खोज

नाईजेरिया के सुरक्षा सैनिक नाईजेरिया के सुरक्षा सैनिक 

अपहृत नाइजीरियाई पुरोहित की 40 दिन बाद रिहाई

नाइजीरिया के उत्तरी कडुना राज्य में ज़ारिया धर्मप्रांत के एक बयान अनुसार अपहरणकर्ताओं ने एक पुरोहित को 40 दिनों तक अपने साथ रखने के बाद उसे मुक्त कर दिया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

कडुना, सोमवार 09 मई 2022 (वाटिकन न्यूज) : फादर फेलिक्स ज़करी फ़िडसन को 3 मई को अपने अपहरणकर्ताओं द्वारा रिहा कर दिया गया। उसे 40 दिन पहले जब वह जारिया धर्मप्रांत की अपनी पल्ली से धर्मप्रांत के मुख्यालय की यात्रा कर रहा था तभी उसे रास्ते में अपहरण कर लिया गया था।

समाचार एजेंसियों के अनुसार, धर्मप्रांतीय चांसलर, फादर पैट्रिक एडिकवु ओडेह ने कहा: "खुशी भरे हृदय से हम अपने भाई, फादर फेलिक्स ज़करी फ़िडसन की वापसी की घोषणा करते हैं, जिसे गुरुवार, 24 मार्च, 2022 को अपने निवास स्थान संत अन्ना जागो तामा पल्ली से बाहर निकलने के कुछ ही समय बाद अपहरण कर लिया गया था। वे धर्मप्रांत के मुख्यालय की यात्रा पर निकले थे "

संत अन्ना जागो तामा पल्ली के पल्ली पुरोहित  फादर ज़कारी के अपहरण के तुरंत बाद उसकी रिहाई के लिए प्रार्थना की अपील की गई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 May 2022, 15:58