खोज

2022.06.27 फादर क्रिस्टोफर ओडिया 2022.06.27 फादर क्रिस्टोफर ओडिया  

नाइजीरिया: ईदो और कडुना में काथलिक पुरोहितों की हत्या

काथलिक धर्मप्रांत औची और कडुना के विश्वासी फादर क्रिस्टोफर ओडिया और फादर वीटस बोरोगो की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं। वे नाइजीरियाई राज्य एदो और कडुना में सप्ताहांत में मारे गए।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 27 जून 2022 (वाटिकन न्यूज) : नाइजीरिया के एदो राज्य में औची  धर्मप्रांत में सेवारत काथलिक फादर क्रिस्टोफर ओडिया की रविवार को अपहरणकर्ताओं ने हत्या कर दी। धर्मप्रांत के सामाजिक संचार के निदेशक फादर पीटर एगिएलेवा द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान में इस दुखद समाचार की घोषणा की गई।

"भारी मन से लेकिन ईश्वर की इच्छा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ, हम अपने पुरोहित फादर क्रिस्टोफर ओडिया की मृत्यु की घोषणा करते हैं। जिन्हें उनके अपहरणकर्ताओं ने आज सुबह 26 जून 2022 को लगभग 6.30 बजे अपहरण के बाद मार डाला था।

बयान में कहा गया है कि फादर का अपहरण इकाबिग्बो, उजैरू के संत माइकेल काथलिक पल्ली में रविवारीय मिस्सा के लिए जाने के दौरान किया गया था। वे संत माइकेल काथलिक पल्ली के प्रशासक और संत फिलिप काथलिक सेकेंडरी स्कूल जट्टू के प्रिंसिपल भी थे। वे 41वर्ष के थे और उनका पुरोहिताभिषेक 2012 में हुआ था।

कडुना में पुरोहित की हत्या

संबंधित घटनाक्रम में, बंदूकधारियों के आतंकवादी होने का संदेह है, उन्होंने कडुना राज्य में एक अन्य पुरोहित, फादर विटस बोरोगो की हत्या कर दी है।

यह दुखद घटना शनिवार को चिकन लोकल गवर्नमेंट एरिया में कुजाना के प्रिज़न फार्म में कडुना-कछिया रोड के किनारे हुई।

 50 वर्षीय  फादर बोरोगो, कडुना स्टेट पॉलिटेक्निक के काथलिक समुदाय के पुरोहित थे और नाइजीरियाई काथोलिक धर्मप्रांतीय पुगोहितों के संघ (एनसीपीडीए) के अध्यक्ष थे। कडुना धर्मप्रांत के चांसलर फादर क्रिश्चियन इम्मानुएल ने एक बयान में कहा, "यह भारी मन से, लेकिन ईश्वर की इच्छा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ हम फादर विटस बोरोगो की मृत्यु की घोषणा करते हैं। जो आज (शनिवार) को कडुना-कछिया रोड के पास प्रिजन फार्म, कुजामा में आतंकवादियों द्वारा छापेमारी के बाद हुई।

फादर विटस बोरोगो
फादर विटस बोरोगो

धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष मैथ्यू मैन-ओसो नाडागोसो ने भी फादर बोरोगो के परिवार विशेष रुप से उनकी माता और तत्काल कडुना पॉलिटेक्निक के एनएफसीएस समुदाय के साथ संवेदना व्यक्त की और पूरे कडुना पॉलिटेक्निक समुदाय को अपनी निकटता और प्रार्थनाओं का आश्वासन दिया।

फादर बोरोगो दूसरे पुरोहित हैं जो पिछले दो महीनों में कडुना में डाकुओं के हाथों मारे गये। मई में एक और पुरोहित जोसेफ बाको को अपहरणकर्ताओं ने हिरासत में लिया और उसकी हत्या कर दी।

दो अन्य अपहृत पुरोहित की रिहाई

अलग से, दो काथलिक पुरोहितों, फादर स्टीफन ओजापा और फादर ओलिवर ओकपारा को नाइजीरिया के कडुना राज्य में डाकुओं द्वारा अगवा किया गया था परंतु बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया है।

25 मई की सुबह को अज्ञात बंदूकधारियों ने कात्सिना राज्य में संत पैट्रिक काथलिक गिरजाघर, गिदान मैकम्बो के रेक्टोरी पर धावा बोल दिया था और पुरोहितों का अपहरण कर लिया था। पुरोहितों के साथ अगवा किए गए दो अन्य लोगों को भी रिहा कर दिया गया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 June 2022, 16:09