खोज

संत फ्राँसिस जेवियर गिरजाघर में हमले के बाद ओंदो के गवर्नर  रोतमी और अन्य लोग संत फ्राँसिस जेवियर गिरजाघर में हमले के बाद ओंदो के गवर्नर रोतमी और अन्य लोग 

सीबीसीएन ने सरकार से गिरजाघऱ के हमलावरों को पकड़ने का आग्रह किया

नाइजीरिया के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन, सीबीसीएन ने सरकार से ओंडो राज्य के ओवो स्थित संत फ्रांसिस जेवियर गिरजाघर के हमलावरों को पकड़े के प्रयासों को तेज करने का आग्रह किया है। धर्माध्यक्षों ने चेतावनी दी कि ऐसा करने में विफल रहने से देश में अराजकता और भी बढ़ेगी।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

नाइजीरिया, ओंडो, सोमवार 06 जून 2022 (वाटिकन न्यूज) : नाइजीरिया के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन सीबीसीएन के अध्यक्ष और ओवेरी के नव नियुक्त महाधर्माध्यक्ष लुसियुस उगोरजी ने फोन पर रविवार की रात को नृशंस कृत्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसने 50 से भी अधिक लोगों की जान गई।

उन्होंने कहा, "मुझे पेंतेकोस्त रविवार को ओवो स्थित संत फ्रांसिस जेवियर गिरजाघर में निर्दोष विश्वासियों पर किए गए खूनी हमले की खबर बड़े सदमे और दुख के साथ मिली। हमारा देश फिर से कहीं भी सुरक्षित नहीं लगता, एक गिरजाघर का पवित्र परिसर भी नहीं। हम ईश्वर के भवन में निर्दोषों का खून बहाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस तरह के अपवित्र और बर्बर कृत्य के लिए जिम्मेदार अपराधी अपवित्र की भावना और ईश्वर के भय की कमी को प्रदर्शित करते हैं।

उन्होंने कहा, “हम सरकार से उन हमलावरों को खोजने और पकड़े के प्रयासों को तेज करने का आग्रह करते हैं। अगर सरकार ऐसे गंभीर मामले पर निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रहती है, तो यह हमारे देश में अराजकता को बढ़ावा देने वाली होगी। इसे अपने नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी उठानी चाहिए। दुनिया हमें देख रही है! सबसे बढ़कर, ईश्वर भी हमें देख रहे हैं।"

इस अंधेरे और कठिन समय में, हम ओंडो धर्मप्रांत के साथ हैं और ईश्वर से मृतकों को शाश्वत शांति प्रदान करने, घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने और अपने प्रियजनों की मृत्यु पर शोक करने वाले परिवारों को सांत्वना देने के लिए प्रार्थना करते हैं।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 June 2022, 15:35