खोज

यूक्रेन संघर्ष यूक्रेन संघर्ष 

ईस्टर मनाने हेतु राष्ट्रपतियों से युद्ध विराम का अनुरोध

सीओएमईसीई के अध्यक्ष और सीईसी के अध्यक्ष ने 11 अप्रैल, 2022 को रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों को पत्र लिखकर 17 अप्रैल की मध्यरात्रि से 24 अप्रैल की मध्यरात्रि तक युद्धविराम का आह्वान करते हुए, पश्चिमी और पूर्वी सभी परंपराओं के ख्रीस्तियों को शांति और सम्मान के साथ ईस्टर मनाने हेतु सम्मानपूर्वक अनुरोध की हैं। फिर उन्होंने मॉस्को के प्राधिधर्माध्यक्ष किरिल को भी एक अन्य पत्र में 11 अप्रैल 2022 के इस पहल में शामिल होने के लिए कहा।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 13 अप्रैल 2022 (वाटिकन न्यूज) : यूरोपीय समुदाय के धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों के आयोग (सीओएमईसीई) के अध्यक्ष, कार्डिनल जोन-क्लाउड होलेरिक और यूरोपीय कलीसियाओं के सम्मेलन (सीईसी) के अध्यक्ष, रेभ. क्रिश्चियन क्राइगर ने राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को संबोधित कर सम्मानपूर्वक अनुरोध करते हुए लिखा कि वे यूक्रेन में 17 अप्रैल की मध्यरात्रि से 24 अप्रैल (24.00 घंटे) मध्यरात्रि तक युद्धविराम की घोषणा करें। यह आह्वान 10 अप्रैल के संत पापा फ्राँसिस की प्रतिध्वनि है, जिन्होंने हथियार नीचे रखने और एक ईस्टर संघर्ष विराम की शुरुआत होने देने की अपील की थी।

उन्होंने कहा कि अब से कुछ दिनों में, दुनिया भर के ख्रीस्तीय प्रभु येसु मसीह के दुखभोग को याद करेंगे और उनकी मृत्यु और पुनरुत्थान का महोत्सव मनायेंगे। यह ख्रीस्तीय धर्म और पूजनविधि पंचांग का उच्चतम बिंदु हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में, पश्चिमी यूरोप में ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार ईस्टर रविवार 17 अप्रैल को है। और पूर्वी यूरोप में जूलियन कैलेंडर के अनुसार ईस्टर रविवार 24 अप्रैल को आता है। वे रुस और यूक्रेन के बीच संघर्ष में एक सामान्य युद्धविराम की मांग करते हैं ताकि दोनों देश के ख्रीस्तीय मसीह में भाई और बहनें शांति और गरिमा में ईस्टर मना सकेंगे। इस तरह के संघर्ष विराम से दोनों देशों के सभी नागरिकों को भी लाभ होगा। उन्हें अपने प्रियजनों के जीवन के बारे में चिंताजनक अनिश्चितता से राहत प्रदान करना, जो हैं या तो संघर्षों में लड़ रहे हैं या उनसे प्रभावित हैं।

फिर उन्होंने मॉस्को के प्राधिधर्माध्यक्ष  किरिल को भी एक अन्य पत्र में 11 अप्रैल 2022 के इस पहल में शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने ख्रीस्तीय नेताओं से उनके साथ जुड़ने और इस पहल का समर्थन करने की अपील की है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 April 2022, 16:36