खोज

नाईजीरिया के पुरोहित नाईजीरिया के पुरोहित 

नाईजीरिया ˸ काडूना में काथलिक पुरोहित का अपहरण

नाईजीरिया में कडूना काथलिक महाधर्मप्रांत ने जानकारी दी है कि मंगलवार को फादर अब्राहम कनेत का अपहरण हो गया है। उन्होंने फादर अब्राहम कनेत की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना की मांग की है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

नाईजीरियाई पुरोहित अब्राहम कनेत का अपहरण मंगलवार को उत्तरी नाईजारिया के काडूना राज्य स्थित कचिन क्षेत्र से हुआ।

काडूना महाधर्मप्रांत के चांसलर फादर क्रिस्तियन ओकेववू ईम्मानुएल द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान में कहा गया है कि फादर कनेत का अपहरण संत मुलुम्बा कुरमिन सारा से 12.30 बजे हुआ, जहाँ वे क्षेत्र में असुरक्षित माहौल के कारण रह रहे थे। फादर कनेत इदोन गिदा में संत बेर्नार्ड पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं।

चांसलर ने ख्रीस्तीय विश्वासियों एवं सदइच्छा रखनेवाले लोगों से प्रार्थना एवं सहयोग की मांग की है ताकि सर्वशक्तिमान ईश्वर इस स्थित को नियंत्रित करें, पुरोहित की रक्षा करें एवं उन्हें वापस ले आयें।   

अपहरण

नाइजीरिया को डाकुओं और सशस्त्र लोगों से निपटने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है जो नागरिकों का अपहरण करते हैं, ज्यादातर फिरौती के लिए, लेकिन कभी-कभी वे उन्हें मार देते हैं।

फादर कनेत का अपहरण अफ्रीका के सबसे अधिक आबादीवाले देश में पुरोहित या धर्मसमाजी सदस्यों के अपहरण की श्रृंखला की नवीनतम घटना है।

पिछली बार अपहरण की घटना 12 अक्टूबर को हुई थी। जिसमें फादर जोसेफ इगवेअगू का अपहरण हो गया था जो एक ख्रीस्तयाग का अनुष्ठान करने के बाद पारिश लौट रहे थे।  

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 November 2022, 16:58