खोज

सोमालिया में सूखे का प्रभाव परिवारों पर सोमालिया में सूखे का प्रभाव परिवारों पर 

नई सोमाली सरकार के प्रति आशावादी हैं धर्माध्यक्ष बर्टिन

मोगादिशू, सोमालिया के प्रेरितिक प्रशासक, धर्माध्यक्ष जोर्जो बर्टिन, अपनी आशा व्यक्त करते हैं कि नई सरकार के साथ अच्छे संबंध ख्रीस्तियों को अधिक स्वतंत्र रूप से पूजा-अर्चना करने के अवसर प्रदान करेगा।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

मोगादिशु, शनिवार 20 अगस्त 2022 (वाटिकन न्यूज) : मोगादिशु के प्रेरितिक प्रशासक धर्माध्यक्ष जोर्जो बर्टिन का कहना है कि सोमालिया में नवीनतम राजनीतिक स्थितियों को देखते हुए आशा की जा रही है कि संकटग्रस्त अफ्रीकी राष्ट्र अंततः शांति और स्थिरता पा सकता है और देश में कलीसिया को अधिक धार्मिक स्वतंत्रता मिल सकती है।

सोमालिया में राजनीतिक प्रक्रिया काम करने लगी है

धर्माध्यक्ष जोर्जो बर्टिन ओएफएम ने फीदेस न्यूज एजेंसी को बताया कि 6 अगस्त को सोमाली संघीय संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ पीपल) ने नए प्रधान मंत्री हमजा अब्दी बर्रे द्वारा प्रस्तुत कैबिनेट टीम को दी गई हरी झंडी एक अच्छा संकेत है कि फरवरी 2021 में राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद फरमाजो के कार्यकाल की समाप्ति के बाद एक साल से अधिक समय तक गतिरोध और उथल-पुथल के बाद यह संकेत दे सकता है कि "राजनीतिक प्रक्रिया काम करना शुरू कर रही है।"

इटली में जन्मे धर्माध्यक्ष ने कहा, "यह एक बड़ी सफलता है, खासकर यह देखते हुए कि कुछ महीने पहले तक सोमालिया कितना विभाजित था।"

15 मई को उनके चुनाव के एक महीने बाद, नए सोमाली राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद द्वारा 15 जून को हमजा अब्दी बर्रे को पूर्व प्रधान मंत्री मोहम्मद हुसैन रोबले के उत्तराधिकारी के लिए नियुक्त किया गया था। रोबल और सोमालिया के निवर्तमान राष्ट्रपति के बीच राजनीतिक दरार के कारण राष्ट्रपति चुनाव कई बार स्थगित किए गए थे, जिसने हॉर्न ऑफ अफ्रीका देश को एक नए राजनीतिक संकट में डाल दिया।

मोगादिशू के प्रेरितिक प्रशासक धर्माध्यक्ष बर्टिन
मोगादिशू के प्रेरितिक प्रशासक धर्माध्यक्ष बर्टिन

सोमाली अधिकारियों के साथ मुलाकात

संघीय संसद के निचले सदन से हरी झंडी मिलने के तुरंत बाद, धर्माध्यक्ष बर्टिन और अन्य काथलिक नेताओं ने नई सरकार के साथ कामकाजी संबंध स्थापित करने के लिए शीर्ष सोमाली अधिकारियों के साथ मुलाकात की।

धर्माध्यक्ष बर्टिन ने फीदेस को बताया कि इथियोपिया के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष अंतोनी कैमिलेरी और सोमालिया के प्रेरितिक प्रतिनिधि  अन्य लोगों के साथ, नए हाउस स्पीकर, अदन मैडोब से मुलाकात की। कलीसिया के नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

जिबूती धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बर्टिन ने कहा, "मुलाकात का मुख्य उद्देश्य सूखे की बहुत गंभीर समस्या के समाधान पर बातें करना था, लेकिन यह काथलिक कलीसिया के लिए सोमाली अधिकारियों के साथ संबंधों को फिर से स्थापित करने का एक भी अवसर था।"

कलीसियाई धार्मिक स्वतंत्रता की आशा

धर्माध्यक्ष ने बैठकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  यह 30 वर्षों में सोमाली अधिकारियों के साथ पहली उच्च स्तरीय मुठभेड़ थीं।

उन्होंने फीदेस को बताया कि वे और महाधर्माध्यक्ष कैमिलेरी दोनों ही परिणामों से "संतुष्ट" थे और उन्हें उम्मीद है कि वे कलीसिया को पूजा-अर्चना की अधिक स्वतंत्रता देने का रास्ता खोलेंगे।

धर्माध्यक्ष ने कहा, "यह एक बड़ा कदम होगा। वास्तव में, इस अधिकार की गारंटी नहीं है क्योंकि हाल के वर्षों की सामान्य असुरक्षा को देखते हुए, हम गिरजाघर का पुनर्निर्माण नहीं कर सकते हैं या सार्वजनिक मिस्सा समारोह नहीं कर सकते हैं।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 अगस्त 2022, 16:11