खोज

फादर पीटर उडो एवं फादर फिलमोन ओबो फादर पीटर उडो एवं फादर फिलमोन ओबो 

नाईजीरिया ˸ काथलिक पुरोहित कडुना के एडो में अपहृत एवं एक की रिहाई

उरोमी और कफानचन धर्मप्रांतों ने फादर पीटर उडो एवं फादर फिलमोन ओबो की शीघ्र और सुरक्षित रिहाई के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया है, जिनका अपहरण हथियारबंद लोगों द्वारा शनिवार को हुआ। फादर ईम्मानुएल सिलास का अपहरण सोमवार को हुआ था जिन्हें अब रिहा कर दिया गया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

पिछले सप्ताह के अंत में एडो राज्य के दो पुरोहितों का अपहरण हो गया है जो नाईजीरिया में अपहरण की नवीनतम घटना है जिसका सामना अधिकारी असुरक्षा के साथ लम्बे समय से कर रहे हैं।

रिपोर्टरों के अनुसार बंदुकधारियों ने फादर पीटर उडो को उमोरी के संत पैट्रिक काथलिक गिरजाघर से तथा फादर फिलमोन ओबो को उगबोहा के संत जोसेफ आध्यात्मिक केंद्र से शनिवार को अपहरण कर लिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुरोहितों पर हमला तब हुआ जब वे बेनिन के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उरोमी वापस लौट रहे थे।  

यह नवीनतम अपहरण एक अन्य काथलिक पुरोहित, फादर क्रिस्टोफर ओडियो के अपहरण के बमुश्किल एक सप्ताह बाद हुआ है। क्रिस्टोफर ओडिया, को उसी राज्य में अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिया था और मार डाला था।

अपहरण के शिकार पुरोहितों की खोज

अपहरण की पुष्टि देते हुए एडो राज्य की पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "उगबोहा पुलिस विभाग के प्रभारी मंडल पुलिस अधिकारी ने यह सूचित करने के लिए फोन किया था कि फादर अमोस अबुलिमेन शनिवार को दो पुरोहितों के अपहरण का रिपोर्ट करने के लिए स्टेशन आये थे।"

प्रवक्ता ने कहा, "रिपोर्ट के आधार पर राज्य आयोग के पुलिस कमीशनर अबुतू यारो ने दोनों काथलिक पुरोहितों को बचाने और अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए उगबोहा डिवीजन के पुरुषों को मजबूत करने देने हेतु पुलिसकर्मियों की एक टीम भेजी है।”

कफानचन में एक अन्य पुरोहित का अपहरण

खबर मिली है कि कफानचन के धर्मप्रांत से फादर इम्मानुएल सिलास का अपहरण सोमवार को हुआ है।

कफानचन धर्मप्रांत के चांसलर फादर इम्मानुएल उकेकूकवे ओकोबो ने एक बयान में हस्ताक्षर किया है जिसमें कहा गया है कि "बड़े दुःख के साथ आप सभी को बतलाना पड़ रहा है कि हमारे पुरोहित फादर इम्मानुएल सिलास का अपहरण हो गया है। यह दुखद घटना 4 जुलाई 2022 की सुबह को हुई, जिसके कारण वे सुबह का मिस्सा अर्पित नहीं कर पाये"।  

बयान में कहा गया है कि फादर सिलास का अपहरण कडुना के संत चार्ल्स काथलिक पल्ली गिरजाघर से हुआ।

चांसलर ने फादर सीलास की "जल्दी और सुरक्षित रिहाई" के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया और आश्वासन दिया कि पुरोहित की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए धर्मप्रांत हर वैध साधन का प्रयोग करेगा।

बयान में कामना की गया है, "क्रूसित येसु  हमारी प्रार्थनाओं को सुने और हमारे पुरोहित एवं अन्य सभी अपहृत व्यक्तियों को बिना शर्त रिहा कर दे।"

फादर इम्मानुएल सिलास को मिली मुक्ति

एक बयान में बतलाया गया है कि कफानचन धर्मप्रांत में सेवारत फादर इम्मानुएल सिलास ने अपने अपहरणकर्ताओं के हाथों से आज़ादी हासिल कर ली है।

काफनचन के काथलिक धर्मप्रांत द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि फादर को अपहरण के बमुश्किल 24 घंटे बाद सोमवार को रात करीब 9 बजे रिहा किया गया था।

बयान में कहा गया है, "दिल में खुशी के साथ, हम प्रशंसा के एक स्वर में अपनी आवाज उठाते हैं जब हम अपने भाई फादर इम्मानुएल सिलास की वापसी की घोषणा करते हैं। इम्मानुएल सिलास, जिसे कडूना राज्य के कौरू स्थानीय सरकारी क्षेत्र में जाम्बिना के संत चार्ल्स काथलिक गिरजाघर में रेक्टोरी से सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था।"

"हम उन सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने हमारे पुरोहित और अन्य लोगों की शीघ्र रिहाई के लिए प्रार्थना और याचना की है, जो अभी भी अपने अपहरणकर्ताओं के गढ़ में हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे उन लोगों की रिहाई में तेजी लाएँ जो अभी भी अपने अपहरणकर्त्ताओं के हाथों में हैं।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 July 2022, 16:22