खोज

महाधर्माध्यक्ष शिक्लुना: 'युद्ध केवल त्रासदी लाता है, सुरक्षा नहीं'

फ्लोरेंस में मेडिटेरानियन मंच के कनारे माल्टा के महाधर्माध्यक्ष चार्ल्स शिक्लुना ने यूक्रेन में संघर्ष पर अफसोस जताते हुए कहा कि युद्ध केवल विनाश ला सकता है सुरक्षा कभी नहीं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

फ्लोरेंस, सोमवार 28 फरवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) : इटली के फ्लोरेंस शहर ने 23 से 27 फरवरी तक भूमध्यसागरीय मंच की मेजबानी की है। यह आयोजन इस बात पर ध्यान केंद्रित करने के लिए था कि प्राचीन रोमियों ने “मारे नोस्ट्रम” ("हमारा समुद्र") कहा था, लेकिन जैसे ही रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर आक्रमण किया, शांति के लिए एक सार्वभौमिक आह्वान को आवाज देने के लिए मंच का विस्तार हुआ।

नए यूरोपीय युद्ध की त्रासदी

यूरोप में एक नए युद्ध की पृष्ठभूमि के खिलाफ, महाधर्माध्यक्ष चार्ल्स शिक्लुना ने फ्लोरेंस में वाटिकन न्यूज के संवाददाता फादर बेनेडिक्ट मयाकी, एस.जे. से बात की।

विश्वास एवं धर्म सिद्धांत के लिए बने धर्मसंघ के सहायक सचिव एवं माल्टा के महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि मंच में हर किसी के दिल और दिमाग में यूक्रेन है।

उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "यह एक ऐसी त्रासदी है कि हम यहां यूरोप में एक युद्ध पर चर्चा कर रहे हैं, जैसा कि हमने पिछली शताब्दी की महान त्रासदियों से वास्तव में कुछ नहीं सीखा है।"

युद्ध सुरक्षा की गारंटी नहीं

महाधर्माध्यक्ष शिक्लुना ने कहा, "सुरक्षा प्राप्त करने के प्रयास में राष्ट्र युद्ध नहीं कर सकते। युद्ध कभी भी सुरक्षा की गारंटी नहीं होता। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की विश्वसनीयता और विश्व शांति की इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।”

उन्होंने शांति और संवाद के शुरु करने के लिए "दिलों को रोशन" करने की अपील की, क्योंकि "युद्ध केवल विनाश, आंसू, रक्तपात और मानव त्रासदी लाएगा।"

फ्लोरेंस चार्टर 'लोगों के लिए बीज'

महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि फ्लोरेंस में हुई बैठक ने भूमध्य सागर के आसपास रहने वालों और दुनिया भर के लोगों के लिए एक संदेश दिया है।

फोरम ने शहर के महापौरों और काथलिक धर्माध्यक्षों को स्वास्थ्य, सुरक्षा, संस्कृति और पर्यावरण की देखभाल आदि विषयों पर बातचीत के लिए एक साथ लाया है।

शनिवार को, प्रतिनिधियों ने "फ्लोरेंस चार्टर" पर हस्ताक्षर किए, जो "शांति की खोज, ग्रह की रक्षा, समृद्धि की गारंटी, प्रत्येक व्यक्ति के मौलिक अधिकारों के सम्मान और गरिमा को बढ़ावा देते हुए, सतत विकास लक्ष्यों और पेरिस जलवायु समझौते को बढ़ावा देने के माध्यम से मानव व्यक्ति को अंतर्राष्ट्रीय एजेंडा के केंद्र में रखना चाहता है।”

महाधर्माध्यक्ष शिक्लुना ने कहा, "फ्लोरेंस चार्टर महत्वपूर्ण मूल्यों की अभिव्यक्ति है। यह एक बीज की तरह है जिसे इतनी सारी आबादी के दिलों में लगाया गया है और हमारी आशा है कि यह फले-फूले और विकसित हो।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 February 2022, 16:06