खोज

फादर जोसेफ इगुवेआगू फादर जोसेफ इगुवेआगू  

नाईजीरिया में काथलिक पुरोहित का अपहरण

नाईजीरिया के अबाता नसुगबे स्थित संत जोसेफ पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ इगुवेआगू का बुधवार 12 अक्टूबर को अपहरण हो गया है। ओनितशा महाधर्मप्रांत ने उनके सकुशल वापसी हेतु प्रार्थना की मांग की है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

नाईजीरिया, मंगलवार, 18 अक्तूबर 2022 (रेई) ˸ ओनितशा महाधर्मप्रांत के पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ इगुवेआगू को पूर्वी नाईजीरिया के अनाम्ब्रा राज्य से अपहरण कर लिया गया है।

महाधर्मप्रांत के चांसलर फादर प्रुदेनतुस ई. अरोह ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

फादर जोसेफ नजिकोका कौंसिल क्षेत्र में उमुनंकी से अंतिम संस्कार का मिस्सा अर्पित करने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उनके अपहरणकर्ताओं ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।   

जारी बयान में कहा गया है कि "भारी सदमें किन्तु ईश्वर के दृढ़ प्रेम एवं सुरक्षा पर विश्वास करते हुए हम पुरोहितों, धर्मसमाजियों, ओनित्शा महाधर्मप्रांत के लोकधर्मियों और भली इच्छा रखनेवाले सभी स्त्री-पुरूषों को, अबाता नसुगबे के संत जोसेफ पल्ली के पल्ली पुरोहित हमारे फादर जोसेफ इगुआगू के अपहरण की जानकारी देते हैं।"

ओनित्शा महाधर्मप्रांत ने उनकी बिना शर्त रिहाई के लिए प्रार्थना की है और आश्वासन दिया है कि वे फादर की स्वतंत्रता को सुरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

कहा गया है कि जब हम अपहरणकर्ताओं के मनफिराव के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, हम हमारी माता मरियम से प्रार्थना करते हैं कि उनकी प्रार्थना की मध्यस्थता से फादर को सुरक्षित रिहा कर दिया जाए।  

अपहरण

फादर जोसेफ का अपहरण पहली घटना नहीं है, पिछले कुछ महीनों में कई पुरोहितों एवं लोगों का अपहरण हो चुका है।

एड टू द चर्च इन नीड के अनुसार, नाइजीरिया में जुलाई तक कम से कम 18 पुरोहितों का अपहरण कर लिया गया था, जिनमें से केवल जुलाई के पहले सप्ताह में ही 5 का अपहरण किया गया था।

इनमें से कई लोगों को फिरौती के लिए अपहरण कर लिया जाता है और भुगतान के बाद उन्हें छोड़ दिया जाता है। हालांकि, कुछ लोगों को उनके अपहरणकर्ताओं द्वारा मार दिया जाता है।

नाइजीरियाई अधिकारियों का कहना है कि वे नागरिकों के जीवन और संपत्तियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपाय कर रहे हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 October 2022, 17:03