खोज

2022.07.07  डीपॉल स्लोवाकिया  फादर विताली नोवाक और जोसेफ काकोस 2022.07.07 डीपॉल स्लोवाकिया फादर विताली नोवाक और जोसेफ काकोस  

यूक्रेन में डीपॉल, 'हम कभी-कभी लोगों को भूख से मरते हुए पाते हैं

अपने संरक्षक, संत विंसेंट डीपॉल के आदर्शों पर चलते हुए, डीपॉल इंटरनेशनल यूक्रेन में सबसे गरीब लोगों की मदद करने के लिए काम कर रहा है। स्वयंसेवक रूस द्वारा यूक्रेन पर कर रहे आक्रमण के कारण होने वाली बड़ी पीड़ा का साक्ष्य दे रहे हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी,शनिवार 09 जुलाई 2022 (वाटिकन न्यूज) : गैर-लाभकारी संगठन डीपॉल स्लोवाकिया के निदेशक, जोसेफ़ काकोस के अनुसार, 24 फरवरी को युद्ध शुरु होने के बाद से स्लोवाकिया से एक हजार टन से अधिक भोजन, दवा और अन्य मानवीय सहायता यूक्रेन भेजी गई है।

उन्होंने हाल ही में रोम में डीपॉल यूक्रेन के निदेशक मंडल के अध्यक्ष, विन्सेंसियन फादर विटाली नोवाक सी.एम. के साथ वर्ष 2025 तक यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता की योजना बनाने हेतु एक बैठक में भाग लिया।  उन्होंने येसु के शब्दों के साथ अपने सभी दाताओं का आभार व्यक्त किया, "जो कुछ भी आपने मेरे इन भाइयों में से एक के लिए किया, आपने मेरे लिए किया।" (मत्ती 25:40)।

खार्किव, कीव, ओडेसा, ट्रांसकारपाथिया

डीपॉल चारिटी खार्किव, कीव, ओडेसा, और अन्य शहरों के सबसे अलग-थलग पड़े क्षेत्रों में बुजुर्ग लोगों को भोजन, दवा या अन्य सहायता वितरित करती है, साथ ही विकलांग लोगों, बेसमेंट और बंकरों में छिपे हुए लोगों के लिए भी जरुरत की सामग्रियाँ वितरित करती है।

यूक्रेन के ट्रांसकारपाथिया के मूल निवासी फादर विटाली कहते हैं, "कभी-कभी हम लोगों को भूख से मरते हुए पाते हैं।"

उन्होंने बैठक के दौरान वाटिकन न्यूज को बताया, कि फरवरी के अंत में रूसी हमला शुरू होते ही डीपॉल संगठन ने मानवीय सहायता देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, "जब बड़ी संख्या में यूक्रेनियन पूर्व से देश के पश्चिमी हिस्से में चले गए, तो हम अपने डीपॉल प्राथमिक चिकित्सा ट्रक के साथ पूर्व की ओर बढ़ने लगे।" "हमें स्लोवाकिया से भोजन और दवा का पहला शिपमेंट मिला और इसे पहले कीव लाया गया और फिर इसे खार्किव, ओडेसा और ट्रांसकारपाथिया में भी वितरित करना शुरू किया, क्योंकि अचानक लगभग 500,000 यूक्रेनी शरणार्थी बन गये थे।"

संकट के दौरान विश्वास में मजबूती

साक्षात्कार में, फादर विटाली ने इस बारे में बात की कि कैसे युद्ध ने यूक्रेन के लोगों को एकजुट किया और राष्ट्रीय पहचान को मजबूत किया, साथ ही साथ ऑरथोडोक्स और काथलिक कैसे करीब आए।

"मैंने अधिकांश युद्ध खार्किव में बिताया है और वहां ऑर्थोडोक्स धर्माध्यक्ष हमारे काथलिक धर्माध्यक्ष के साथ एक ही घर में रहते थे, क्योंकि उनका घर एक खतरनाक जगह पर था। (...) इस युद्ध में  मुझे हमारे बीच कोई विभाजन नहीं दिखता है। हमारे पास एक ऑर्थोक्स पुरोहित हैं जो नियमित रूप से मिलने आते हैं और दूसरा पुरोहित मास्को ऑर्थोडोक्स कलीसिया के हैं और वे स्लोवाकिया से आने वाली कुछ सहायता मांगते आते हैं, हमें उनके साथ साझा करने में खुशी होती है। जो लोग विश्वासी हैं वे विश्वास में और भी अधिक मजबूत हो गए हैं।"

फादर विटाली ने कहा कि उनकी संस्था साल्टिवका में एक पल्ली चलाती है, जो खार्किव का सबसे तबाह हिस्सा है। “हमारे पल्ली वासी लगभग सभी  अपने घर छोड़ चुके हैं। वहां लगभग कोई नहीं रहा। अभी, हमारे पास 20-30 लोग हैं, जो इस बात पर निर्भर करता है कि वे खार्किव पर कैसे बमबारी करते हैं। और वे सभी मिस्सा में आते हैं। वे कहते हैं, 'फादर विटाली, हम नहीं जानते कि आप काथलिकों की तरह प्रार्थना कैसे करें, लेकिन हम प्रार्थना करना चाहते हैं।' और वे हमारे साथ प्रार्थना करते हैं।

यूक्रेन के पुरोहित का कहना है कि वे युद्ध के दर्द से उबरने में लोगों की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

"मैं पवित्र मिस्सा करता हूँ और मिस्सा के दौरान धर्म क्लास भी होता है। मैं [हमारे ऑर्थोडोक्स भाइयों और बहनों] को समझाता हूं कि कब हम खड़ा होना है, कब बैठना है, हमें क्या गाना है, और पहले पूर्वाभ्यास करते है ... लेकिन वे सभी आते हैं। और ऐसा नहीं है कि मैं उन्हें बुलाता हूँ। हम कम से कम रविवार और प्रमुख त्योहारों में पवित्र मिस्सा समारोह मनाते हैं। वे हमारे साथ वहां मौजूद हैं। और वे परमेश्वर के साथ रहना चाहते हैं। कभी-कभी एक दादीजी कहती हैं, 'फादर जी, क्या आपने गौर किया? जब हम प्रार्थना करते हैं तो वे कम से कम गोली नहीं चलाते हैं!'"

भूखे के लिए भोजन, नंगों के लिए कपड़े

डीपॉल यूक्रेन के अध्यक्ष ने दुनिया भर में दानदाताओं की उदारता का उस पर और सहायता प्राप्त करने वाले लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी बताया।

"मैं भूखा था और आपने मुझे भोजन दिया।” ये येसु के शब्द हैं जो आज हमारे जीवन में सबसे अधिक लागू होते हैं। लाखों लोग भूखे हैं और आज, स्लोवाकिया और अन्य देश खाने के लिए भोजन भेजकर यूक्रेनियों की मदद कर रहे हैं। फादर ने कहा कि डीपॉल स्लोवाकिया एक आघात प्रतिक्रिया टीम बनाने के लिए काम कर रहा है, "जिससे कि जरूरतमंद लोगों के पास एक सुरक्षित जगह हो, जहां वे कम से कम अगली सर्दी बिता सकें।"

(बांये से दायें) जोसेफ़ काकोस, सुसाना क्लिमानोवा, फादर विटाली नोवाक
(बांये से दायें) जोसेफ़ काकोस, सुसाना क्लिमानोवा, फादर विटाली नोवाक

जितना अधिक हम मदद करते हैं, उतना ही हमें लाभ होता है

डापॉल स्लोवाकिया के निदेशक, जोसेफ़ काकोस ने कई दानदाताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने यूक्रेन के लोगों को सामग्री, वित्तीय या आध्यात्मिक सहायता की पेशकश की है। उन्होंने वाटिकन न्यूज को बताया, "अगर हम मदद करते हैं, एक राष्ट्र के रूप में भी हमें वास्तव में बहुत कुछ मिलता है, क्योंकि यह हमें मजबूत और बेहतर भी बनाता है।"

डीपॉल यूक्रेन के प्रतिनिधि, फादर विटाली नोवाक ने भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हर दिन मैं मिस्सा बलिदान में हर दानदाता को याद करता हूँ, जो कुछ भी आपने मेरे छोटे बच्चों में से एक के लिए किया, आपने मेरे लिए किया।  प्रभु येसु ने कहा। (...) मैं अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं, लेकिन न केवल इस मदद के लिए, बल्कि उन्होंने कितने शरणार्थियों, महिलाओं और बच्चों को स्लोवाकिया में स्वागत किया है। हम इसके लिए भी आभारी हैं और हम मानते हैं कि युद्ध की समाप्ति के बाद एक दिन वे सभी घर लौट सकेंगे।"

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 July 2022, 15:53