खोज

जेस्विट पादर डियेगो फारेस जेस्विट पादर डियेगो फारेस  

जेस्विट पुरोहित फादर डियेगो फारेस का निधन

जेस्विट पुरोहित फादर डियेगो फारेस का निधन मंगलवार को एक लम्बी बीमारी के बाद रोम में हुआ। वे 66 साल के थे। 2016 से ही वे ला चिविल्ता कत्तोलिका पत्रिका के लेखक थे, जिन्हें पत्रिका के सम्पादक फादर अंतोनियो स्पादेरो ने "असाधारण रूप से बुद्धिमान, विनोदी एवं उर्जा" देनेवाले साथी के रूप में याद किया है। संत पापा ने 21 जुलाई को उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

रोम, बृहस्पतिवार, 21 जुलाई 2022 (रेई) ˸ "लोगों के करीब, येसु के करीब" संत पापा के ये विचार फादर डियेगो के जीवन एवं कार्यों में लगातार क्रियाशील थे। वे अर्जेंटीना के जेस्विट पुरोहित थे। उनका निधन एक लम्बी बीमारी के बाद रोम के संत पीटर कनिसियो जेस्विट आवास में हुआ।

येसु समाजी फादर डियेगो
येसु समाजी फादर डियेगो

येसु समाज में फादर डियेगो का स्वागत येसु समाज के प्रोविंशल फादर जोर्ज मारियो बेरगोलियो (पोप फ्राँसिस) ने 1976 में किया था जो बाद में उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शक बने।

संत पापा ने 10 जुलाई को अंतिम बार उनसे मुलाकात कर उनके प्रति अपना सामीप्य व्यक्त किया था।

2018 में वाटिकन न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में फादर डियेगो ने कहा था कि "लोगों के करीब, रहकर हम दिखलाते हैं कि येसु मानवता के जीवन में उपस्थित हैं या वे सिर्फ विचारों में, बड़े अक्षरों में कैद, कुछ अच्छी आदतों में सर्वोत्तम रूप से सन्निहित रहते हैं, जो धीरे धीरे दिनचर्या बन जाता है।"  

फादर डियेगो का जन्म अर्जेंटीना के मेनडोसा में 9 अगस्त 1955 को हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 12 दिसम्बर 1986 को हुआ था।

सल्वाडोर के यूनिवर्सिटी यूएसएएल में डॉक्टर की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने उसी यूनिवर्सिटी एवं अर्जेंटीना के परमधर्मपीठीय काथलिक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर का काम किया।

शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ उन्होंने हमेशा प्रेरितिक कार्यों पर ध्यान देते हुए संत इग्नासियुस की आध्यात्मिकता पर आध्यात्मिक साधनाएँ दीं। अपने कार्यों एवं प्रेरिताई के माध्यम से वे हमेशा लोगों के करीब रहे, खासकर, गरीब लोगों के। उन्होंने करीब 20 वर्षों तक बोयनोस आयरेस में लोकधर्मियों के दल "संत जोसेफ के घर" के साथ काम किया जो आवासहीन एवं सड़कों पर रहनेवाले अत्यन्त गरीब बच्चों की मदद करता है। उन्होंने "अच्छाई के घर" में भी काम किया जो जेसुइट पुरोहित एंजेल रॉसी द्वारा मरणासन्न में पड़े बीमार लोगों के लिए स्थापित है। इसके साथ ही उन्होंने कई किताबें भी लिखीं।

2016 में उन्होंने "ला चिविल्ता कत्तोलिका" पत्रिका के लेखक के रूप में काम किया।

"ला चिविल्ता कत्तोलिका" के सम्पादक फादर स्पादेरो ने ट्वीट में लिखा, "डियेगो एक अनोखा येसु समाजी साथी थे, उनमें असाधारण बुद्धिमता, विनोद एवं ऊर्जा थी। कोई भी व्यक्ति उन पर भरोसा रख सकता था क्योंकि वे खुद की चिंता किये बिना, अपने जीवन के मालिक के लिए खुश रह सकते थे।"

अर्जेंटीना के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने फादर डियेगो के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक वक्तव्य में धर्माध्यक्षों ने उनकी आत्मा की अनन्त शांति के लिए प्रार्थना की है "कि वे स्वर्ग से हमारी सहायता करें कि हम उसके जैसे अच्छे और फलदायी संचारक बन सकें।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 July 2022, 16:57