खोज

महाधर्माध्यक्ष लौरेंत बेरनार्ड मरिये उलरिक को पेरिस का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया है महाधर्माध्यक्ष लौरेंत बेरनार्ड मरिये उलरिक को पेरिस का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया है 

संत पापा ने लौरेंत उलरिक को पेरिस का नया महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया

संत पापा फ्राँसिस ने महाधर्माध्यक्ष लौरेंत बेरनार्ड मरिये उलरिक को पेरिस का महाधर्माध्यक्ष नियुक्य किया। वे 2008 से लिल्ली के महाधर्माध्यक्ष थे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 (रेई) ˸ पेरिस के नये महाधर्माध्यक्ष ने अपनी नियुक्ति पर आश्चर्य व्यक्त की है जो पहले ही फ्रांस के तीन धर्मप्रांतों के धर्माध्यक्ष रह चुके हैं। पदभार ज्ञापन समारोह 23 मई को फ्रांस की राजधानी के संत सुलपिच गिरजाघर में सम्पन्न होगा।

महाधर्माध्यक्ष लौरेंत बेरनार्ड मरिये उलरिक का जन्म 7 सितम्बर 1951 को बुरगुंडी की राजधानी दिजोन में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 2 दिसम्बर 1979 को हुआ था।

पुरोहिताभिषेक के तुरन्त बाद वे लेयोन में क्रोक्स रूसे पल्ली में सेवा देने लगे। 1983 में वे धर्मप्रांत के स्थायी उपयाजक के प्रतिनिधि थे साथ ही बेअवने विल्ले के वाईस डीन भी रहे। एक साल बाद वे डिजोन महाधर्मप्रांत के धर्माध्यक्षीय विकर बने। 1990 से 2000 तक वे लोकधर्मी प्रेरिताई में प्रतिनिधि के रूप में सेवा दी।

धर्माध्यक्षीय प्रेरिताई

6 जून 2000 को संत जॉन पौल द्वितीय ने उलरिक को शमबेरी का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया। नवम्बर 2007 को वे फ्रांसीसी काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के उप-अध्यक्ष चुने गये, इसके पहले वे वित्तीय आयोग तथा आर्थिक, सामाजिक एवं न्याय विभाग के अध्यक्ष रह चके हैं।

1 फरवरी 2008 को संत पापा बेनेडिक्ट 16वें ने उन्हें लिल्ली का महाधर्माध्यक्ष किया था। 2013 से 2019 तक वे फांस की काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्ययन एवं सीएसी प्रोजेक्ट समिति के भी अध्यक्ष रहे। 2019 में वे काथलिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष बने।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 April 2022, 16:28