शुभकामनाएं। मैं कार्डिनल जॉन ड्यू, वेलिंगटन, न्यूजीलैंड का महाधर्माध्यक्ष हूँ, और क्रिसमस संदेश भेजना बहुत खुशी की बात है।

जैसा कि आप जानते हैं, कुछ ही दिनों में हम फिर से याद करेंगे कि वचन देह बना और हमारे बीच रहा। हमारे परिवारों और समुदायों में क्रिसमस के उत्सवों के बीच, हम उम्मीद करते हैं कि हम समय-समय पर रुकेंगे और ईश्वर के वचन, येसु, जो हमारे बीच रहते हैं, के लिए धन्यवाद देंगे।

शब्द देह बना और हमारे बीच रहा

हमारे जीवन में, विश्वास की हमारी यात्रा के केंद्र में, हम स्वयं और हमारे अपने शब्द और विचार नहीं हैं, परंतु ईश्वर के वचन और स्वयं ईश्वर हमारे जीवन के केंद्र में हैं। येसु ने हमें ईश्वर का चेहरा दिखाया है जो हमारी ज़रूरतों में हमारी परवाह करते हैं। जो हमारे भाग्य को अपने हृदय में ले लेते है। जो हमारे हर कदम पर चलते हैं। ईश्वर कोई ठंडा, उदासीन दर्शक नहीं है। ईश्वर हमारे साथ हैं, इम्मानुएल, ईश्वर, जो हमारे जीवन के बारे में चिंता करते हैं और उनमें लगे हुए हैं।

अद्भुत आशीष यह है कि हम दूसरों के लिए मसीह की उपस्थिति बन सकते हैं। जब भी आप करुणा और कोमलता दिखाते हैं, जब भी आप दूसरों की दैनिक नीरसता को रोशन करते हैं या उनके लड़खड़ाते कदमों का समर्थन करते हैं, तो आप ईश्वर की भलाई और प्रेम दिखाते हैं।

संघर्ष करने वालों की आशा को फिर से जगाने के तरीकों के लिए धन्यवाद। दु:ख के समय में दूसरों को खुशी खोजने में मदद करने के लिए धन्यवाद। एकाकीपन में प्रकाश लाने के लिए और येसु की उपस्थिति के लिए, शब्द जो देह बन गया और हमारे बीच रहा।

मसीह हमारे लिए पैदा हुए हैं और हमारे द्वारा दूसरों के लिए मसीह का जन्म हुआ है। मैं इस अवसर पर आपको क्रिसमस और 2023 के लिए हर खुशी और हर आशीर्वाद की कामना करता हूँ। यह गहरी शांति, महान आनंद और प्रचुर आशीर्वाद का समय हो।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 December 2022, 14:49