खोज

2021.12.30  तेजे टूरिन  2021 का लोगो 2021.12.30 तेजे टूरिन 2021 का लोगो 

तेज़े की 43वीं यूरोपीय बैठक टूरिन में संपन्न हुई

तेज़े की वार्षिक विश्वव्यापी बैठक, जो मूल रूप से दिसंबर 2020 में होने वाली थी, इस साल 7-10जुलाई को उत्तरी इतालवी शहर टूरिन में सम्पन्न हुई। इसमें यूरोप और अन्य महाद्वीपों के सैकड़ों युवा प्रार्थना और आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

टूरिन, सोमवार 11 जुलाई 2022 (वाटिकन न्यूज) :  इटली, यूरोप और अन्य महाद्वीपों के सैकड़ों युवा इतालवी शहर टूरिन में तैज़े समुदाय द्वारा आयोजित 43वें यूरोपीय "धरती पर विश्वास की तीर्थयात्रा" के दूसरे चरण के लिए एकत्र हुए। विश्वव्यापी घटना, जो परंपरागत रूप से प्रत्येक वर्ष के अंत में एक यूरोपीय शहर में आयोजित की जाती है, 2019 के बाद पहली बार युवाओं की उपस्थिति में 7-10 जुलाई को सम्पन्न हुई।

प्रतिभागी

इतालवी शहर टूरिन में 43वां संस्करण मूल रूप से 2020 के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन कोविद-19 महामारी के कारण इसे 12 महीने, दिसंबर 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, वायरस के ओमिक्रॉन संस्करण के कारण आयोजकों ने बैठक को दो भागों में विभाजित किया, पहला भाग दिसंबर के अंत में हुआ जिसमें पीएमोंटे से केवल सीमित संख्या में व्यक्तिगत रुप से प्रतिभागी शामिल थे और अन्य ऑनलाइन भाग लिया।

इस दूसरे चरण में भाग लेने वालों में यूक्रेन और रूस सहित कई यूरोपीय देशों के युवा और संयुक्त राज्य अमेरिका, मिस्र और इंडोनेशिया से भी युवा शामिल हुए। बैठक में करीब 150 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

आयोजन

कार्यक्रम में स्थानीय पल्लियों में प्रार्थना और समूह गतिविधियों, सांस्कृतिक, कलात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाओं के साथ-साथ टूरिन शहर के कई महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा शामिल था।

इस वर्ष की बैठक के मुख्य आकर्षण में "पीएमोंटे की खोज", "युवा लोग और येसु का कफन", "युवा लोग ... और संत!" थीम पर तीन गोल मेज सम्पन्न हुई। एक प्रमुख वक्ता के रूप में धन्य पियर जोर्जियो फ्रैसाती (1901-1925) के सहायक पोस्टुलेटर रॉबर्टो फ़ासिला थे। इतालवी काथलिक युवा कार्यकर्ता, युवाओं के संरक्षक, धन्य पियर जोर्जियो पर एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है और प्रतिभागियों को टूरिन के महागिरजाघर में उनके अवशेष के सामने प्रार्थना करने का अवसर मिला।

"विश्वास की सफेद रात"

शनिवार शाम को टूरिन के रॉयल पैलेस के दरबार में "विश्वास की सफेद रात" कार्यक्रम था। जहाँ संगीत, नृत्य और कुछ लोगों का साक्ष्य शामिल था। शाम की अंतिम प्रार्थना की अध्यक्षता टूरिन के महाधर्माध्यक्ष रॉबर्टो रेपोल ने की। इसके बाद 10.30 बजे, शहर के केंद्र में आध्यात्मिक और कलात्मक यात्रा के दौरान  कफन का प्रार्थनालय जहाँ - येसु का दफन कपड़ा शामिल है, इस विशेष अवसर के लिए अपेक्षित रूप से खोला गया था।

तेज़े की यूरोपीय बैठक के इस संस्करण की एक अन्य विशेषता शहर के बीचों-बीच "शांति के घर" का उद्घाटन था, जहां प्रतिभागी विश्व शांति के विषय पर अपने विचार और अनुभव साझा करने के लिए एकत्र हुए थे।

बैठक रविवार को मेज़बान पल्लियों में पवित्र मिस्सा और मेजबान परिवारों में दोपहर के भोजन के साथ समाप्त हुई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 जुलाई 2022, 15:56