खोज

लोग यूक्रेन से रोमानिया के लिए इसाकिया में सीमा पार जाते हुए लोग यूक्रेन से रोमानिया के लिए इसाकिया में सीमा पार जाते हुए 

इयू धर्माध्यक्षों द्वारा रूसी प्राधिधर्माध्यक्ष से युद्ध रोकने हेतु हस्तक्षेप की याचना

मॉस्को के प्राधिधर्माध्यक्ष को संबोधित एक पत्र में यूरोपीय संघ के धर्माध्यक्षों ने रूसी ऑर्थोडोक्स कलीसिया के परमधर्मगुरु से यूक्रेन में युद्ध को रोकने के लिए सरकार को हस्तक्षेप करने की अपील है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

ब्रुसेल,शुक्रवार 11 मार्च 2022 (वाटिकन न्यूज) : यूक्रेन में युद्ध के कारण होने वाली पीड़ा को देखना, कार्डिनल जीन-क्लाउड होलेरिच ने दिल बिदारक कहा। अपनी भावनाओं और अपने धर्माध्यक्ष भाईयों की भावनाओं को वर्णित करते उन्होंने रूस के प्राधिधर्माध्यक्ष से रूसी अधिकारियों को यूक्रेनी लोगों के खिलाफ शत्रुता को रोकने के लिए एक तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की।

8 मार्च को लिखे गए एक पत्र में मॉस्को के प्राधिधर्माध्यक्ष किरिल को कार्डिनल होलेरिक ने "हमारे प्रभु येसु मसीह में विश्वासयोग्य भाई" कहकर संबोधित किया है।

यूरोपीय संघ के धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों(सीओएमइसीइ) के ब्रसेल्स स्थित आयोग के अध्यक्ष कार्डिनल होलेरिक"युद्ध की मूर्खता" के कारण हुए दुख की बात करते हैं जिसमें हजारों लोग पहले ही अपनी जान गंवा चुके हैं या अपने घरों और देश से भागने के लिए मजबूर हो गए हैं।

कार्डिनल होलेरिक ने लोगों पर हो रही हिंसा की निंदा की और मानवीय सहायता की बढ़ती आवश्यकता पर ध्यान दिया "जबकि राजनयिक प्रयास अब तक निष्फल रहा है।

कार्डिनल होलेरिक लिखते हैं, "मानवता के लिए इन अंधेरे क्षणों में, निराशा और भय की तीव्र भावनाओं के साथ, कई लोग आपको एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखते हैं, जो इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आशा का संकेत ला सकते हैं।"

2016 में संत पापा फ्राँसिस और प्राधिधर्माध्यक्ष किरिल द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज़ में दोनों नेताओं ने यूक्रेन में हिंसा की निंदा की और "शांति एवं सामाजिक एकजुटता के निर्माण पर कार्रवाई" का आह्वान किया, कार्डिनल होलेरिक ने आग्रह किया: "कृपया, उन शक्तिशाली शब्दों को व्यर्थ में जाने न दें।"

संत पापा की पीड़ा की भावनाओं को साझा करते हुए, जिसे उन्होंने बार-बार व्यक्त किया है, सीओएमइसीइ के प्रमुख लिखते हैं:

"मैं भाईचारे की भावना से परमधर्मगुरु से विनती करने का साहस करता हूँ।"

"कृपया, सुरक्षित मानवीय गलियारों की अनुमति देते हुए, यूक्रेनी लोगों के खिलाफ शत्रुता को तुरंत रोकने और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान के आधार पर संघर्ष के राजनयिक समाधान की मांग के लिए सद्भावना दिखाने और मानवीय सहायता तक अप्रतिबंधित पहुंच के लिए रूसी अधिकारियों से एक तत्काल अपील को संबोधित करें।”

वे हाल ही में प्राधिधर्माध्यक्ष की रूसी संघ में प्रेरितिक राजदूत के साथ हुई बैठक को याद करते हैं, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया था कि "कलीसिया एक शांति बनाने वाली शक्ति हो सकती है।"

कार्डिनल होलेरिक ने यूरोपीय संघ के धर्माध्यक्षों की अपील को समाप्त करते हुए कहा कि चालीसा के इस समय में, ख्रीस्तियों को एक ही सुसमाचार की घोषणा करने और उसी ईश्वर से प्रार्थना करने के लिए एकजुट होना चाहिए, "जो शांति के ईश्वर हैं और युद्ध के नहीं।"

"आइए, हम प्रार्थना करें और इस मूर्खतापूर्ण युद्ध को समाप्त करने में मदद करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करें ताकि यूरोपीय महाद्वीप में फिर से सुलह और शांति आ सके।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 March 2022, 15:40