खोज

यूक्रेन में शांति हेतु प्रार्थना करते हुए यूक्रेन में शांति हेतु प्रार्थना करते हुए 

यूक्रेन में शांति हेतु एस्तोनिया के ख्रीस्तियों की प्रार्थना

एस्तोनिया के ख्रीस्तीयों ने तालिन स्थित ईश्वर की तीन हाथोंवाली माता यूक्रेनी ग्रीक काथलिक गिरजाघर में, पेंतेकोस्त महापर्व के अवसर पर यूक्रेन में शांति हेतु प्रार्थना की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

एस्तोनिया के ख्रीस्तीयों ने पेंतेकोस्त की पूर्व संध्या एक साथ जमा होकर यूक्रेन में युद्ध से पीड़ित भाई-बहनों के लिए प्रार्थना की।  

जागरण प्रार्थना तालिन स्थित तीन हाथोंवाली ईश्वर की माता गिरजाघर में सम्पन्न हुई।

यूक्रेनी ग्रीक काथलिक कलीसिया के पल्ली पुरोहित फादर रोमन किक ने प्रार्थना सभा का संचालन किया।

उनके साथ एस्तोनिया के प्रेरितिक प्रशासक धर्माध्यक्ष फिलीप जोर्डन और एस्तोनिया के लुथेरन महाधर्माध्यक्ष उर्मास विलमा ने भी प्रार्थना सभा में भाग लिया। उनके साथ- साथ प्रार्थना में एस्तोनिया की विभिन्न कलीसियाओं के प्रतिनिधियों ने भी शामिल हुए।

युद्ध के कारण टूटे परिवार

प्रार्थना के दौरान अपने छोटे प्रवचन में धर्माध्यक्ष जोर्डन ने यूक्रेन के लोगों के अनुभवों पर प्रकाश डाला जो युद्ध शुरू होने के समय एस्तोनिया में थे।

उन्होंने कहा, "उनमें से कई यूक्रेन में रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए अपने देश चले गये किन्तु वहाँ जाने से पहले वे ग्रीक काथलिक पुरोहित के पास पापस्वीकार के लिए गये।" धर्माध्यक्ष ने कहा कि वे मरने के लिए तैयार होना चाहते थे जो मौत के शिकार हो चुके हैं।

धर्माध्यक्ष ने ख्रीस्तीय एकता प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों को बतलाया कि वे खासकर, उन पत्नियों एवं बच्चों के लिए प्रार्थना करते हैं जिनके पिता युद्ध में संघर्ष करने के लिए उन्हें छोड़ दिया है। उन्होंने खुद एक बच्चे के रूप में अपना अनुभव साझा किया जब वे अपने पिता के घर आने की बेसब्री से इंतजार किया करते थे जो एक सैनिक थे।  

बुराई की जीत कभी नहीं होगी

एस्तोनिया कलीसियाई समिति के अध्यक्ष लुथेरन महाधर्माध्यक्ष विलमा ने दृढ़ता के साथ कहा कि बुराई की जीत कभी नहीं हो सकती। हम जानते हैं कि ईश प्रजा की जीत होगी।

देश क्रूर युद्ध के कारण अत्यन्त बुरे दौर से गुजर रहा है धर्माध्यक्ष ने यूक्रेन के लोगों के प्रति सहानुभूति एवं एकात्मता व्यक्त किया।

यूक्रेन को कलीसिया का समर्थन

फरवरी में रूसी हमले के बाद मई के अंत तक करीब 40,000 यूक्रेनी एस्तोनिया पहुँच चुके हैं।  

एस्तोनिया की ख्रीस्तीय कलीसियाओं ने जरूरतमंद भाई बहनों की मदद हेतु हर संभव प्रयास किया है। यूक्रेन की ग्रीक काथलिक कलीसिया के माध्यम से उन्हें आध्यात्मिक एवं भौतिक मदद दी जा रही हैं।

 

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 June 2022, 16:06