खोज

फादर स्तेफन ओजापा और फादर ओलिवर ओकपारा फादर स्तेफन ओजापा और फादर ओलिवर ओकपारा  

नाईजीरिया ˸ बंदुकधारियों ने दो पुरोहितों व दो युवाओं का अपहरण किया

उत्तरी नाईजीरिया की एक पल्ली में बुधवार को अज्ञात बंदुकधारियों ने हमला किया और चार लोगों का अपहरण कर लिया है जिनमें दो पुरोहित हैं और दो जवान लड़के।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

उत्तरी नाईजीरिया के सोकोतो काथलिक धर्मप्रांत में सेवारत दो पुरोहितों का उनके आवास से अपहरण, दो अन्य लड़कों के साथ अज्ञात बंदुकधारियों के द्वारा बुधवार को हुआ।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने कातसिना राज्य के संत पैट्रिक काथलिक गिरजाघर में 25 मई को धावा बोला तथा फादर स्तेफन ओजापा और फादर ओलिवर ओकपारा के साथ दो अन्य लड़कों का अपहरण कर लिया।   

अपहरण के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना

सोकोतो धर्मप्रांत के लिए सामाजिक संचार के निदेशक फादर क्रिस ओमोतोशो ने एक बयान द्वारा घटना की पुष्टि दी तथा विश्वासियों से उनके सफल वापसी के लिए प्रार्थना की अर्जी की है।  

बयान में कहा गया है, "आज 25 मई 2022 की मध्यरात्रि बंदुकधारियों ने कातसिना के जिदान मैकम्बो कफुर स्थानीय संत पैट्रिक काथलिक गिरजाघर के पुरोहितों के आवास में धावा बोला।"

"पल्ली पुरोहित फादर स्तेफन ओजापा एम एस पी और सहायक पुरोहित फादर ओलिवर ओकपारा एवं अन्य दो युवक घर से अपहरण कर लिये गये।" अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि इन चारों को कहाँ लिया गया है।

उत्तरी नाईजीरिया में असुरक्षा, अपहरण

अपहरण की यह घटना कलीसिया की संस्थाओं, पुरोहितों और धर्मसमाजी भाई-बहनों के अपहरण की श्रृंखला में नवीनतम है। 

इस माह के शुरू में काडुना महाधर्मप्रांत ने फादर जोसेफ अकतेह बाको की मृत्यु की जानकारी दी थी जो मार्च में बंदुकधारियों द्वारा कडुना के संत जॉन काथलिक गिरजाघर से अपहरण कर लिये गये थे जहाँ वे एक पल्ली पुरोहित के रूप में सेवा दे रहे थे।

नाईरिया, खासकर, उत्तरी प्रांत पिछले सालों से ही सुरक्षा की चुनौतियों का सामना कर रहा था जिसको इस्लामिक चरमपंथी समूह बोको हराम और साथ ही खानाबदोश चरवाहों एवं स्थानीय स्वदेशी किसानों के बीच संघर्ष ने अधिक भड़काया है। 

 पिछले कुछ समय से,  अज्ञात बंदूकधारी, जिन्हें आमतौर पर डाकुओं के रूप में जाना जाता है, नाइजीरियाई अधिकारियों और सुरक्षा कार्यकर्ताओं के लिए चिंता के विषय रहे हैं। डाकू कई अपहरण, हत्याओं और गांवों पर हमलों के लिए जिम्मेदार हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 May 2022, 17:18