खोज

2021.12.10 बहरीन 2021.12.10 बहरीन 

बहरीन में पोप फ्राँसिस की प्रेरितिक यात्रा का कार्यक्रम प्रकाशित

वाटिकन प्रेस कार्यलय ने संत पापा फ्राँसिस की बहरीन में प्रेरितिक यात्रा के कार्यक्रम, प्रतीक चिन्ह और आदर्शवाक्य को प्रस्तुत किया। 3 से 6 नवम्बर की प्रेरितिक यात्रा में पोप "वार्ता के लिए बहरीन मंच" में भाग लेंगे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 6 अक्टूबर 2022 (रेई) ˸ वाटिकन ने 3 से 6 नवम्बर तक बहरीन में संत पापा फ्राँसिस की आगामी प्रेरितिक यात्रा के कार्यक्रम की सूची, प्रतीक चिन्ह और आदर्शवाक्य को प्रस्तुत किया।

बहरीन में प्रेरितिक यात्रा की विषयवस्तु है, "पृथ्वी पर भले लोगों को शांति मिले।" (लूक. 2,14)  

प्रतीक चिन्ह एवं आदर्शवाक्य

प्रतीक चिन्ह में बहरीन और परमधर्मपीठ के झंड़े को इस तरह रखा गया है कि दो खुले हाथों के रूप में ईश्वर की ओर उठे हैं। यह पूर्वाग्रह से मुक्त एवं खुलेपन की भावना के साथ लोगों एवं देश की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। दोनों हाथों के बीच में एक जैतून की टहनी है।

"पोप फ्राँसिस" शब्द को नीले रंग में लिखा गया है जो बतलाता है कि प्रेरितिक यात्रा को धन्य कुँवारी मरियम को समर्पित किया गया है जिनकी भक्ति अरेबिया की माता मरियम के रूप में की जाती है और वे महागिरजाघर की संरक्षिका है। जिसे बहरीन के द्वारा काथलिक कलीसिया को भेंट की गई है।

आदर्शवाक्य

यात्रा का आदर्शवाक्य है, "पृथ्वी पर भले लोगों को शांति"। इसे संत लूकस रचित सुसमाचार के उस गीत से लिया गया है जिसको येसु के जन्म के समय स्वर्गदूतों ने गया था।

बहरीन में संत पापा की प्रेरितिक यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार है-

बृहस्पतिवार 3 नवम्बर 2022

प्रातः 9.30 बजे रोम के फ्यूमिचिनो हवाई अड्डे से अवाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर प्रस्थान।

शाम 16.45 बजे अवाली के सखीर हवाई अड्डे पर आगमन एवं आधिकारिक स्वागत।

17.30 बजे सखीर शाही महल में बहरीन के राजा से औपचारिक मुलाकात।

18.00 बजे सखिर शाही महल के प्राँगण में स्वागत समारोह।

18.30 बजे सरकारी अधिकारियों, नागर समाज और राजनयिक ईकाईयों से मुलाकात।  

शुक्रवार 4 नवम्बर 2022

10.00 बजे सखीर रॉयल पैलेस के अल-फिदा प्राँगण में "बहरीन संवाद मंच: ईस्ट एंड वेस्ट फॉर ह्यूमन सहअस्तित्व" का समापन।

16.00 सखिर रॉयल पैलेस के मैदान के भीतर पोप निवास में अल-अजहर के ग्रैंड इमाम के साथ निजी बैठक।

16.30 सखीर रॉयल पैलेस की मस्जिद में मुस्लिम परिषद के सदस्यों के साथ बैठक।

17.45 बजे अरेबिया की माता मरियम महागिरजाघर में शांति हेतु ख्रीस्तीय एकता प्रार्थना।

शनिवार 5 नवम्बर 2022

8.30 बजे बहरीन के राष्ट्रीय स्टेडियम में ख्रीस्तयाग।

17.00 पवित्र हृदय स्कूल में युवाओं के साथ मुलाकात।

रविवार 6 नवम्बर 2022

9.30 मनामा के पवित्र हृदय गिरजाघर में धर्माध्यक्षों, पुरोहितों, समर्पित व्यक्तियों, गुरूकुल छात्रों और प्रेरितिक कार्यों से जुड़े लोग मिस्सा बलिदान एवं देवदूत प्रार्थना में भाग लेंगे।

12.30 बजे अवाली हवाई अड्डे में विदाई समारोह होगा

13.00 सखीर स्थित हवाई अड्डे से रोम के लिए प्रस्थान किया।

17.00 फ्यूमिनिनो से हवाई रोम वापसी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 October 2022, 16:39