खोज

यूक्रेनी ग्रीक काथलिक कलीसिया के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष श्वितोस्लाव शेवचुक यूक्रेनी ग्रीक काथलिक कलीसिया के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष श्वितोस्लाव शेवचुक 

यूक्रेनी ग्रीक काथलिक कलीसिया के प्रमुख का वीडियो संदेश

रविवार 10 अप्रैल 2022 को यूक्रेनी ग्रीक काथलिक कलीसिया के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष श्वितोस्लाव शेवचुक ने वीडियो संदेश दिया। उनहोंने यूक्रेन में बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए, अन्यायी आक्रमणकारियों से यूक्रेनी भूमि की मुक्ति के लिए धर्मविधि समारोह में विशेष प्रार्थना चढ़ाने की अपील की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 11 अप्रैल 2022 (वाटिकन न्यूज) : यूक्रेन के सभी लोगों को सम्बोधित कर कहा कि आज रविवार 10 अप्रैल 2022 है और यूक्रेन इस हमले, आक्रामकता और युद्ध के लिए छेयालीसवें दिनों के राष्ट्रीय प्रतिरोध का अनुभव कर रहा है, जिसका नेतृत्व रूस यूक्रेन के खिलाफ कर रहा है।

यूक्रेनी लोगों को लगता है कि यह युद्ध किसी सरकारी ढांचे के खिलाफ या यूक्रेनी समाज के केवल एक हिस्से के खिलाफ युद्ध नहीं है। यह हमारे पूरे राष्ट्र को नष्ट करने का एक युद्ध है और हम इसे अपनी भूमि पर कब्जा करने वाले के कर्मों, फलों के प्रभाव से देखते हैं।

कल पूरा दिन और पूरी रात यूक्रेन में लड़ाई सक्रिय था। हमारे शहर और कस्बे एक बार फिर बमबारी से थर्रा गए। एक बार फिर यूक्रेन की धरती पर खून बहाया गया और आंसू बहने लगे। हमारा खार्किव साहस के साथ खड़ा है और खार्किव क्षेत्र साहसपूर्वक हमलावर के खिलाफ अपना बचाव कर रहा है। यूक्रेन के दक्षिण में कठिन लड़ाई लड़ी जा रही है। शहीद शहर मारियुपोल साहसपूर्वक अपना बचाव कर रहा है। अपनी मुक्ति का इंतजार कर रही यूक्रेनी सेना कब्जाधारियों के खिलाफ खेरसॉन क्षेत्र साहसपूर्वक खड़ी है।

महाधर्माध्यक्ष शेवचुक ने कहा कि ओडेसा के लिए विशेष प्रार्थना चढ़ाई जा रही है। ओडेसा में रविवार को 24 घंटे कर्फ्यू की घोषणा की गई है। हालांकि सभी विश्वासी रविवारीय धर्मविधि समारोह के लिए गिरजाघरों में जमा हो रहे हैं परंतु ओडेसा के विश्वासी ऐसा नहीं कर पाएंगे। इसलिए हम विशेष रूप से हमारे ओडेसा क्षेत्र के लिए प्रार्थना करते हैं, काला सागर पर इस शहर के लिए, जो यूक्रेन का एक विशेष मोती है।

महाधर्माध्यक्ष शेवचुक ने सभी वश्वासियों से प्रार्थना की अपील करते हुए कहा,”इस रविवार को मैं सभी से, सभी ख्रीस्तियों से, जो अपने गिरजाघरों में जा रहे हैं, यूक्रेन और यूक्रेन के लोगों के लिए प्रार्थना करने का आह्वान करता हूँ। आइए, हम यूक्रेन में बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए, अन्यायी आक्रमणकारियों से यूक्रेनी भूमि की मुक्ति के लिए धर्मविधि समारोह में विशेष प्रार्थना चढ़ायें।”

उन्होंने आगे कहा कि रविवार को ख्रीस्तीय अपने गिरजाघरों में जाते हैं ताकि ईश्वर की दी आज्ञाओं में से पहली तीन आज्ञाओं को पूरा किया जा सके। यहोवा अपने लोगों से कहते हैं: "मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ ... मेरे सामने तुम्हारा कोई और देवता नहीं होगा"; "तू अपने ईश्वर का नाम व्यर्थ न लेना" और "विश्राम-दिवस को पवित्र मानने का ध्यान रखना" [निर्गमन 20:2-8]। ये तीन आज्ञाएँ हमारे ईश्वर, सृष्टिकर्ता और उद्धारकर्ता के साथ हमारे संबंध को परिभाषित करती हैं। वे प्रत्येक प्राणी को अपने सृष्टिकर्ता के साथ, हमारे जीवन के स्रोत के साथ, हमारे अस्तित्व के स्रोत के साथ, हमारी ताकत के स्रोत के साथ, हमारी जीत के स्रोत के साथ इस जीवनदायिनी संबंध की रक्षा करते हैं।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में इन दिनों कब्जाधारियों के भीषण अपराधों का पर्दाफाश हो रहा है। इस कारण से, विशेष रूप से रविवार के दिन वे उन परिस्थितियों को याद किया जिसने विश्वासियों की आस्था को झकझोर कर रख दिया। चेर्निहाइव क्षेत्र में, लुकाशिवका गांव में, प्रभु के स्वर्गारोहण ऑर्थोडॉक्स गिरजाघर को कब्जाधारियों ने अपना मुख्यालय बनाया है। उन्होंने एक ऑर्थोडॉक्स गिरजाघर का अपमान किया। उन्होंने वहां के लोगों को प्रताड़ित किया और आज, हम निर्दोष यूक्रेनियों के दसियों शव पाते हैं। जो लोग खुद को ऑर्थोडॉक्स ख्रीस्तीय कहते हैं, उन्होंने पवित्र स्थल का अपमान किया और जहां ईशवर के नाम का सम्मान किया जाना है, उन्होंने इस जगह को यातना, क्रूरता और हत्या के स्थान में बदल दिया।

महाधर्माध्यक्ष शेवचुक ने अपने संदेश को एक प्रार्थना द्वारा समाप्त किया, “हे प्रभु, हमारे साथ अपने संबंध का सम्मान करने में हमारी सहायता करें! आपके अच्छे बच्चे बनने में हमारी मदद करें। पवित्र दिन का सम्मान करने और समारोह मनाने में हमारी मदद करें, जैसा कि आप हमसे यह उम्मीद करते हैं। हे ईश्वर, यूक्रेनी लोगों को आशीर्वाद दें! यूक्रेनी सेना को जीत प्रदान करें! उसके शांतिपूर्ण निवासियों के जीवन की रक्षा करें! हे ईश्वर, यूक्रेन को आशीर्वाद दें!”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 April 2022, 16:28