खोज

2022.07.20  फादर जोन मार्क चेटनम 2022.07.20 फादर जोन मार्क चेटनम  

नाइजीरिया: अगवा किए गए दो पुरोहितों में से एक की हत्या

कफानचन के धर्मप्रांत के सूत्रों ने वाटिकन न्यूज की पुष्टि की कि फादर जॉन मार्क चेटनम की अपहरणकर्ताओं के हाथों मृत्यु हो गई, जबकि फादर दोनातुस क्लियोपास भागने में सफल रहे। दोनों पुरोहितों का अपहरण 15 जुलाई को कडूना राज्य में लेरे की स्थानीय सरकार के क्षेत्र में, ख्रीस्त राजा पल्ली आवास में किया गया था।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

कफानचन, बुधवार 20 जुलाई 2022 (वाटिकन न्यूज) : नाइजीरिया के कडुना राज्य में पिछले शुक्रवार को अपहरण किए गए फादर जॉन मार्क चेटनम की हत्या कर दी गई और फादर डोनाटस क्लियोपास अपहरणकर्ताओं से बचने में कामयाब रहे। कफानचन धर्मप्रांत के सूत्र वाटिकन न्यूज से इसकी पुष्टि करते हैं कि फादर चेतनम की हत्या अपहरण के दिन, 15 जुलाई को ही गई थी और उनका शव आज 19 मिला था। दो काथलिक पुरोहितों को तब ले जाया गया था जब वे यादिन गारू में ख्रीस्त राजा पल्ली आवास में थे। कफंचन के धर्मप्रांत के एक विज्ञप्ति द्वारा दो पुरोहितों की "त्वरित और सुरक्षित रिहाई" के लिए प्रार्थना करने और पूरी आबादी को न्याय को अपने हाथ में लेने से परहेज करने के निर्देशन पर अपहरण की खबर फैल गई थी।

एक नए बयान में, कफानचन धर्मप्रांत के कुलाधिपति, फादर इम्मानुएल उचेचुकुवु ओकोलो, ने गहरे दुख के साथ पूरे धर्मप्रांत को फादर चेतनम की मृत्यु की खबर से अवगत कराया और घोषणा की कि अंतिम संस्कार गुरुवार 21 जुलाई को कफानचन के संत पेत्रुस महागिरजाघर में 10 बजे होगा।

कलीसिया में फादर चेटनम की सेवा

फादर चेटनम ने विभिन्न पदों पर कार्य किया है, वे क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया (सीएएन) के अध्यक्ष, धर्मप्रांत के संचार निदेशक और संत जाकोमो दी फोरी पल्ली के पल्लीपुरोहित थे। फादर इम्मानुएल ने कफानचन धर्मप्रांत में दो दिनों के शोक की घोषणा की। उन्होंने विश्वासियों से दिवंगत पुरोहित की आत्मा की अनंत शांति और उनके परिवार एवं प्रिय जनों के लिए सांत्वना हेतु प्रार्थना की अपील की और एक बार फिर, न्याय को अपने हाथ में लेने से परहेज करने का आग्रह किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 July 2022, 15:20