खोज

मोजाम्बिक में आतंकी हमला मोजाम्बिक में आतंकी हमला 

मोजाम्बिक हमले में धर्मबहन की हत्या पर कलीसिया शोकित

सिस्टर मारिया दी कोप्पी, एक इताली कोम्बोनी धर्मबहन की हत्या 6 सितम्बर को मोजाम्बिक में हुई, मिशनरी परिसर में एक आतंकी दल द्वारा हमला किया गया और स्थानीय काथलिक गिरजाघर में आग लगा दी गई।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

84 वर्षीय इताली धर्मबहन मारिया दी कोप्पी की हत्या मोजाम्बिक के किपेने में मंगलवार शाम को हुई। संदिग्ध आतंकवादियों ने मिशन परिसर पर छापा मारा और काथलिक गिरजाघर, धर्मबहनों के आवास, अस्पताल और उनके उपकरणों में आग लगा दी। दो धर्मबहनें (एक इताली और एक स्पानी) और दो पुरोहित भागने में कामयाब रहे।

सिस्टर मारिया दी कोप्पी इटली के वेनेतो प्रांत की थीं और एक मिशनरी के रूप में वे 1963 से ही मोजाम्बिक में अपनी सेवा दे रही थीं।

मिशनरियों पर हमला

हमला मंगलवार की देर शाम उस समय हुआ जब एक आतंकवादी समूह ने मोजाम्बिक के नकाला धर्मप्रांत में चिपेन के कॉम्बोनी मिशन पर हमला किया।

आतंकवादियों का एक धर्मबहनों के कॉन्वेंट में घुस गया और सिस्टर दे कोप्पी की हत्या कर दी तथा मिशन संरचनाओं पर आग लगा दिया, जिनमें पल्ली, शयन कक्ष और नया कम्प्यूटर रूम शामिल थे।   

धर्मबहन की हत्या पर शोक

कोम्बोनी मिशनरीस के महासचिव सिस्टर एंजा कारिनी ने 7 सितम्बर को एक शोक संदेश भेजकर सिस्टर मारिया दी कोप्पी की हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने लिखा है, "आइये, हम हमारी धर्मबहन की अनन्त शांति के लिए प्रार्थना करें। वह मोजाम्बिक के लोगों के लिए और इस देश की शांति के लिए जरूर प्रार्थना करेंगी, जिसको वे बहुत प्यार करती थीं।"  

धर्मबहन जो लोगों के करीब रहीं

इटली के त्रेभिजो, वेनेतो प्रांत में सन् 1939 में जन्मी सिस्टर कोप्पी 1963 में मोजाम्बिक पहुँची थीं।

मोजाम्बिक की नागरिकता प्राप्त करने के बाद सिस्टर मारिया ने नामपुला प्रांत के विभिन्न मिशन स्टेशनों में कार्य किया।

सिस्टर मरिया ने 2021 में इताली समाचार पत्र लअसियोने को दिये एक साक्षात्कार में कहा था कि मोजाम्बिक में विगत दो वर्ष जमीन अधिकार संघर्ष, चक्रवात एवं लम्बे समय तक सूखा के कारण बहुत कठिन रहे।   

"मैं लोगों के नजदीक रहने की कोशिश की, खासकर, उनको सुनने के द्वारा। भौतिक गरीबी के बावजूद, दूसरों को सुनना एक बड़ा वरदान था, यह उनकी प्रतिष्ठा को पहचानना था।"

कार्डिनल जुप्पी ˸ हिंसा और आतंक के बीच स्थिरता की उम्मीद

इताली काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (चेई) के शीर्ष कार्डिनल मात्तेओ जुप्पी ने एक बयान में धर्मबहन की मौत पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

कार्डिनल ने कहा, "हम दूसरी धर्मबहन के लिए शोक मना रहे हैं जो सादगी, समर्पण और चुपचाप से अपना जीवन सुसमाचार के प्रेम के लिए समर्पित किया।"

उनकी आशा है कि सिस्टर मारिया का बलिदान उस भूमि पर शांति और मेल-मिलाप का बीज बनेगा, जो वर्षों की स्थिरता के बाद फिर से इस्लामवादी समूहों द्वारा की गई हिंसा से त्रस्त है, जिसने कुछ वर्षों से देश के उत्तर के विशाल क्षेत्रों में आतंक और मृत्यु को बोया है।"

नामपुला के महाधर्माध्यक्ष

नामपुला के महाधर्माध्यक्ष इनासियो सौरे ने कहा कि हिंसा की प्रतिक्रिया के रूप में जंगल की ओर भागनेवाले लोगों की गिनती करना कठिन है।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 September 2022, 17:30