खोज

नाईजीरिया को ओवो  में रविवार को मिस्सा में भाग लेती हुई धर्मबहनें नाईजीरिया को ओवो में रविवार को मिस्सा में भाग लेती हुई धर्मबहनें 

नाइजीरिया: इमो राज्य में चार धर्मबहनों का अपहरण

उद्धारकर्ता येसु के धर्मसमाज की चार धर्मबहनों का रविवार को ओकिग्वे-उमुलोलो रोड पर अपहरण कर लिया गया था। वे पवित्र मिस्सा में लेने के लिए जा रही थीं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

नाईजीरिया, मंगलवार 23 अगस्त 2022 (वाटिकन न्यूज)  : नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी राज्य इमो में रविवार को अज्ञात व्यक्तियों ने चार काथलिक धर्मबहनों का अपहरण कर लिया। सिस्टर जोहान्स न्वोडो,  सिस्टर क्रिस्टाबेल एकेमाज़ु,  सिस्टर लिबर्टा एमबामालु और सिस्टर बनिता अगु को रविवार को ओकिग्वे-उमुलोलो रोड पर अपहरण कर लिया गया था। वे पवित्र मिस्सा में लेने के लिए जा रही थीं।

अपहृत धर्मबहनें उद्धारकर्ता येसु के धर्मसमाज की सदस्य हैं,  महासचिव सिस्टर ज़िटा इहेदोरो द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान में दुखद घटना की घोषणा की।

बयान में उन्होंने कहा, "मसीह में प्रिय भाइयों और बहनों, हम दुख के साथ ऊपर वर्णित हमारी चार धर्मबहनों के अपहरण के बारे में आपका ध्यान लाते हैं। उनके अपहरण की दुखद घटना आज सुबह ओकिग्वे-उमुलोलो क्षेत्र के आसपास हुई, हमारी धर्मबहनें पवित्र मिस्सा में भाग लेने जा रही थीं।

धर्मसमाज "उनकी त्वरित और सुरक्षित रिहाई के लिए प्रार्थना" की अपील करती है। “हमारे उद्धारकर्ता येसु और धन्य कुंवारी मरिया "हमारी प्यारी बहनों की बिना शर्त रिहाई" करें।

अपहरण

नाइजीरिया ने हाल के महीनों में अपहरण की घटनाओं में वृद्धि देखी है, अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में कई नागरिकों का अपहरण, अक्सर फिरौती के लिए, डाकुओं और सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा किया गया है।

अपहरणों ने विभिन्न धर्मसंघों के पुरोहितों और धार्मिक नेताओं को भी निशाना बनाया है।

पिछले हफ्ते ही, एक काथलिक पुरोहित और एक धर्मबंधु का ओकिग्वे और उमुननेओची के बीच सड़क पर अपहरण कर लिया गया था। दो दिन बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 August 2022, 15:40