खोज

पोलैंड में यूक्रेनी शरणार्थी पोलैंड में यूक्रेनी शरणार्थी 

स्कैंडिनेवियाई धर्माध्यक्षों ने रूसी राष्ट्रपति से युद्ध रोकने की अपील की

स्कैंडिनेवियाई धर्माध्यक्षों का एक बयान, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के लिए नाराजगी व्यक्त करते हुए, शांति की अपील करता है। उनका कहना है कि प्रसूति अस्पताल पर हमला इस युद्ध का एक भयानक प्रतीक है। (स्कैंडिनेवियाई या नॉर्डिक देश में नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड एवं फैरो द्वीप समूह आते हैं।)

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

डेनमार्क, शनिवार 12 मार्च 2022 (वाटिकन न्यूज) : "इस हफ्ते मारियुपोल में एक बच्चों और प्रसूति अस्पताल पर हमला, भौगोलिक रूप से किसी भी सैन्य लक्ष्य से दूर, इस युद्ध के एक भयानक प्रतीक के रूप में खड़ा है।"

"माताओं और बच्चों का लहू भूमि पर से स्वर्ग की दुहाई देता है।"

9 मार्च को मारियुपोल में एक प्रसूति अस्पताल पर रूसी बमबारी के मद्देनजर इन शक्तिशाली शब्दों द्वारा, स्कैंडिनेवियाई धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के धर्माध्यक्ष आक्रामकता के युद्ध पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हैं।

धर्माध्यक्षों का कहना है, "रूसी संघ यूक्रेन की संप्रभुता को तिरस्कार कर रहा है और लाखों लोगों के लिए अनकही पीड़ा का कारण बन रहा है।"

धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष, धर्माध्यक्ष चेस्लॉव कोज़ोन और सभी सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर किए गए, बयान में मनपरवर्तन के लिए एक अपील शामिल है जो "खुद का, हमारी कलीसियाओं का और हमारे देशों का और हमारे पूरे यूरोप का सम्मान करता है।"

"ऐसा न हो कि इस भयावह युद्ध को और भी फैलने का अवसर मिले।"

रूसी राष्ट्रपति, लोगों व कलीसिया से अपील

धर्माध्यक्ष सीधे रूसी राष्ट्रपति को संबोधित करते हैं और उनसे "इस अन्यायपूर्ण युद्ध को रोकने" की याचना करते हैं। धर्माध्यक्ष रूसी लोगों से अपील करते हैं कि वे "इस अधर्म को अपने नाम पर न होने दें!"

स्कैंडिनेवियाई धर्माध्यक्षों ने "रूसी कलीसिया के कुछ वर्गों के हालिया बयानों के लिए भी दुख व्यक्त किया है, जो ख्रीस्तीय मूल्यों के लिए लड़ाई के रूप में प्रमुख आक्रामकता के इस युद्ध को प्रस्तुत करते हैं।

"ऐसी शर्तों में शामिल होना केवल बयानबाजी में संलग्न होना है, नैतिक मूल्यों को राजनीतिक एजेंडे में बंधक बनाना है।"

धर्माध्यक्षों ने रेखांकित किया कि उनके कुछ नॉर्डिक देश रूस और यूक्रेन के साथ सीमा और ऐतिहासिक संबंध साझा करते हैं।

वे कहते हैं कि यह युद्ध उन्हें गहराई से छूता है और वे बेघर, भयभीत, बीमारों व घायलों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ईश्वर मृतकों को अनंत शांति प्रदान करें।

उनकी प्रार्थना है कि "शक्तिशाली लोगों का दिल शांति के राजकुमार की प्रेरणा से न्याय में शांति के मार्ग पर चलने के लिए खुले।"

धर्माध्यक्ष वार्डन की टिप्पणी

धर्माध्यक्षों के बयान जारी होने के बाद, नॉर्वे म ट्रॉनहैम के धर्माध्यक्ष एरिक वार्डन ने वाटिकन न्यूज के चार्लोटा स्मेड्स को बताया कि स्कैंडिनेवियाई धर्माध्यक्षों ने महसूस किया कि यूक्रेन में युद्ध की निंदा करना महत्वपूर्ण है।

धर्माध्यक्ष वार्डन ने कहा, "हम बहुत स्पष्ट रूप से यूक्रेन के लोगों के लिए अपनी करुणा और युद्ध की निंदा करना चाहते है, जैसा कि परमधर्मपीठ ने इस युद्ध की निंदा की है।"

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस का युद्ध "स्पष्ट रूप से आक्रामकता का युद्ध है, जिसे किसी प्रकार के 'नैतिक युद्ध' के रूप में तैयार नहीं किया जा सकता है, जैसा कि कुछ क्षेत्रों में, यहां तक कि अंतिम दिनों में भी हुआ है।"

धर्माध्यक्ष वार्डन ने कहा कि स्कैंडिनेवियाई धर्माध्यक्ष यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं और "हमारे रास्ते में आने वाले शरणार्थियों" का स्वागत करने के लिए वे जो कुछ भी कर सकते हैं, वे करेंगे।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 March 2022, 15:58