खोज

निकारागुआ में प्रार्थना करते विश्वासी निकारागुआ में प्रार्थना करते विश्वासी 

धर्माध्यक्ष अल्वारेज की स्वतंत्रता के लिए प्रार्थना करते हैं निकारागुआ के काथलिक

क्षेत्रीय संवाददाता जेम्स ब्लियर्स की रिपोर्ट है कि धर्माध्यक्ष रोलांडो अल्वारेज के संकट को समाप्त करना या तेज करना निकारागुआ की सरकार के हाथों में है, संघीय पुलिस ने धर्माध्यक्ष को घर में नजरबंद कर दिया है। निकारागुआ के काथलिक धर्माध्यक्ष अल्वारेज की स्वतंत्रता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

मानागुआ, सोमवार 22 अगस्त 2022 (वाटिकन न्यूज)  : निकारागुआ के अधिकांश लोग कलीसिया से प्यार करते हैं और उस पर भरोसा करते हैं। वे आशा के साथ माटाग्लपा के धर्माध्यक्ष, पुरोहितों और ब्रदरों की रिहाई के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। देश के उत्तर-पूर्व में माटागल्पा के धर्माध्यक्ष रोलांडो अल्वारेज़ ने 2018 के राष्ट्रव्यापी विरोध के बाद, लगातार शांतिपूर्ण और तर्कसंगत बातचीत का आह्वान किया है, जिसके साथ सरकार ने कठोर कार्रवाई की है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि राष्ट्रव्यापी विरोध के बाद से 120,000 लोग देश छोड़कर भाग चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि धर्माध्यक्ष अल्वारेज़ की टिप्पणियां और उपदेश अस्थिर और उत्तेजक हैं। धर्माध्यक्ष अल्वारेज़ हिंसा भड़काने से इनकार करते हैं, स्वतंत्रता का शांतिपूर्ण विकल्प प्रार्थना पर जोर देते हैं।

अगस्त महीने की शुरुआत में माटागल्पा में आठ रेडियो स्टेशनों को बंद करने के बाद से सरकार का रवैया सख्त हो गया है। जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं और अनेकों को गिरफ्तार किया। धर्माध्यक्ष और उनके सहयोगियों को शुक्रवार को तड़के छापेमारी होने तक दो सप्ताह के लिए उनके आवास तक सीमित रखा गया था।

छापेमारी के बाद धर्माध्यक्ष अल्वारेज को राजधानी मानागुआ ले जाया गया है और उनके माता-पिता के घर में नज़रबंद कर दिया गया है, जबकि पांच पुरोहितों और सेमिनरी दो छात्रों को, जो उनके निवास में उनके साथ थे, अब एल चिपोट जेल में बंद हैं। पुलिस पुष्टि करती है कि कानूनी पूछताछ की जा रही है। मानागुआ के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल लियोपोल्डो ब्रेन्स ने धर्माध्यक्ष अल्वारेज़ से मुलाकात किया है।

मार्च में राष्ट्रपति डैनियल ओर्टेगा और उपराष्ट्रपति रोसारियो मुरिलो की सरकार ने प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष व्लादिमीर स्टानिस्लाव को निष्कासित कर दिया। जून में मदर तेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चारिटी की अठारह धर्मबहनों को निष्कासित कर दिया, जो अनाथालयों को चलाने में मदद कर रही थीं। वे कोस्टा रिका चली गई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 August 2022, 20:36