खोज

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पोलैंड में एक पुरोहित के हाथ से फूल मिलने पर मुस्कुराती एक महिला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पोलैंड में एक पुरोहित के हाथ से फूल मिलने पर मुस्कुराती एक महिला 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संत पापा की शुभकामनाएँ

आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। संत पापा फ्राँसिस ने महिलाओं की दयनीय स्थिति खासकर, जवान माताओं जो अपने बच्चों के साथ युद्ध एवं अकाल कारण भाग रहे हैं या शरणार्थी शिविरों में प्रतीक्षा कर रही हैं, उनकी विशेष याद की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 8 मार्च 2022 (रेई) ˸ आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। संत पापा फ्राँसिस ने महिलाओं की दयनीय स्थिति खासकर, जवान माताओं जो अपने बच्चों के साथ युद्ध एवं अकाल कारण भाग रहे हैं या शरणार्थी शिविरों में प्रतीक्षा कर रही हैं, उनकी विशेष याद की।

संत पापा ने ट्वीट संदेश में लिखा, "माता मरियम को अपनी बाहों में अपने बेटे येसु को ली हुई देखकर, मैं उन युवा माताओं एवं बच्चों की याद कर रहा हूँ जो युद्ध और अकाल से भाग रहे हैं या शरणार्थी शिविरों में प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनकी संख्या बहुत अधिक है। शांति की रानी हमारे हृदयों एवं पूरे विश्व में सद्भाव उत्पन्न करे।"

एक साथ प्रार्थना करने का आह्वान

संत पापा ने अपने दूसरे ट्वीट संदेश में जैवनैतिक चुनौतियों का सामना कर रहे ख्रीस्तीयों के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया है। उन्होंने संदेश में लिखा है, "आइये हम एक साथ प्रार्थना करें; ताकि वे प्रार्थना एवं कार्यों द्वारा सभी मानव जीवन की प्रतिष्ठा की रखा करना जारी रख सकें।"  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 March 2022, 15:43