खोज

लेबनान के बैरूथ में आर्डर ऑफ माल्टा का  नया स्वास्थ्य केन्द्र, 30.04.2022 लेबनान के बैरूथ में आर्डर ऑफ माल्टा का नया स्वास्थ्य केन्द्र, 30.04.2022  

क्रिसमस नए जीवन की शुरुआत है

माल्टा के सार्वभौम सैन्य आदेश ऑर्डर ऑफ माल्टा काथलिक धर्मसमाजी संगठन के ग्रैंड मास्टर धर्मबन्धु जॉन डनलॉप ने वाटिकन रेडियो को प्रेषित क्रिसमस सन्देश में लिखा है कि क्रिसमस नये जीवन की शुरुआत है तथा "येसु मसीह का जन्म आशा का सबसे मजबूत संदेश है।"

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

रोम, शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2022 (रेई, वाटिकन रेडियो): माल्टा के सार्वभौम सैन्य आदेश ऑर्डर ऑफ माल्टा काथलिक धर्मसमाजी संगठन के ग्रैंड मास्टर धर्मबन्धु जॉन डनलॉप ने वाटिकन रेडियो को प्रेषित क्रिसमस सन्देश में लिखा है कि क्रिसमस नये जीवन की शुरुआत है तथा  "येसु मसीह का जन्म आशा का सबसे मजबूत संदेश है।"

ख्रीस्तजयन्ती सन्देश

वाटिकन रेडियो के श्रोताओ के नाम जारी 2022 के ख्रीस्तजयन्ती सन्देश में धर्मबन्धु जॉन डनलॉप कहते हैं, "क्रिसमस सम्पूर्ण विश्व के लिए एक नए जीवन की शुरुआत है, यह हमें स्मरण दिलाता है कि "क्रिसमस का मौलिक सत्य यह है कि ईश्वर सदैव हमारे साथ हैं।" वे कहते हैं, "यह एक ऐसा समय है जब हम एक दूसरे की देखभाल करने तथा आशा और विश्वास साझा करने  के लिए उत्सुक होते हैं।"

वे लिखते हैं, "वाटिकन रेडियो के श्रोताओं को क्रिसमस की बधाइयां देते हुए मैं बेहद खुश हूँ", इन शब्दों से अपना क्रिसमस सन्देश आरम्भ कर उन्होंने लिखा, "हम चुनौतीपूर्ण समय में जी रहे हैं जो दुनिया के विभिन्न कोनों में सामने आने वाले कई संकटों और आपात स्थितियों से दूषित है। तथापि, हमें याद रखना चाहिए कि येसु का जन्म आशा का सबसे मजबूत संदेश है। क्रिसमस पूरी दुनिया के लिए एक नए जीवन की शुरुआत है। क्रिसमस के मूल में यह समझ निहित है कि ईश्वर हमेशा हमारे साथ हैं। यह एक ऐसा समय है जब हम एक दूसरे की देखभाल करने तथा आशा और विश्वास साझा करने के लिए उत्सुक रहते हैं। आपके और आपके परिवारों के प्रति मैं क्रिसमस की हार्दिक बधाइयाँ प्रेषित करता हूँ।"

आर्डर ऑफ माल्टा

आर्डर ऑफ माल्टा सबसे पुराने काथलिक धर्मसमाजी संगठनों में से एक है जो विगत दस शताब्दियों से ज़रूरतमन्दों की सहायता में संलग्न है। यह शहरी क्षेत्रों में तथा सक्रिय युद्ध क्षेत्रों में भी राहत और प्राथमिक चिकित्सा लाने का काम कर रहा है। यह विश्व के छः महाद्वीपों में निर्धनों, रोगियों एवं ज़रूरतमन्दों को केवल भौतिक सहायता ही नहीं अपितु आध्यत्मिक मार्गदर्शन देने का भी काम कर रहा है। विगत 900 वर्षों से चला आ रहा आर्डर ऑफ माल्टा का आदर्श वाक्य हैः "विश्वास की गवाही देना तथा ग़रीबों और बीमारों की सेवा करना"।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 December 2022, 11:10