खोज

पहले प्रेरित सन्त पेत्रुस को समर्पित रोम का महागिरजाघर, तस्वीरः 28.12.2022 पहले प्रेरित सन्त पेत्रुस को समर्पित रोम का महागिरजाघर, तस्वीरः 28.12.2022  

रोम के प्रेरितवर पेत्रुस के पदचिन्हों पर आध्यात्मिक यात्रा शुरु

रोम में 29 दिसम्बर से "पेत्रुस का रास्ता" शीर्षक के अन्तर्गत रोम के प्रेरितवर सन्त पेत्रुस के पदचिन्हों पर एक आध्यात्मिक यात्रा का शुभारम्भ कर दिया गया है, जिसका उदघाटन रोम स्थित सन्त सिसिलिया को समर्पित महागिरजाघर में मान्यवर मार्को फ्रीज़ीना के बाईबिल पाठ पर चिन्तन से हुआ।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

रोम, शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2022 (रेई, वाटिकन रेडियो): रोम में 29 दिसम्बर से  "पेत्रुस का रास्ता" शीर्षक के अन्तर्गत रोम के प्रेरितवर सन्त पेत्रुस के पदचिन्हों पर एक आध्यात्मिक यात्रा का शुभारम्भ कर दिया गया है, जिसका उदघाटन रोम स्थित सन्त सिसिलिया को समर्पित महागिरजाघर में मान्यवर मार्को फ्रीज़ीना के बाईबिल पाठ पर चिन्तन से हुआ।   

"पेत्रुस का रास्ता"

"पेत्रुस का रास्ता" शीर्षक से आरम्भ विश्वास की इस यात्रा के दौरान प्रेरितों के राजकुमार रोम के प्रेरितवर सन्त पेत्रुस के शहर के विभिन्न महागिरजाघरों में जून 2023 तक प्रति सप्ताह प्रेरित चरित ग्रन्थ पर आधारित सन्त पेत्रुस के जीवन से संलग्न घटनाओं पर चिन्तन किया जायेगा तथा विश्वास को मज़बूत करने के लिये प्रार्थनाएँ अर्पित की जायेंगी।  

रोम के प्रतिधर्माध्यक्ष कार्डिनल आन्जेलो दे दोनातिस तथा वाटिकन सिटी के प्रतिधर्माध्यक्ष कार्डिनल माओरो गामबेत्ती के प्रस्ताव पर "पेत्रुस का रास्ता" आध्यात्मिक तीर्थयात्रा शुरु की गई है।  

विश्वास की तीर्थयात्रा का उद्देश्य

28 जून को रोम के प्रथम प्रेरितों, सन्त पेत्रुस और सन्त पौलुस, के महापर्व तक रोम के विभिन्न महागिरजाघरों में जारी रहनेवाली  "पेत्रुस का रास्ता" नामक विश्वास की इस यात्रा के उद्देश्य के बारे में कार्डिनल दे दोनातिस तथा कार्डिनल गामबेत्ती ने लिखा, «हमारा शहर रोम हमें सन्त पेत्रुस के व्यक्तित्व की एक ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और स्मारकीय गवाही प्रदान करता है, जिसकी पुनर्खोज हम प्रभु येसु ख्रीस्त के पदचिन्हों पर चलने के लिये करना चाहते हैं। रोम के इस महान प्रेरित एवं सन्त को हम इस मार्गदर्शन के लिये धन्यवाद ज्ञापित करना चाहते हैं जो हमें येसु ख्रीस्त की शिक्षाओं को बेहतर ढंग से समझने में सक्षम बनाते हैं।"

उन्होंने लिखा, "सन्त पेत्रुस का यह गहन विश्वास कि "आप मसीह हैं, जीवित ईश्वर के पुत्र हैं" हममें ख्रीस्तीय जीवन की आशा का संचार करता तथा प्रेरितों के विश्वास पर स्थापित हमारी कलीसिया के उज्ज्वल चेहरे पर चिंतन में हमें सक्षम बनाता है।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 December 2022, 11:08