खोज

केरल की कलीसिया यूक्रेन के लिए प्रार्थना करती हुई केरल की कलीसिया यूक्रेन के लिए प्रार्थना करती हुई 

केरल की कलीसिया यूक्रेन में शांति हेतु प्रार्थना एवं उपवास द्वारा पोप से एकजुट

केरल की लातिनी काथलिक कलीसिया ने सभी से बुधवार, 2 मार्च को, यूक्रेन में शांति के लिए उपवास और प्रार्थना के दिन के रूप में मनाने के लिए पोप के आह्वान के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

भारत, बृहस्पतिवार, 3 मार्च 22 (वीआर मालयालम) ˸ केरल की लातीनी काथलिक कलीसिया के विश्वासी, जिसमें धर्माध्यक्ष, पुरोहित, धर्मसमाजी, युवा एवं बच्चे शामिल हुए, विशेष प्रार्थनाएँ अर्पित की गई।

वारपुड़ा के महाधर्माध्यक्ष जोसेफ कालाथिपारामपिल ने विश्वासियों से यूक्रेन में हथियार बंद किये जाने एवं जितनी जल्दी हो सके शांति बहाल होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर की आत्मा उन सभी लोगों को दिलासा प्रदान करे जो भविष्य के भय एवं चिंता में जी रहे हैं। उन्होंने राजनीतिक नेताओं के लिए प्रार्थना की कि वे प्रज्ञा, समझदारी एवं करुणा से प्रेरित हों।  

महाधर्माध्यक्ष जोसेफ कलाथिप्पारम्बिल ने युद्ध के कारण परिवारों के लिए प्रार्थना हेतु विश्वासियों के साथ भाग लिया। उन्होंने सुरक्षा के लिए भाग रहे बच्चों की सुरक्षा एवं युद्ध के भय में जी रहे बच्चों के लिए शांति हेतु प्रार्थना की। उन्होंने राष्ट्रों के नेताओं के लिए प्रार्थना की कि वे लोगों के लिए शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें।

महाधर्मप्रांत के लोकधर्मी आयोग ने अन्य लोगों के साथ मोमबत्ती जलायी एवं शांति के लिए प्रार्थना की।

विजयपुरम के धर्माध्यक्ष सेबास्तियन थेकेथेकेरिल ने विमलागिरि महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग के दौरान मोमबत्ती जलाकर यूक्रेन के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने विश्वासियों को न केवल यूक्रेन और रूस के लोगों के लिए बल्कि यूरोप एवं विश्व के अन्य देशों के लिए भी प्रार्थना करने का निमंत्रण दिया। इसी तरह विभिन्न धर्मप्रांतों के धर्माध्यक्षों ने अपनी प्रार्थनाओं में यूक्रेन के लोगों की विशेष रूप से याद की।

कोची धर्मप्रांत के युवा आंदोलन ने भी विशेष प्रार्थना चढ़ायी। उन्होंने संत पापा का यूक्रेन में शांति हेतु प्रार्थना के आह्वान का समर्थन करते हुए, अपने हाथों में विभिन्न भाषाओं में लिखे बैनर लिया।

केरल के युवा यूक्रेन के प्रति एकात्मता व्यक्त करते हुए
केरल के युवा यूक्रेन के प्रति एकात्मता व्यक्त करते हुए

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 March 2022, 16:24