खोज

कीव शहर में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सदस्य कीव शहर में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सदस्य 

यूक्रेन के पुरोहितों ने बम आश्रयों में पवित्र मिस्सा अर्पित किया

एक वीडियो संदेश में यूक्रेन में ग्रीक काथलिक कलीसिया के प्रधान महाधर्माध्यक्ष शेवचुक ने अपने लोगों के लिए कलीसिया की निकटता को दोहराया, दुनिया भर के विश्वासियों से प्रार्थना की अपील की और उन सभी को धन्यवाद दिया जो सरकार सहित यूक्रेन की रक्षा और मदद करने के लिए काम कर रहे हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

कीव, सोमवार 28 फरवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) कीव-हलिच के प्रधान महाधर्माध्यक्ष ने अपने वीडियो संदेश में कहा,"यूक्रेनी कीव का अभिवादन! आज रविवार, 27 फरवरी 2022 है। हम एक और भयानक रात से बच गए।"  रात के बाद सुबह होती है,दिन आता है। अंधकार के बाद प्रकाश आता है, जैसे मृत्यु के बाद पुनरूत्थान आता है, जिसे आज हम सभी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।"

उन्होंने कहा कि यहां यूक्रेन में विश्वासी पुनर्जीवित प्रभु का समारोह मनाएंगे, कीव के निवासी अनिवार्य कर्फ्यू के कारण गिरजाघर नहीं जा पाएंगे। सरकार ने सभी को घर पर रहने का आदेश दिया है।

हमारे पुरोहित भूमिगत हो जाएंगे

महाधर्माध्यक्ष शेवचुक ने आगे कहा, "इस कर्फ्यू में कलीसिया लोगों के पास आएगी।  हमारे पुरोहित, भूमिगत बम आश्रयों में उतरेंगे और वहां वे पवित्र मिस्सा समारोह मनाएंगे। कलीसिया अपने लोगों के साथ है!”

ख्रीस्त की कलीसिया उन लोगों के लिए प्रभु को लाती है जो अपने जीवन में संकटपूर्ण क्षणों का अनुभव कर रहे हैं, जिन्हें पुनरुत्थान की शक्ति और आशा की आवश्यकता है।

अपील

महाधर्माध्यक्ष शेवचुक ने आगे कहा, "आज मैं उन सभी से पूछना चाहता हूँ जिनके पास गिरजाघर जाने का अवसर है: दिव्य समारोह में भाग लें! आज, पापस्वीकार संस्कार ग्रहण करें। सभी पवित्र युखारिस्त को ग्रहण करें।"

उन्होंने सभी विश्वासियों को उन लोगों के लिए पवित्र युखारिस्त प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जो गिरजा नहीं जा सकते हैं। उन्होंने कहा, "हमारे सैनिकों के लिए पवित्र मिस्सा बलिदान" अर्पित करें। आज हमारा जीवन उनके हाथों में है। यूक्रेन में इस भयावह युद्ध के दौरान जो लोग घायल हुए हैं, उनके लिए, जो निराश हैं, उन शरणार्थियों के लिए बलिदान अर्पित करें जो सड़कों पर हैं।”

कृतज्ञता

प्रधान महाधर्माध्यक्ष शेवचुक ने उन सभी को धन्यवाद दिया जो विभिन्न तरीकों से यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाएं, विशेष रूप से कीव में, उच्चतम स्तर पर काम कर रही हैं। "हमें एक बार संदेह हुआ, कि क्या हमारे सरकारी संस्थान मजबूत हैं। हमने देखा कि हमारी सरकार ने मुस्तैदी के साथ  अपनी परीक्षा पास की है और लगातार पास हो रही है।”

महाधर्माध्यक्ष शेवचुक सेना के साथ, यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा को भी धन्यवाद देते हैं, जो क्षतिग्रस्त इमारतों से लोगों को बचा रहे हैं, यूक्रेनी स्वास्थ्यकर्मी जो जान बचा रहे हैं, अग्निशामक जो "यूक्रेन में सैकड़ों आग" बुझा रहे हैं।

यूक्रेन में ग्रीक काथलिक कलीसिया के प्रमुख एकजुटता की पहल के लिए प्रवास में रहने वाले यूक्रेनी और दुनिया भर में यूक्रेनी धर्माध्यक्षों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना नहीं भूलते हैं।

अंत में, वे उन सभी को धन्यवाद देते हैं जो "दुनिया को यूक्रेन के बारे में सच्चाई बताने का प्रयास कर रहे हैं, जो मानवीय सहायता, दवा इकट्ठा कर रहे हैं," या राष्ट्र के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 February 2022, 15:36