खोज

2022.07.13पूर्वी अफ्रीका के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की वार्षिक आम सभा 2022.07.13पूर्वी अफ्रीका के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की वार्षिक आम सभा 

पूर्वी अफ्रीकी धर्माध्यक्षों ने "पृथ्वी की पुकार" का जवाब देने का संकल्प लिया

पूर्वी अफ्रीका के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (एएमईसीईए) की 20 वीं आम सभा 9-18 जुलाई तक तंजानिया में चली। एएमईसीईए बनाने वाले 11 अफ्रीकी राज्यों के सदस्यों द्वारा अधोहस्ताक्षरी बयान जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर प्रकाश डालता है और ‘लौदातो सी’ की शिक्षाओं के अनुसार अभिन्न पारिस्थितिकी के लिए काम करने हेतु प्रतिबद्ध है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

तंजानिया, सोमवार 18 जुलाई 2022 (वाटिकन न्यूज) : सूखा, बाढ़, चक्रवात और अन्य आपदाओं का अफ्रीका अपवाद नहीं है, अब सभी अक्षांशों पर जलवायु परिवर्तन दर्ज किये जा रहे हैं। एएमईसीईए महाद्वीप के पूर्वी हिस्से (इथियोपिया, इरित्रिया, केन्या, मलावी, तंजानिया, युगांडा, सूडान, दक्षिण सूडान, जाम्बिया, जिबूती और सोमालिया) के धर्माध्यक्षों को एक साथ लाता है। इस बैठक में वाटिकन संचार विभाग के प्रीफेक्ट, पावलो रफिनी ने भी भाग लिया था। सभा के अंत में आठ बिंदुओं में व्यक्त बयान जारी किया गया।

कार्डि. टागले: समग्र विकास के बिना, बंधुत्व प्रभावित

बयान की शुरुआत कार्डिनल लुइस अंतोनियो टागले का एक उद्धरण से की गई है, जिन्हें वक्ता के रप में आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने इस बात की पुष्टि की कि "दूसरों की देखभाल की कमी उन व्यवहारों और प्रथाओं के साथ सह-अस्तित्व में है जो सृष्टि को नुकसान पहुंचाते हैं" और यह कि "जब सृष्टि के लिए अभिन्न देखभाल की कमी होती है" और "जब समग्र मानव विकास का अभाव है, तो बंधुत्व प्रभावित होता है।" यह मूल रूप से विश्वपत्र लौदातो सी' का संदेश है, जिसे बैठक का आधार बनाया गया। आठ बिंदुओं में, एएमईसीईए का कहना है कि वे "एक पारिस्थितिक संकट के अस्तित्व को पहचानते हैं, जो काफी हद तक, मानव व्यवहार का परिणाम है" और जिसकी पर्यावरणीय विनाश की चरम घटनाएं "सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए एक बढ़ते खतरे का कारण बनती हैं" "क्षेत्र के देशों और "लोगों के निर्वाह" के लिए जो इसमें निवास करते हैं।

उपेक्षा के खिलाफ सर्वोत्तम अभ्यास

वन जो पेड़ों की कटाई से समाप्त हो गए हैं और पर्याप्त पुनर्रोपण द्वारा पुन: संतुलित नहीं किए गए हैं, खनन के खराब नियमन और उपेक्षा एवं शोषण के कारण सामान्य गिरावट उन स्थितियों के रूप में उजागर किया गया है जहां से "आर्थिक न्याय" और "निष्पक्षता" ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत: सौर, पवन और अन्य श्रोतों को बहाल करने के लिए काम करना शुरू होता है। एएमईसीईए के धर्माध्यक्षों ने पर्यावरण की रक्षा के उद्देश्य से सभी पहलों में सभी संस्थागत निकायों, गैर सरकारी संगठनों और अन्य धर्मों के समुदायों के साथ इन मुद्दों पर सहयोग करने और लोगों के साथ जागरूकता बढ़ाने और संचार में सुधार करने के लिए जमीनी स्तर पर सामुदायिक स्तर पर एक गहन "जागरूकता अभियान" लागू करने की इच्छा दोहराई। यह वाटिकन संचार विभाग के प्रीफेक्ट, पावलो रुफिनी द्वारा संबोधित एक विषय है, जिन्होंने कहा था कि अच्छा संचार "पारिस्थितिक नागरिकता" के समेकन को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता, शिक्षा के बुनियादी ग्रेड से शुरू होनी चाहिए जो युवाओं को "अच्छे पारिस्थितिक प्रथाओं के राजदूतों" के रुप में प्रशिक्षित कर सकती है।

पर्यावरणीय आपदाओं के शिकार लोगों के साथ खड़े रहना

बयान का समापन उस क्षेत्र के लोगों के साथ एकजुटता के संदेश के साथ होता है जो "जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों, जैसे बाढ़" से प्रभावित हैं। आप अकेले नहीं हैं, धर्माध्यक्षों ने उन्हें आश्वासन दिया, "प्रार्थना में और एकजुटता की भावना में हम आपके संघर्ष में आपके साथ हैं।"  एक और विचार इथियोपिया, इरित्रिया, सूडान और दक्षिण सूडान जैसे "संघर्षों और गृहयुद्धों" से प्रभावित समुदायों के लिए है, जिसमें "अफ्रीका और दुनिया के अन्य हिस्सों में युद्ध" शामिल हैं, और केन्या में 9 अगस्त को निर्धारित मतदान के लिए है कि वे "स्वतंत्र, निष्पक्ष, विश्वसनीय और शांतिपूर्ण चुनाव" कर सकें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 July 2022, 15:41